प्लेट में फलों को करें शामिल
स्वस्थ आहार का महत्व बिना फलों के अधूरा है। अपने भोजन में रंगीन सब्जियों को शामिल करें। खास कर के लाल, नारंगी और गहरे हरे रंग की सब्जियां, जैसे- टमाटर, शकरकंद और ब्रोकली। भोजन फलों को डेजर्ट के रूप में खाएं। आप जितना अधिक रंगीन फल और सब्जियां अपनी प्लेट प्लेट में शामिल करेंगे, आपके शरीर को विटामिन, खनिज, और फाइबर उतना ज्यादा मिलेगा।
और पढ़ें : ये योगासन आपको रखेंगे हेल्दी और फिट
लीन प्रोटीन के लिए नॉनवेज खाएं
मीट, चिकन, अंडे, सीफूड, ड्राई बीन्स या मटर, अंडे, नट्स, और बीज में प्रोटीन ज्यादा मात्रा में पाई जाती है। इसलिए अपनी थाली में आपको लीन प्रोटीन के लिए नट्स के साथ नॉनवेज भी शामिल करना चाहिए।
कैल्शियम के लिए रोज एक गिलास दूध पिएं
कैल्शियम हड्डियों के लिए बहुत जरूरी है। कैल्शियम के लिए आपको दूध, दही, मक्खन आदि का सेवन करना चाहिए। लेकिन ध्यान दें कि फैटी मिल्क ना पिएं। इसके लिए आप फैट फ्री या लो फैट मिल्क का सेवन करें।
अपने खाने में सोडियम की मात्रा तय करें
सोडियम शरीर की जरूरत होती है, लेकिन सोडियम की अधिक मात्रा होने से कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती है। ऐसे में आपको कोई भी चीज खरीदते समय उसके लेबल को चेक करें। इसलिए लो सोडियम सॉल्ट का सेवन करें।
और पढ़ें : ध्यान मेडिटेशन किस तरह मेंटल स्ट्रेंथ के लिए फायदेमंद है?
सीफूड का सेवन करें
स्वस्थ आहार का महत्व सीफूड से है। ऐसे में आपको मछली खाना चाहिए, जैसे- सैल्मन, टूना, शेलफिश, क्रैब, ऑइस्टर आदि। सीफूड का सेवन करने से प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड, मिनरल आदि पाया जाता है। बड़ों को ज्यादा और बच्चों को कम सी फूड का सेवन करना चाहिए।
खूब पानी पिएं
स्वस्थ आहार का महत्व पानी के साथ ही पूरा होता है। पानी वजन घटाने के साथ ही बॉडी को डिटॉक्स करता है। हमें दिन भर में कम से कम आठ गिलास पानी पीना चाहिए। आप चाहें तो उसमें नींबू का रस मिला कर भी पी सकते हैं। इससे आपको विटामिन सी को मिलेगा ही, साथ ही ये एक लो कैलोरी ड्रिंक है।
और पढ़ें : अंडरवेट पुरुष खाएं ये चीजें और हो जाएं हेल्दी
स्वस्थ आहार का महत्व बनाए रखने के लिए क्या नहीं खाना चाहिए?
स्वस्थ आहार का महत्व बनाए रखने के लिए निम्न चीजों को नहीं खाना चाहिए :
- रिफाइन्ड अनाज नहीं खाएं
- स्वीटेंड सिरप का उपयोग कम करें
- व्हाइट फ्लोर का सेवन नहीं करें
- हाइड्रोजेनेटेड ऑयल का सेवन ना करें, बल्कि उसके जगह पर वर्जिन ऑलिव ऑयल, तिल का तेल, फ्लैक्स सीड ऑयल और बटर का सेवन करें।
- फैक्ट्री में बनाए गए मीट, चिकन आदि का सेवन ना करें, क्योंकि वे हॉर्मोन, स्टेरॉइड और एंटीबायोटिक्स से बनाए जाते हैं।
- आर्टिफिशयल कलर और फ्लेवर से बनी चीजों का सेवन कत्तई ना करें।
- मोनोसोडियम ग्लूटामेट से बने कृत्रिम मसालों का सेवन ना करें।
- सोडा, कॉफी आदि का सेवन नहीं करना चाहिए, इसकी जगह पर आपको लो कैलोरी ड्रिंक या फ्रूट जूस आदि का सेवन करना चाहिए।
- पैक्ड या फ्रोजन व प्रीजर्वेटिव खाना ना खाएं।