backup og meta

इन घरेलू उपायों को अपनाकर राहत पा सकते हैं शरीर दर्द की समस्या से

के द्वारा एक्स्पर्टली रिव्यूड डॉ. पूजा दाफळ · Hello Swasthya


shalu द्वारा लिखित · अपडेटेड 18/06/2021

    इन घरेलू उपायों को अपनाकर राहत पा सकते हैं शरीर दर्द की समस्या से

    शरीर में दर्द (Body pain) होना क्या है? 

    कई बार ऐसा होता है जब हमारे शरीर में दर्द होता है, लेकिन हम ये नहीं समझ पाते हैं की दर्द का कारण क्या  है। सुबह से शाम तक घर में या ऑफिस में काम करते-करते आपका शरीर पूरी तरह से थक जाता है। ऐसे में घर आकर आप सुस्त होते हैं।पूरे शरीर में दर्द के कारण आप परिवार में लोगों को बिल्कुल समय नहीं दे पाते हैं।यह समस्या उन व्यक्तियों को होती है जो शरीर दर्द की समस्या के साथ बाहर जाकर दिनभर काम करते हैं। यह एक आम समस्या है जो अक्सर लोगों में देखने को मिलती है। जब आपके शरीर में दर्द होता है तो आपको केवल आराम करने का मन करता है।कई बार इसके गंभीर और कई बार साधारण कारण हो सकते हैं। लेकिन यह पता लगाने के लिए आप शरीर दर्द के घरेलू उपाय अपना सकते हैं। यदि आपको शरीर दर्द के घरेलू उपाय से राहत मिल जाती है इससे यह साफ हो जाएगा की आपके शरीर दर्द का कारण कोई जटिल समस्या नहीं है। 

    और पढ़ें : बार-बार ब्रेस्ट में दर्द होने से हो चुकी हैं परेशान? तो ये चीजें दिलाएंगी आपको राहत

    शरीर दर्द के कारण (Cause of Body pain)

    आमतौर पर शरीर दर्द के कई कारण हो सकते हैं। यदि आप किसी बीमारी से पीड़ित हैं ऐसे में आपके शरीर में दर्द होना लाजमी है। लेकिन कभी-कभी रोजमर्रा के जीवन और थकान के कारण हमारे शरीर में बहुत दर्द होता है। आइए जानते हैं इसके क्या कारण हो सकते हैं।

    • नींद पूरी न होना
    • बहुत अधिक एक्सरसाइज करना
    • वायरल संक्रमण होना
    • मांसपेशियों में तनाव
    • दिनभर एक स्थिति में बैठकर काम करना
    • अधिक चलना या दौड़ना
    • ज्यादा खेलना
    • विटामिन डी (Vitamin D) की कमी होना

    शरीर दर्द के घरेलू उपाय (Home remedies for body pain) 

    शरीर दर्द के घरेलू उपाय का यह अर्थ है की इसमें मौजूद सभी सामग्री आपके घर में पहले से उपलब्ध होते हैं जिनकी मदद से आप आसानी से अपने शरीर का दर्द कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं ये उपाय क्या-क्या है। इन्हें कैसे प्रयोग किया जाता है। ध्यानपूर्वक पढ़े।

    सेब के सिरके से करें दर्द कम 

    ऐप्पल साइडर सिरका में ऐसे तत्व होते हैं जो दर्द और सूजन को कम करने में मददगार होता है। इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। ये आपके शरीर दर्द के घरेलू उपाय में सबसे पहले आता है। इसका मतलब है यह बहुत ही उपयोगी है। लेकिन इसको पीते समय आपको सानधानी बर्तने की जरुरत है। इसका सेवन करने के लिए आप एक बड़ा चम्मच सिरका एक गिलास गर्म पानी में मिलाएं। अब इसमें एक छोटा चम्मच शहद मिलाएं। इसको आप एक दिन में एक बार ही प्रयोग कर सकते हैं क्योंकि सिरका का ज्यादा प्रयोग नुकसानदायक हो सकता है। इसका सेवन करने के बाद आपको बहुत अधिक पानी पीना है। सिरके का प्रयोग एक और तरीके से किया जा सकता है। जी हां इसको आप अपने नहाने के पानी में कम मात्रा में मिलाकर नहा सकते हैं। शरीर दर्द में इससे वाकई राहत मिल सकता है।  

    अदरक का प्रयोग

    आप सभी जानते होगे की अदरक में समृद्ध फाइटोकेमिस्ट्री मौजूद होता है। ये हमारे स्वास्थ्य के लिए कई प्रकार के लाभ को बढ़ावा देने का कार्य करता है।  एनाल्जेसिक गुण के कारण यह  बहुत शक्तिशाली होता है, इसमें सूजन कम करने की और दर्द कम करने की शक्ति होती है। ये गुण शरीर के दर्द से छुटकारा पाने में मदद कर सकते हैं। इसके प्रयोग के लिए आप एक 2 इंच अदरक का टुकड़ा लें। अब एक कप पानी में इस टुकड़े को मिल दें। इसको अच्छी तरह से लगभग 5 मिनट उबाल लें।अब इसमें थोड़ा सा शहद मिलाएं। इस मिश्रण को दिन में 2 से 3 बार पीेएं। यह आपके शरीर दर्द को कम करेन के लिए बहुत उपयोगी है। शरीर दर्द के घरेलू उपाय में ये भी बहुत प्रसिध्द उपाय है।

    और पढ़ें : Ear Pain: कान में दर्द सिर्फ बच्चे नहीं बड़ों का भी कर देता है बुरा हाल

    कोल्ड कंप्रेस से दर्द कम करें

    बर्फ या ठंडे पानी से सेकाई बहुत उपयोगी होता है। इससे आप अपने दर्द हो रहे स्थान की सेकाई कर सकते हैं। यह अस्थायी रूप से प्रभावित क्षेत्रों में तंत्रिका गतिविधि को कम करके शरीर के दर्द को कम करने में मदद करता है। इसका एक एनेस्थेटाइजिंग प्रभाव है, जो शरीर के दर्द से तुरंत रहात देता है। इससे राहत आपको लंबे समय के लिए मिलती है। इसके लिए आपको एक आइस पैक तैयार करना चाहिए। इसको आपको दर्द वाले क्षेत्रों पर लगभग 5 से 10 मिनट के लिए छोड़ दें। यह प्रक्रिया आप  2 से 3 बार कर सकते हैं।ये आपको रोज 3 बार करना है। 

    सरसों के तेल से मालिश

    आपके शरीर के जिस हिस्से में भी दर्द है, इस मालिश से आपको बहुत आराम मिल सकता है। सरसों के तेल की मालिश लगातार शरीर के दर्द से लड़ने का एक और बढ़िया तरीका है। इस तेल में एलिल आइसोथियोसाइनेट नामक एक यौगिक होता है, जो शरीर में सूजन के कारण होने वाले दर्द को कम करने में मदद करता है। तेल को थोड़ा गुनगुना कर लें अब सरसों के तेल से मालिश करें। इससे आपका दर्द कम हो सकता है। तेल को तुरंत साफ न करें। इसे 30 से 40 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद आप नहा लें। आपको इससे बहुत आराम मिल सकता है। आप रोज इससे मसाज कर सकते हैं इससे आपको आराम मिलेगा।

    हल्दी के प्रयोग से दर्द कम

    यदि आपको कभी चोट लगी होगी तो आपने अपने घर में नानी,दादी,या मां के मुंह से जरुर सुना होगा हल्दी लगा लो या हल्दी वाला दूध पीकर सोना। इससे दर्द कम हो जाएगा और रक्त एक जगह जमा नहीं होगा। शरीर दर्द के घरेलू उपाय के लिए हल्दी एक सबसे अच्छा उपचार है। इसमें सूजन कम करने वाले तत्व, एनाल्जेसिक गुण हैं। जो शरीर में दर्द से लड़ने और आपके संपूर्ण स्वास्थ्य और प्रतिरक्षा को बढ़ावा देने में मदद कर सकते हैं। इसका प्रयोग करने के लिए आपको 1 टेबलस्पून हल्दी लेना है। हल्दी को एक गिलास गर्म दूध में मिला दें। दूध को थोड़ा ठंडा होने के बाद इसमें एक चम्मच शहद मिला दें।दिन में एक बार इसका प्रयोग करें।यदि हो सके तो सोने से पहले इसका सेवन करें।

    और पढ़ें : इन 8 तरह के दर्द को दूर कर सकते हैं ये नैचुरल पेनकिलर, आप भी करें ट्राई

    लैवेंडर का तेल

    शरीर दर्द के घरेलू उपाय में लैवेंडर के तेल बहुत उपयोगी है। यह एक दर्द में निवारक तेल के रुप में जाना जाता है।इसमें  एनाल्जेसिक और सूजनरोधी गुण होते हैं। इसलिए, यह शरीर में दर्द और अंतर्निहित सूजन को दूर करने में मदद कर सकता है। किसी भी साधारण तेल में आप इसकी 10 से 12 बूंदे मिलाएं। अब दर्द हो रहे क्षेत्र में इसको मसाज करें। तेल को तुरंत साफ न करें। इसे 30 से 40 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद आप नहा लें। आपको इससे बहुत आराम मिल सकता है। आप रोज इससे मसाज कर सकते हैं इससे आपको आराम मिलेगा।

    शरीर की मसाज

    कभी-कभी आपके शरीर में दर्द का कारण मांसपेशियों का तनाव भी हो सकता है। इसके लिए आप खुद नहीं किसी पेशेवर मसाज करने वाले व्यक्ति से अपने  शरीर की मालिश कराएं।उनको यह ज्ञात होता है की आपके शरीर में मांसपेशियों का तनाव कैसे दूर करना है। इस मसाज से आपको आसानी से राहत मिल सकती है। 

    विटामिन की कमी को करें पूरा

    आपके शरीर को सामान्य रूप से कार्य करने के लिए विभिन्न विटामिनों की आवश्यकता होती है। विटामिन बी 1, डी और ई में कमी तंत्रिका और मांसपेशियों की क्षति का कारण बन सकती है, ये आपके मांसपेशियों की कमजोरी और दर्द का कारण बन सकती है। यह कमी ज्यादातर तब होती है जब आपको सही रुप से अच्छा आहार नहीं मिल पाता है। आप इन विटामिनों के लिए डॉक्टर से सलाह लेकर सप्लीमेंट भी ले सकते हैं।

    दालचीनी से करें शरीर दर्द कम

    दालचीनी शरीर दर्द के लिए उपाय के तौर पर अच्छा माना जाता है। यह एक मसाला होता है जिसे आप अपने भोजन में प्रयोग करते हैं। दालचीनी में भी एनाल्जिक गुण होते हैं। जो उपचार के लिए बहुत बेहतर माना जाता है।  इसके प्रयोग से आपको अपने शरीर के दर्द से राहत मिल सकता है। यह आपके स्वस्थ के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। इसका प्रयोग करने के लिए  आप सबसे पहले 1 चम्मच पिसी हुई दालचीनी लें। अब एक गिलस गर्म पानी में पीसी हुई दालचीनी मिला लें। इसको अच्छी तरह से घोलने के बाद इसमें एक चम्मच शहद मिलाकर इसे पी लें। इस मिश्रण को आप रोजाना एक बार पी सकते हैं।

    काली मिर्च से करें दर्द कम

     काली मिर्च में कैप्सैसिन होता है, जो दर्द  को रोकने में आपकी मदद कर सकता है। यह रक्त प्रवाह को उत्तेजित करता है और शरीर में दर्द से निपटने के लिए एक प्राकृतिक दर्द निवारक के रूप में भी कार्य करता है। इसके प्रयोग करने के लिए एक चम्मच पीसा हुआ चिरौंजी और काली मिर्च लें। अब कप पानी गर्म करके चिरौजी काली मिर्च पाउडर को अच्छी तरह से मिला लें। इसमें स्वाद के लिए शहद मिला लें। इसका प्रयोग आप एक दिन में एक बार या दो बार कर सकते हैं।

    और पढ़ें : पेट दर्द के सामान्य कारण क्या हो सकते हैं?

    शरीर में दर्द इन रोगों के कारण भी हो सकता है

    हर प्रकार के शरीर में दर्द होने का कारण केवल थकान, खेलकूद नहीं होते है। जैसा की हमने आपको बताया शरीर में दर्द होने के कई जटिल कारण हो सकते हैं। यदि आपको शरीर दर्द के घरेलू उपाय से राहत नहीं मिलती है आपको इन बीमारियों के जांच के बारें में सोचना चाहिए।

    •  क्रोनिक फेटीग सिंड्रोम
    • संक्रमण, जैसे कि फ्लू, पोलियो या बैक्टीरियल संक्रमण
    • फाइब्रोमायल्गिया के कारण भी शरीर में दर्द हो सकता है।
    • मायोफेशियल दर्द सिंड्रोम, के कारण भी शरीर में दर्द हो सकता है।
    • हाइपोकैलिमिया 
    • ल्यूपस, डर्माटोमायोसिटिस और पॉलीमायोसिटिस जैसे ऑटोइम्यून विकार
    • थायरॉइड की समस्याएं, जैसे हाइपोथायरायडिज्म 
    • कुछ दवाओं का उपयोग, जैसे स्टैटिन, कोकीन, एसीई इनहिबिटर

    बॉडी पेन के कई अलग-अलग कारण हो सकते हैं। दर्द की तकलीफ को दूर करने के लिए घरेलू उपायों को फॉलो करने के साथ-साथ डॉक्टर से भी कंसल्टेशन जरूरी है।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा एक्स्पर्टली रिव्यूड

    डॉ. पूजा दाफळ

    · Hello Swasthya


    shalu द्वारा लिखित · अपडेटेड 18/06/2021

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement