backup og meta

क्या आप जानते हैं? दुनिया की सबसे महंगी ब्रा के बारे में?

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. हेमाक्षी जत्तानी · डेंटिस्ट्री · Consultant Orthodontist


Shikha Patel द्वारा लिखित · अपडेटेड 22/07/2021

    क्या आप जानते हैं? दुनिया की सबसे महंगी ब्रा के बारे में?

    क्या आप जानते हैं कि दुनिया की सबसे महंगी ब्रा की कीमत क्या होगी? क्या आप जानते हैं कि दुनिया की 80 प्रतिशत महिलाएं गलत ब्रा (bra) पहनती हैं? अगर नहीं, तो इस आर्टिकल में जानें ब्रा के बारे में ऐसे ही शॉकिंग फैक्ट्स जो आपने पहले कभी नहीं सुने होंगे। इसके अलावा जानें ब्रा के बारे में कुछ खास जानकरियां, जैसे कैसे गलत साइज और तरीके से पहनी गई ब्रा से महिलाओं को किस तरह की स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां (health problems) हो सकती हैं। 

    ब्रा के बारे में क्या कहता है इतिहास?

    ब्रा शब्द कोई नया नहीं है इसका इतिहास काफी पुराना है जानते हैं ब्रा के बारे में क्या कहती है हिस्ट्री-

    • ब्रा (brassiere) शब्द का सबसे पहले इस्तेमाल 1907 में किया गया था।
    • सबसे पहले ब्रा का डिजाइन मैरी फैलस ने तैयार किया था। बाद मे इस डिजाइन को एक कंपनी को बेच दिया गया था।
    • पहले मिस्र में ब्रा (bra) चमड़े की बनी होती थी। जिसे महिला को पहनने में अच्छी खासी मशक्कत करनी पड़ती थी।
    • योग, व्यायाम, वर्कआउट (workout) जैसी गतिविधियों को करते समय स्पोर्ट्स ब्रा पहननी चाहिए क्या आप जानते हैं आखिर यह स्पोर्ट्स ब्रा कब से आस्तित्व में आई? आपको बता दें कि स्पोर्ट्स ब्रा (sports bra) की शुरुआत साल 1975 से हुई थी। 
    • डॉक्टर्स ब्रा के बारे में कहते हैं कि अगर ब्रा सही साइज की न हो तो गर्दन, पीठ और कंधों में दर्द हो सकता है।

    और पढ़ें : महिलाएं वर्कआउट रूटीन में जरूर शामिल करें ये 5 बेस्ट अपर बॉडी एक्सरसाइज

    ब्रा के बारे में दुनिया की सबसे महंगी ब्रा के बारे में?

    आजकल फैशन में चलने वाली पैडेड ब्रा (padded bra) का आविष्कार 1997 में किया गया था। वहीं सबसे पहली पुश-अप ब्रा 1800 में पेश की गई थी। वहीं दुनिया की सबसे महंगी ब्रा है विक्टोरिया सीक्रेट की है। 2001 में बनाई गई इस ब्रा की कीमत 12.5 मिलियन डॉलर्स (वर्तमान में 88 करोड़ रु) है। इस Heavenly star bra में 1200 से ज्यादा श्रीलंकन पिंक सफायर और डायमंड लगाए गए हैं।

    और पढ़ें : ब्रेस्ट साइज कम करने के लिए ट्राई करें ये एक्सरसाइज

    ब्रा के बारे में कुछ और फैक्ट

    ब्रा के बारे में फेमस कुछ और फैक्ट्स जो हैं बड़े ही मजेदार-

    • अध्ययनों के अनुसार, ब्रिटिश महिलाओं के स्तन सबसे बड़े होते हैं। कम से कम 50% महिलाएं डी कप  (D cup) पहनती हैं।
    • चीन की एक यूनिवर्सिटी ब्रा स्टडीज (bra studies) की डिग्री प्रदान करती है।
    • 13 अक्‍टूबर को ब्रेस्‍ट कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए कई देशों में “नो ब्रा डे (No bra day)” मनाया जाता है।

    और पढ़ें : एक्सरसाइज करते समय स्पोर्ट्स ब्रा पहनने के फायदे

    ब्रा का असर शरीर पर 

    अगर पीठ में अक्सर दर्द की शिकायत रहती है तो इसकी एक बड़ी वजह आपकी ब्रा हो सकती है। खासतौर पर उन महिलाओं जो बहुत टाइट ब्रा पहनती हैं। इससे आपको पीठ दर्द की शिकायत हो सकती है।

    और पढ़ें : बढ़ती उम्र सिर्फ जिंदगी ही नहीं हाइट भी घटा सकती है

    इस तरह की ब्रा है सेहत के लिए हानिकारक 

    ट्रेंड में अंडरवायर ब्रा (underwire bra) काफी पसंद की जा रही हैं। लेकिन शायद आप यह नहीं जानते होंगे कि ये ब्रा ब्लड सर्कुलेशन (blood circulation) पर बुरा असर डालती हैं। इसकी वायर स्तन के आसपास की मसल्स पर बुरा असर डालती है। इसका सीधा असर नर्वस सिस्टम पर पड़ता है।

    ब्रा के बारे में साइकोलॉजिकल फैक्ट्स

    ब्रा के बारे में साइकोलॉजिकल फैक्ट्स कुछ भी मशहूर हैं जैसे-

    • जो लेडीज अक्सर लाल रंग के अंडरगारमेंट्स लेती हैं। माना जाता है वो जिंदगी में हर चीज को लेकर काफी पैशनेट होती हैं। साथ ही ये महिलाएं कॉन्फिडेंट और साहसी भी होती हैं।
    • पिंक रंग महिलाओं का दयालु होना दर्शाता हैं। ऐसी लेडीज शांति पसंद होने के साथ लविंग और केयरिंग होती हैं।
    • पीला रंग खुशी का प्रतीक होता है। यह सुंदर रंग जिसे आपने चुना है, आपकी क्रिएटिविटी को भी दिखाता है। ऐसी महिलाएं तार्किक रूप से समस्याओं को हल करने में विश्वास रखती हैं।
    • ऐसी महिलाएं जो बेज रंग (beige) की ब्रा पहनना पसंद करती हैं। देखा गया है ये अपने प्लान को लेकर काफी स्पष्ट और सकारात्मक होती हैं। आप रिश्ते धीरे-धीरे और तार्किक रूप से बनाना पसंद करती हैं। फिर वह पार्टनर चुनने की ही बात क्यों न हो।
    • सफेद रंग बताता है कि आप बहुत आर्गनाइज्ड पर्सनालिटी हैं। यही व्यक्तित्व आपकी लव लाइफ में भी दिखाई देता है। आप अपने रिलेशनशिप को लेकर स्पष्ट होती हैं। 
    • लेडीज जो ब्लैक ब्रा पहनना पंसद करती हैं, काफी रहस्यमयी होती हैं। बात अगर रोमांस की करें तो ऐसी महिलाएं सेक्शुअल इंटरकोर्स के लिए पैशनेट रहती हैं।

    ब्रा पहनने के फायदे

    ब्रा के बारे में जानने के बाद जानते हैं ब्रा पहनने के फायदे क्या होते हैं? इसके कुछ लाभ निम्नलिखित हैं:

    पॉस्चर सुधरता है

    ब्रा पहनने से शारीरिक मुद्रा को सही रखने में सहायता मिलती है। बॉडी पॉस्चर सही रहने से कई तरह की शारीरिक समस्याओं से बचा जा सकता है। शारीरिक मुद्रा को ठीक रखने के लिहाज से आपको ब्रा को पहनना चाहिए। खासतौर पर बड़े साइज के ब्रेस्ट्स वाली महिलाओं को जरूर ब्रा पहनना चाहिए। ब्रा न पहनने से पीठ में दर्द की समस्या शुरू हो सकती है।

    स्तनों को सपोर्ट मिलता है

    महिलाओं के ब्रेस्ट में मांसपेशियां नहीं होती हैं। ये स्तन वसायुक्त ऊतकों से बने होते हैं। इसलिए स्तनों को सपोर्ट देने के लिए ब्रा पहननी चाहिए है। इससे स्तन नीचे की ओर लटकते नहीं हैं।

    आकर्षक दिखना

    ब्रेस्ट का उचित आकार आपको अट्रैक्टिव बनाता है। स्तन आकर्षक और सुडौल लगते हैं। साथ ही महिलाएं ब्रा पहनने के बाद खुद को काफी कॉन्फिडेंट महसूस करती हैं। इसलिए, आत्मविश्वास को ऊंचा रखने के लिए महिलाओं के लिए ब्रा पहनना जरूरी होता है।

    और पढ़ें : ब्रेस्ट कैंसर से डरें नहीं, खुद को ऐसे मेंटली और इमोशनली संभाले

    ब्रा पहनने के नुकसान

    ब्रा पहनने के फायदे सुनकर अब इसके कुछ दुष्प्रभाव जानने भी जरूरी हैं। शरीर में समय-समय पर कुछ परिवर्तन होते रहते हैं। इसकी वजह से आपके स्तनों के साइज में भी बदलाव होता है। ऐसे में एक ही साइज की ब्रा पहनने से कुछ तरह की शारीरिक परेशानियों का भी सामना आपको करना पड़ सकता है। गलत साइज की ब्रा पहनने से पीठ, गर्दन और कंधें में दर्द होने लगता है। साथ ही कई बार स्तनों के आसपास की स्किन पर रैशेस भी आ जाते हैं। इसलिए, भागदौड़ वाली एक्टिविटीज जैसे वर्कआउट, स्विमिंग, वॉक और जॉगिंग के दौरान ब्रा जरूर पहनें। बाकी के समय आप बिना ब्रा के भी रह सकती हैं।

    आशा करते हैं कि आपको हमारा यह ब्रा के बारे में आर्टिकल पसंद आया होगा। ब्रा से जुड़े फायदे भी इस लेख में बताए गए हैं। अगर इससे विषय से जुड़ा कोई भी सवाल या सुझाव हे तो आप हमसे साझा कर सकते हैं इसके लिए कमेंट बॉक्स के जरिए आप हमसे जुड़ सकते हैं।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. हेमाक्षी जत्तानी

    डेंटिस्ट्री · Consultant Orthodontist


    Shikha Patel द्वारा लिखित · अपडेटेड 22/07/2021

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement