कहते हैं आपकी एक मुस्कुराहट सामने वाले का दिन बना सकती है। जी हां, लेकिन ये मुस्कान सिर्फ सामने वाले के लिए ही नहीं, बल्कि आपके खुद के लिए भी फायदेमंद हो सकती है। किसी की मुस्कराहट का हमारे जीवन पर कितना असर होता है, उसी तरह हमारी हंसी का हमपर बहुत असर होता है। हंसते-मुस्कुराते रहने से आपके जीवन और स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। हंसी सेहत से जुड़ी कई समस्याओं का समाधान करती है। इसमें कोई दो राय नहीं है कि हंसने के फायदे कई हैं। ये न सिर्फ आपके शारीरिक स्वस्थ्य के लिए जरूरी है, बल्कि हंसने के फायदे मानसिक तौर पर भी होते हैं।
और पढ़ें : Jaundice : क्या होता है पीलिया ? जाने इसके कारण लक्षण और उपाय
हंसी से शरीर को क्या -क्या फायदे होते है?
हंसने से आपके शरीर में क्या क्या फायदे हो सके हैं, जानिए नीचे स्वास्थ्य के लिए हंसने के फायदे :
- तनाव कम करने में मदद करे : एक अध्ययन के अनुसार, हंसी तनावपूर्ण स्थितियों में बेहतरीन इलाज का काम करती है। हंसने से शरीर में कोर्टिसोल और एपिनेफ्रीन नामक स्ट्रेस हॉर्मोंस का उत्पादन कम हो जाता है, जिससे दिमागी सेहत पर सकारत्मक प्रभाव पड़ता है।
- सांसों के लिए फायदेमंद : क्या आपने दिल खोलकर हंसने के बाद राहत का अनुभव किया है? ऐसा इसलिए होता है क्योंकि, हंसने के दौरान हम गहरी सांसें लेते हैं, जिससे ह्रदय गति और ब्लड प्रेशर का स्तर कम हो करके आपको सुकून का एहसास दिलाने में मदद करता हैं। गहरी सांस लेने से इम्फीसेमा और सांसों से जुड़ी अन्य बीमारियों से पीड़ित लोगों को मदद मिलती है।
- प्राकृतिक व्यायाम : हंसने के अंदरूनी फायदों के अलावा, हंसने से शरीर में मांसपेशियों की एक्सरसाइज भी होती है। जब आप हंसते हैं तो आपके मसल्स में हरकत होती है। हंसने से चेहरे की मसल्स और पेट में कॉन्ट्रैक्शन होता है, यही वजह है, कि देर तक हंसने के बाद हम अपने जबड़ों और पेट में हल्का दर्द महसूस करते हैं। जोर से हंसने से पैरों, पीठ, कांधों और बाजुओं की एक्सरसाइज हो जाती है। हंसने से काफी कैलोरीज भी बर्न करने में मदद मिलती हैं।
- हंसने के फायदे इम्युनिटी के लिए : रिसर्च के द्वारा पता चलता है, कि हंसने से शरीर में उन एंटीबॉडीज का उत्पादन होता है जिनसे बीमारियों और इंफेक्शन से लड़ने की क्षमता बढ़ जाती है। सकारात्मक विचार न्यूरोपैप्टाइड रिहा कर देते है, जिससे तनाव से बाहर आने में और बहुत गंभीर बीमारी से लड़ने मदद करते है।
- एजिंग में हंसने के फायदे : हंसने का असर हमारी उम्र पर भी दिखाई देता है। हंसना एक तरह की स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज जैसा है। हंसने से हमारी मांसपेशियों की एक्सरसाइज होती है और एंटी-एजिंग में मदद मिलती है।
- दर्द से छुटकारा दिलाए : एक अस्पताल में सर्जरी के बाद के कुछ रोगियों पर किए गए एक्सपेरिमेंट ने यह स्पष्ट दिखाया कि हंसी-खुशी की क्लास ने बिना दर्द निवारक दवाओं के उनको दर्द से राहत दिलाई और कुछ देर के लिए वे अपना दुख-दर्द भूल गए।
- हंसने के फायदे अनिद्रा के लिए : अगर नींद की कमी का शिकार हैं या आपको रात में आसानी से नींद नहीं आती तो खुलकर हंसने की आदत डाल लें। हंसने से शरीर में मेलाटोनिन नाम के हार्मोन उत्पादन बढ़ जाता है जिसके कारण हम सुकून भरी नींद ले पाते हैं।
- दिल के लिए हंसने के फायदे : हंसना दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद है और इससे दिल की एक्सरसाइज हो जाती है। हंसने से रक्तसंचार बेहतर होता है। यह शरीर में एंडोर्फिन नामक रसायन बनाने में मदद करता है, जो कि ह्रदय को मजबूत बनाता है। कुछ रिसर्च से साबित हुआ हैं कि हंसने से हार्ट-अटैक का खतरा कम हो जाता है और दिल से जुड़ी कई समस्याओं पर काबू पाया जा सकता है।
- हंसने के फायदे ब्लड सर्क्युलेशन के लिए : हंसने से हमारा ब्लड सर्क्युलेशन ठीक रहता है। ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहने से हम कई बीमारियों से बच सकते हैं। तो अगर आप कई बीमारियों को खुद से दूर रखना चाहते हैं और अपना ब्लड सर्क्युलेशन बेहतर बनाना चाहते हैं, तो रोजाना खुलकर हंसें और स्वस्थ रहें।
- हंसने के फायदे कैलोरी बर्न में : हंसने के दौरान कैलरी बर्न होता है जिससे मोटापा भी कम होने लगता है। एक शोध के मुताबिक 15 मिनट तक हंसने से हम 10-40 कैलरी तक बर्न कर सकते हैं। इसलिए कैलोरी बर्न करने के लिए खुलकर जरूर हंसें।
यही नहीं, हंसने के कई सामाजिक फायदे भी होते हैं। अगर आप लोगों के साथ हंसेंगे और खुशनुमा माहौल बनाएंगे, तो आपके सामाजिक फायदे भी होंगे। नीचे जानिए हंसने से क्या क्या सामाजिक लाभ भी हो सकते हैं :
- हंसते-मुस्कुराते हुए रहने से आपको लोग पसंद करेंगे और आपके रिश्ते भी मजबूत रहेंगे।
- अगर आप हंसमुंख रहेंगे तो दूसरे लोग भी आपकी तरफ आकर्षित होंगे।
- अगर आपका टीम वर्क का काम है, तो आप हमेशा हंसमुख रहें। ऐसा करने से आपकी टीम के लोग भी आपको पसंद करेंगे और काम स्मूदली चलेगा।
- अगर आपकी किसी से अनबन हो गई है और आप दोनों के बीच सब कुछ ठीक करना चाहते हैं, तो हंसते हुए उससे बात करें। यकीनन दोनों के मतभेद कम होने लगेंगे।
- ग्रुप बॉडिंग को बढ़ावा देती है लाफ्टर थेरिपी।
तो अभी तक आपने जानें कि हंसने के फायदे कितने सारे हो सकते हैं। तो आपकी हंसी को बढ़ाने के लिए आप क्या क्या कर सकते हैं, उस बारे में नीचे जानिए। आप इन चीजों की मदद से जोर से हंस सकते हैं, जैसे :
- दूसरों की फनी बातें पूछें।
- कॉमेडी फिल्म या कॉमेडी टीवी शो देखें।
- कॉमिक बुक पढ़ें।
- फनी लोगों से मिलें।
- अच्छे जोक या फनी स्टोरी शेयर करें।
- आप हंसने के लिए लाफ्टर क्लब के सदस्य भी बन सकते हैं।
- लाफ्टर योग करें।
- बच्चों के साथ कुछ समय बिताएं, साथ खेलें या बातें करें।
- दोस्तों के साथ नाइट पार्टी का मजा उठाएं।
- पिछली फनी याद को ताजा करें।
- कभी-कभी फनी हरकत करने में भी परहेज नहीं करें।
- पेट के साथ खेलकर हंसी को महसूस करें।
[embed-health-tool-bmi]