महिलाओं के यूटेरस में होने वाले असमान्य विकास को हम फाइब्रॉइड्स या रसौली कहते हैं। इस असमान्य विकास की वजह से यूटेराइन कैंसर होने का खतरा नहीं होता लेकिन कुछ मामलों में ये ट्यूमर का रूप ले सकते हैं, जिसकी वजह से पीरियड्स के समय बहुत दर्द रहेगा और सामान्य से ब्लीडिंग हो सकती है।
कई बार रसौली की वजह से कोई परेशानी नहीं होती और कोई संकेत या लक्षण नहीं दिखाई देते। इस स्थिति में डॉक्टर आपकी स्थिति देखते हुए इलाज या देख रेख की सलाह देंगे।
और पढ़ें – फाइब्रॉएड क्या है, इसका इनफर्टिलिटी से क्या संबंध है?
फाइब्रॉइड्स गर्भाशय में किस स्थान पर है इसके अनुसार फाइब्रॉइड्स को पांच भागों में बांटा गया है।
इंट्राम्युरल फाइब्रॉएड( Intramural Fibroid)
इस तरह के फाइब्रॉइड्स का आकार जल्दी बढ़ता है, जिससे गर्भाशय का आकार भी बड़ा दिखाई देने लगता है। यह गर्भाशय की दीवार पर होता है, इसमें दर्द और ब्लीडिंग होती है।
सबसेरोसल फाइब्रॉएड (subserosal fibroid)
ये फाइब्रॉइड्स गर्भाशय के बाहर पाई जाने वाली दीवार पर पाई जाती है। यह आंत, रीढ़ की हड्डी और ब्लैडर पर दबाव डालता है। इसके कारण पेल्विस में तेज दर्द होता है।
सबम्यूकोसल फाइब्रॉएड (submucosal fibroid )
ये फाइब्रॉइड्स गर्भाशय (Uterus) में मांसपेशियों के बीच के हिस्से में पाई जाती है, जिसके कारण पीरियड्स में अधिक दर्द और ब्लीडिंग होती है। कई केस में तो महिला को गर्भधारण करने में भी परेशानी आती है।
सर्वाइकल फाइब्रॉएड (Cervical fibroid )
ये फाइब्रॉइड्स गर्भाशय की गर्दन पर पाए जाते हैं।
और पढ़ें – क्या मैं फाइब्रॉएड्स के साथ प्रेग्नेंट हो सकती हूं?
ये फाइब्रॉइड्स गर्भाशय (Uterus) के साथ जुड़े टिश्यू में हो जाती है, इसके होने से पीरियड्स अनियमित हो जाते है।
इससे जुड़ी और अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से जरूर मिलें।
[mc4wp_form id=’183492″]
फाइब्रॉइड्स (Fibroids) या रसौली के क्या लक्षण हो सकते हैं ?
सबसे ज्यादा पाए जाने वाले रसौली के लक्षण कुछ इस प्रकार हैं :
यूटेराइन फाइब्रॉइड्स की वजह से शुरुआत में कोई बड़ी परेशानी नहीं होगी लेकिन समय बीतने पर असहजता और एनीमिया (Anaemia) की परेशानी आ सकती है।
इसके अलावा समय से पहले डिलीवरी, गर्भधारण करने में परेशानी होना या फिर फीटस के विकास में रूकावट आने जैसी समस्याए भी आ सकती हैं।
निम्नलिखित स्थितियों में आपको अपने डॉक्टर से मिल लेना चाहिए जैसे कि :
और पढ़ें – क्या फाइब्रॉएड एक कैंसर हैं?
रसौली ( (Rasauli) के क्या कारण हो सकते हैं?
यूटेराइन फाइब्रॉइड्स (Uterine Fibroids) होने के सटीक कारण का पता लगा पाना मुश्किल है इसलिए इसके सभी संभावित कारण नीचे दिए हुए हैं :
जीन्स में बदलाव होने की स्थिति में : यूटेरस की मांसपेशियों के जीन्स में बदलाव होने की वजह से रसौली हो सकते हैं।
हॉर्मोन्स में बदलाव की वजह से : एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन मासिक धर्म के दौरान निकलने वाले दो ऐसे हॉर्मोन्स हैं जिनकी वजह से यूटेरस गर्भधारण करने के लिए तैयार होता है। इन हॉर्मोन्स की बढ़ोतरी की वजह से फाइब्रॉइड्स बनते हैं।
ऐसे कोई भी हॉर्मोन जो शरीर की बढ़ोतरी से जुड़े हैं वे फाइब्रॉइड्स की बढ़त पर प्रभाव डालते हैं। इन्सुलिन भी रसौली के बनने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
और पढ़ें – हर महिला के लिए जानना जरूरी है फाइब्रॉएड से जुड़े मिथक
यहां दी गई जानकारी किसी भी चिकित्सा परामर्श का विकल्प नहीं है। किसी भी और जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से जरूर मिलें।
नीचे दिए गए दो तरीकों से डॉक्टर फाइब्रॉइड्स की जांच कर सकते हैं :
और पढ़ें – फाइब्रॉएड होने पर अपने डॉक्टर से जरूर पूछे ये फाइब्रॉएड से जुड़े सवाल
यूटेराइन फाइब्रॉइड के इलाज के लिए कोई एक सटीक इलाज नहीं है। अपनी स्थिति के अनुसार इलाज के लिए डॉक्टर से जरूर मिलें।
अगर लक्षण ज्यादा गंभीर नहीं है और आपको इलाज की आवश्यकता तुरंत नहीं है तो संभव है कि डॉक्टर आपको मेनोपॉज का इंतजार करने को कहेंगे। इसके अलावा डॉक्टर समय-समय पर पेल्विक जांच भी करवाने की सलाह देंगे।
और पढ़ें – फाइब्रॉएड्स का इलाज कैसे किया जाता है?
अगर आपको बहुत अधिक खून आ रहा है और बहुत ज्यादा दर्द हो रहा है तो जरूरी नहीं है कि इसका कारण फाइब्रॉइड्स ही हो। कई बार इसका कारण केवल पीरियड्स भी हो सकती है।
इन दवाओं की मदद से अनियमित पीरियड्स और एनीमिया (Anemia) का इलाज किया जा सकता है :
और पढ़ें – फाइब्रॉएड्स के प्रकार – जानिए फाइब्रॉएड्स कितने प्रकार के होते है
व्यायाम करने से महिलाओं में यूटेराइन फाइब्रॉइड्स की परेशानी नहीं आएगी। और आप हमेशा स्वस्थ रह सकती हैं। अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Uterine fibroids. http://www.mayoclinic.org/diseases-conditions/uterine-fibroids/home/ovc-20212509. Accessed 3/1/2020.
Uterine fibroids https://www.womenshealth.gov/a-z-topics/uterine-fibroids Accessed 3/1/2020.
Uterine Leiomyomata (Fibroids)/https://www.ncbi.nlm.nih.gov/books/NBK546680/accessed on 05/07/2020
Fibroids/https://www.health.harvard.edu/a_to_z/fibroids-a-to-z/accessed on 05/07/2020
Current Version
05/07/2022
Suniti Tripathy द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड Dr Sharayu Maknikar
Updated by: Manjari Khare
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड
Dr Sharayu Maknikar