कैसे करें
- एक जगह पर खड़े हो जाएं ओर तौलिए को पीछे की तरफ से दोनों हाथों से पकड़ें।
- अब जिस कंधे में दर्द है उस तरफ के हाथ को थोड़ा ऊपर की तरफ खींचे।
- इस अभ्यास को दोहराएं।
- दूसरी तरीके से भी आप इसे कर सकते हैं।
- उस कंधे पर तौलिया रखें जिस पर दर्द नहीं है।
- अब दर्द वाले कंधे के हाथ से पीछे की तरफ से तौलिए को पकड़ने की कोशिश करें।
- इस एक्सरसाइज को रोजाना 10 से 15 बार करें।
और पढ़ें : फिटनेस के लिए कुछ इस तरह करें घर पर व्यायाम
5. आर्म-अक्रॉस-चेस्ट स्ट्रेच
इस कंधे का दर्द को दूर करने के बेहतरीन व्यायाम से कंधे का लचीलापन बढ़ता है और साथ ही इसके आसपास की मांसपेशियों को मजबूत बनाती है। अगर इस व्यायाम को करते हुए आपको कंधे में कोई दर्द महसूस होता है तो अपनी बाजू को नीचे कर लें।
कैसे करें
- इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले किसी स्थान पर सीधा खड़ा हो जाएं।
- अपनी दाहिनी बाजू को अपनी छाती के आर-पार ले जाएं।
- अपने बाएं हाथ से अपनी दाईं बाजू को सहारा दें।
- इसके लिए दाईं कोहनी पर अपने बाएं हाथ को रख दें।
- इसी स्थिति में एक मिनट तक रहें।
- इसके बाद दूसरी दिशा से इस व्यायाम को दोहराएं।
ऐसी एक्सरसाइज जिनसे कंधे की मांसपेशियों में दर्द हो या उन पर दबाव पड़े, उन्हें करना कठिन हो सकता है। इससे आपको चोट लग सकती है। इनमे से कुछ खिंचाव कई लोगों के लिए दर्द या परेशानी भरे हो सकते है। हालांकि, कुछ लोग इन्हे आराम से कर सकते हैं। इसलिए हमेशा व्यायाम करते हुए अपने शरीर की स्थिति पर ध्यान देना चाहिए।
आप इन कुछ टिप्स और तरीको से कंधे के दर्द से छुटकारा पा सकते हैं:
- अच्छे पॉश्चर का अभ्यास करें और बैठने, खड़े होने, और अपने रोज के कामों को करने में झुकने बचें।
- दिन भर अपने शरीर के पॉश्चर पर ध्यान दें और अपनी जरूरत के अनुसार उनमें सुधार करें।
- पर्याप्त आराम करें और ऐसी किसी भी दर्द का कारण बनने वाली गतिविधि से बचें।
और पढ़ें : दिमाग को शांत करने के लिए ट्राई करें विपरीत करनी आसन, और जानें इसके अनगिनत फायदें
कंधे के दर्द के अन्य उपाय
कंधे के दर्द को कम करने के लिए आप एक्सरसाइज के अलावा दर्द को कम करने के लिए घरेलू उपचार आजमा सकते हैं। आप कंधे के दर्द के लिए आरआईसीई मैथड का इस्तेमाल कर सकते हैं। जिसमें आर का मतलब है रेस्ट, आई का मतलब है आईसिंग, सी और ई का मतलब कंप्रेसिंग।
दर्द कम करने के लिए, आप ओवर-द-काउंटर पेन कीलर जैसे कि इबुप्रोफेन (Ibuprofen) या एसिटामिनोफेन (Acetaminophen) ले सकते हैं। इसके अलावा कंधे के दर्द के लिए हल्दी, विलो छाल, या लौंग जैसे प्राकृतिक पेन कीलर का इस्तेमाल करें।
नियमित मालिश और एक्यूपंक्चर कंधे के दर्द को दूर करने और आपके शरीर में बैलेंस लाने में मदद कर सकता हैं। आप ऑस्टियोपैथी, या रॉल्फिंग जैसे उपचार भी कर सकते हैं।
नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन (NCBI) के अनुसार गर्दन और कंधें में दर्द की समस्या आम परेशानियों में से एक है। लेकिन ज्यादा वक्त तक इसका इलाज न करवाना परेशानी का कारण बन सकता है। इसलिए यह कंधें में दर्द की समस्या क्यों होती है, यह समझें।
किन कारणों से हो सकती है कंधे में दर्द की समस्या?
कंधे में दर्द के कारण कई हो सकते हैं। जैसे:
- चोट लगना
- कंधा खिसकना, जिसे समस्या भाषा में कंधा उतरना
- ऑस्टियोआर्थराइटिस की समस्या
- रूमेटाइड गठिया या सेप्टिक गठिया
- फ्रोजन सोल्डर
- मोच आना
- बॉडी पॉश्चर ठीक न रखना
- लगातार कई घंटे तक बैठना
और पढ़ें : रीढ़ की हड्डी के लिए फायदेमंद ऊर्ध्व मुख श्वानासन को कैसे करें, क्या हैं इसे करने के फायदे जानें
कंधे में दर्द की समस्या से बचने के क्या हैं उपाय?
निम्नलिखित उपाय से दर्द की समस्या से राहत पाया जा सकता है। जैसे:
- दर्द की दवा: दर्द अगर अत्यधिक है और बर्दाश्त नहीं कर पा रहें हैं, तो डॉक्टर से संपर्क करें और उनके द्वारा दी गई दवाओं का सेवन करें।
- हीट पैड: दर्द वाले एरिया में हीट पैड से सेकें, लेकिन डॉक्टर से पूछने के बाद क्योंकि कुछ खास परिस्थिति में डॉक्टर ठंडे पैड से भी सेकने की सलाह दे सकते हैं।
- एप्सम सॉल्ट बाथ: गर्म पानी से स्नान करने से दर्द से राहत मिल सकती है।
- मालिश करें: दर्द वाले हिस्से में मसाज करें। ऐसा करने से भी दर्द से राहत पाया जा सकता है।
कंधे में दर्द का इलाज कैसे किया जाता है?
कंधे में दर्द की समस्या अगर घरेलू उपचार या योगासन से न हो, तो डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट निम्नलिखित तरह से इसका इलाज कर सकते हैं। जैसे:
- एक्स-रे
- मैग्नेटिक रेजोनेंस इमेजिंग (MRI)
- अल्ट्रासाउंड
- आर्थोस्कोपी
अगर आप कंधे के दर्द या कंधे की परेशानियों से जुड़े किसी तरह के कोई सवाल का जवाब जानना चाहते हैं, तो विशेषज्ञों से समझना बेहतर होगा