और पढ़ें : जानें कैसा होना चाहिए आपका वर्कआउट प्लान!
ब्रॉड शोल्डर एक्सरसाइज के क्या खाएं?
फिट रहने के लिए जितना जरूरी एक्सरसाइज करना है, ठीक उसी तरह पौष्टिक और संतुलित आहार भी जरुरी है। नियमित रूप से ब्रॉड शोल्डर एक्सरसाइज करने के साथ-साथ जंक फूड का सेवन न करें। यह शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। हालांकि, जंक फूड जो व्यायाम नहीं करते हैं, उन्हें भी नहीं करना चाहिए। इसलिए मजबूत और चौड़े कंधे के लिए एक डायट चार्ट बनाइए, इसमें विटामिन, मिनरल, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और आयरन शामिल करें। यह और भी बेहतर हो सकता है कि अगर आप फिटनेस एक्सपर्ट से सलाह लेकर एक्सरसाइज और डायट के बारे में सही जानकारी लें।
और पढ़ें : पोस्ट वर्कआउट ड्रिंक : वॉटर मेलन जूस से पूरा करें अपना फिटनेस गोल
किन स्थितियों में ब्रॉड शोल्डर एक्सरसाइज नहीं करनी चाहिए?
ब्रॉड शोल्डर एक्सरसाइज हो या फिर कोई भी एक्सरसाइज, आपको शुरू करने से पहले डॉक्टर से जरूर पूछ लेना चाहिए। क्योंकि सभी एक्सरसाइज हर किसी के लिए नहीं होती है। एक्सरसाइज करने के दौरान आपको इंजरी भी हो सकती है। ऊपर बताई गई सभी प्रकार के एक्सरसाइज करने से आपको दर्द भी हो सकता है। इसलिए आपको ब्रॉड शोल्डर एक्सरसाइज करते समय प्रशिक्षित प्रोफेशनल्स की जरूरत पड़ती है।
और पढ़ें : Broken (Colles fractured) wrist : कॉल’स फ्रैक्चर क्या है?
अगर आपको हृदय रोग, हाई ब्लड प्रेशर या किसी अन्य तरह की स्वास्थ्य समस्या होने पर आपको ब्रॉड शोल्डर एक्सरसाइज से समस्या हो सकती है। इसलिए आपको ब्रॉड शोल्डर एक्सरसाइज करने से पहले हल्के व्यायाम और योग करने चाहिए। ब्रॉड शोल्डर एक्सरसाइज को आप अचानक से न शुरू करें, वरना आपको कंधे से संबंधित समस्या हो सकती है। इसलिए पहले दिन आप ब्रॉड शोल्डर एक्सरसाइज थोड़ा ही करें। इसके बाद आपको धीरे-धीरे कर के अपना सेट काउंट्स बढ़ाना चाहिए। लेकिन, ब्रॉड शोल्डर एक्सरसाइज में इस्तेमाल होने वाले डंबल का भार उतना ही होना चाहिए जितना कि आप उठा सकें।
हैलो स्वास्थ्य किसी भी प्रकार की मेडिकल सलाह नहीं दे रहा है। अधिक जानकारी के लिए अपने फिटनेस ट्रेनर से संपर्क करें।
नए संशोधन की डॉ. शरयु माकणीकर द्वारा समीक्षा