आप चाहे वर्किंग विमेन हों या फिर हाउस वाइफ, अगर आपके भी स्तन आकार में ज्यादा बड़े हैं, तो निश्चित ही आप ब्रेस्ट साइज कैसे घटाएं गूगल सर्च कर रही होंगी या ब्रेस्ट साइज कम करने के घरेलू उपाय की तलाश में होंगी।
आमतौर पर महिलाओं के स्तन अलग-अलग शेप में हो सकते हैं, जो पूरी तरह से प्राकृतिक है। हालांकि, बहुत-से कारण हैं, जिनकी वजह से स्तनों के आकार और आकृति में परिवर्तन हो सकते हैं। इनमें कुछ नैचुरली हो सकते हैं, तो कुछ खुद की गलती या लापरवाही की वजह से भी हो सकते हैं।
अगर आप भी अपने बड़े स्तनों को कम करना चाहती हैं तो कुछ व्यायाम (एक्सरसाइज) की मदद से आप अपने स्तन का आकार घटा सकती हैं। लेकिन, इससे पहले वो कारण जानिए, जिनकी वजह से आकार में बहुत बड़े हो जाते हैं स्तन :
यह भी पढ़ें : ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए बेस्ट हैं ये टिप्स, जरूर करें ट्राई
स्तनों का निर्माण
स्तन, वसा और ग्रंथि ऊत्तकों के मिश्रण से बने होते हैं, जो हार्मोन रिसेप्टर्स के साथ जुड़े होते हैं। वसा ऊत्तक स्तन को उभारने के लिए जिम्मेदार होते हैं, जबकि ग्रंथि ऊत्तक स्तनों में दूध का उत्पादन करता है। इन उत्तकों का विस्तार शरीर में हार्मोनल परिवर्तन (hormonal changes) के कारण घटना बढ़ता रहता है, जिसका असर स्तनों के आकार पर देखा जाता है। इन ऊत्तकों का विस्तार हो सकता है और समय के साथ स्तनों का विस्तार भी हो सकता है। इसके अलावा, प्रेग्नेंसी, मोटापा, किसी तरह की दवा का सेवन या जेनेटिक कारणों से भी इन ऊत्तकों की मात्रा में कमी या बढ़ोत्तरी हो सकती है, जिसकी वजह से स्तनों का आकार बढ़ सकता है।
और पढ़ें : स्किन टाइटनिंग के लिए एक बार करें ये उपाय, दिखने लगेंगे जवान
स्तनों के आकार बढ़ने के कारण
ब्रेस्ट साइज कैसे घटाएं? इसके टिप्स जानने से पहले जरूरी है यह जानना कि स्तनों का आकार बढ़ने के पीछे कारण क्या हैं? स्तनों के आकार में वृद्धि होने के कई कारण होते हैं उन्हीं में से कुछ कारण हम नीचे बता रहे हैं-
- स्तनों के आकार में बदलाव के लिए आपके जीन्स अहम भूमिका निभाते हैं। यह उन हॉर्मोंस के स्तर को प्रभावित करते हैं, जो आपके ब्रेस्ट टिश्यू पर असर डालते हैं।
- आपके ब्रेस्ट छोटे हों या बड़ें। लेकिन, एक बात जिसे हम अनदेखा नहीं कर सकते, वो यह कि आपके ब्रेस्ट टिश्यू फैट से बने होते हैं। इसलिए, जब वजन घटेगा या बढ़ेगा, तो आपके स्तनों का आकार भी उसी हिसाब से बदलता है। तो अगर आपका वेट ज्यादा है तो यह भी बढ़े हुए ब्रेस्ट साइज का कारण हो सकता है।
- जैसे-जैसे आपकी आयु बढ़ती है ब्रेस्ट के साइज में भी बदलाव आने लगता है। लिंगामेंट एक प्रकार के कनेक्टिव टिश्यू होते हैं, जो स्तनों की पकड़ बनाए रखने में सहायता करते हैं। लेकिन, बढ़ती उम्र के साथ ये कमजोर होने लगते हैं और परिणामस्वरूप स्तन ढीले होने लगते हैं।
- स्तनों के आकार में बदलाव का एक कारण हॉर्मोन भी है। हॉर्मोन के उतार-चढ़ाव के कारण भी आपके स्तनों के आकार में बदलाव आते हैं। जब आप ब्रेस्टफीड कराती हैं, तो भी आपके ब्रेस्ट का साइज बढ़ता है। लेकिन, समय के साथ-साथ कम भी हो जाते हैं। फिर भी आप ब्रेस्ट साइज कैसे घटाएं के बारे में नीचे पढ़ सकती हैं
अब आपको स्तनों के आकार में बदलाव के कारण पता चल ही गए हैं, तो अब जानते हैं कि ब्रेस्ट साइज कैसे घटाएं?