जूना, गूंजा या स्क्रब जैसे नामों से हम बर्तन धोने वाले स्क्रबर को जानते हैं। बर्तन धोने का स्क्रबर (Dish wash scrubber) आपको अलग-अलग प्रकार में अलग-अलग फायदों के साथ आसानी से मार्केट में मिल सकते हैं। हालांकि, आपके बर्तनों के लिए सबसे बेस्ट बर्तन धोने का जूना कौन-सा है इसका चुनाव करना काफी मुश्किल हो सकता है। आमतौर पर लोग किचन में एक या दो तरह के ही बर्तन धोने का स्क्रबर या जूना का इस्तेमाल करते हैं और इन्हीं से वे किचन के सारे बर्तनों को धोते भी हैं। ऐसे बहुत ही कम लोग होंगे जो अलग-अलग प्रकार के बर्तनों के लिए अलग-अलग प्रकार के जूना का इस्तेमाल करते होंगे।