सोयाबीन का दूध चीनी
कैसे करें इस्तेमाल?
- प्रतिदिन नियमित तौर पर एक से दो ग्लिास सोयाबीन का दूध पिएं।
ब्रेस्ट साइज कैसे बढ़ाएं, तो आप एक्सरसाइज भी कर सकती हैं ब्रेस्ट के साइज को बढ़ाने के लिए
2. एक्सरसाइज से स्तन आकार बढ़ाएं

स्तन आकार बढ़ाने के कुछ ऐसी एक्सरसाइज हैं, जिन्हें महिलाएं घर पर ही कर सकती हैं। इसके लिए उन्हें किसी ट्रेनर की मदद की आवश्यकता भी नहीं होगी।
वॉल पुश-अप की मदद से स्तन आकार बढ़ाएं
कैसे करें?
- घर की किसी भी दीवार के सामने खड़े हो जाएं।
- दोनों हाथ दीवार पर रखें।
- इसके बाद, हाथों पर जोर देते हुए दीवार को सामने की तरफ धक्का देने की कोशिश करें। ध्यान रखें कि इसे करते समय शरीर की स्थिति एक जैसी ही रहनी चाहिए। फिर चेहरे को दीवार के पास लें जाएं, फिर दीवार से दूर हो जाएं।
- यही प्रक्रिया आपको 15 से 30 बार करनी होगी। ब्रेस्ट साइज कैसे बढ़ाएं? इसका जवाब इस एक्सरसाइज में भी हैं।
और पढ़ें : क्या प्यूबिक हेयर हटाना सही है? जानिए क्या कहते हैं डॉक्टर
आर्म्स सर्कल्स की मदद से स्तन आकार बढ़ाएं
कैसे करें?
- अपनी बाहों को कंधे की ऊंचाई तक फैलाएं।
- धीरे-धीरे हाथों को पीछे की तरफ से आगे लाते हुए घेरा बनाएं।
- इसी प्रक्रिया को 10 से 15 मिनट तक दोहराती रहें।
- अगर हाथों में दर्द महसूस करें, तो थोड़ा ब्रेक लेकर फिर से इसे शुरू कर सकती हैं।
पुश-अप की मदद से स्तन आकार बढ़ाएं
कैसे करें?
- इसकी प्रक्रिया भी वॉल पुश-अप की तरह ही होता है। हालांकि, इसे करते समय दीवार नहीं बल्कि, जमीन का इस्तेमाल किया जाता है।
- सबसे पहले किसी समतल जमीन पर लेट जाएं।
- फिर हाथों पर जोर देते हुए जमीन को धक्का दें और फिर वापस ऊपर की तरफ चले जाएं।
- यह आप 15 से 20 बार तक कर सकती हैं।
3. मालिश द्वारा स्तन आकार बढ़ाएं

स्तन आकार बढ़ाने में मालिश की भी मदद ली जा सकती हैं। ऐसे कई विकल्प हैं जिनका इस्तेमाल इस टिप्स के लिए किया जा सकता है। स्तनों पर भले ही आप किसी भी तेल का इस्तेमाल करें, लेकिन उनके मालिश की प्रक्रिया एक जैसी ही होनी चाहिए। साथ ही, इस दौरान मालिश करने का सही तरीका जानना भी बेदह जरूरी होता है।
ब्रेस्ट साइज कैसे बढ़ाएं? इसका जवाब है मसाज। इसलिए समझें मालिश कैसे करें?
- सबसे पहले जिस भी तेल या क्रीम का इस्तेमाल मसाज के लिए करने वाली हैं, उसे हथेलियों में लगा लें।
- शुरुआत में हथेलियों के इस्तेमाल से धीरे-धीरे स्तनों की मालिश करें। इससे स्तनों को गर्मी और ऊर्जा मिलेगी।
- इसके बाद, अब दोनों हाथों से स्तनों पर गोलाकार तरीके से मसाज करें। इस दौरान धीरे-धीरे स्तनों को अंदर की तरफ दबाएं।
- यह पूरी प्रक्रिया आपको कम से कम 15 मिनट तक जारी रखनी चाहिए।
- साथ ही, यह भी ध्यान रखें कि दोनों स्तनों को बराबर मालिश करें।
ब्रेस्ट साइज कैसे बढ़ाएं, मसाज भी है बेहतर विकल्प। इसलिए मालिश के लिए इन तेलों की लें सकते हैं मदद
ब्रेस्ट साइज कैसे बढ़ाएं: मेथी का तेल है लाभकारी
इस तेल में एस्ट्रोजनिक होता है, जो स्तनों का विकास करता है। वहीं, इसके तेल से मालिश करने पर सीने के आसपास की त्वचा फैलती है, जिससे स्तनों में कसाव भी आता है।
ब्रेस्ट साइज कैसे बढ़ाएं:जैतून का तेल से करें मसाज
कई शोधों में यह पाया गया है कि ऑलिव ऑयल यानी जैतून के तेल में पोषक तत्वों की भरमार होती है, जो ब्लड सर्क्यूलेशन को बेहतर बनाते हैं। इसमें फाइटोएस्ट्रोजेन होता है जो एस्ट्रोजेनिक की पूर्ति करने में मददगार होता है।
ब्रेस्ट साइज कैसे बढ़ाएं? अब आपको इसका जवाब मिल गया होगा। आप इन तरीकों की मदद से अपने ब्रेस्ट साइज को बढ़ा सकते हैं। लेकिन, इस बात को हमेशा ध्यान रखें कि साइज कुछ भी हो, आप खुद में हमेशा आत्मविश्वास बनाए रखें, क्योंकि आप जैसी भी हैं, परफेक्ट हैं।
हैलो हेल्थ ग्रुप किसी भी तरह की मेडिकल एडवाइस, इलाज और जांच की सलाह नहीं देता है।