यही नहीं, हंसने के कई सामाजिक फायदे भी होते हैं। अगर आप लोगों के साथ हंसेंगे और खुशनुमा माहौल बनाएंगे, तो आपके सामाजिक फायदे भी होंगे। नीचे जानिए हंसने से क्या क्या सामाजिक लाभ भी हो सकते हैं :
- हंसते-मुस्कुराते हुए रहने से आपको लोग पसंद करेंगे और आपके रिश्ते भी मजबूत रहेंगे।
- अगर आप हंसमुंख रहेंगे तो दूसरे लोग भी आपकी तरफ आकर्षित होंगे।
- अगर आपका टीम वर्क का काम है, तो आप हमेशा हंसमुख रहें। ऐसा करने से आपकी टीम के लोग भी आपको पसंद करेंगे और काम स्मूदली चलेगा।
- अगर आपकी किसी से अनबन हो गई है और आप दोनों के बीच सब कुछ ठीक करना चाहते हैं, तो हंसते हुए उससे बात करें। यकीनन दोनों के मतभेद कम होने लगेंगे।
- ग्रुप बॉडिंग को बढ़ावा देती है लाफ्टर थेरिपी।
तो अभी तक आपने जानें कि हंसने के फायदे कितने सारे हो सकते हैं। तो आपकी हंसी को बढ़ाने के लिए आप क्या क्या कर सकते हैं, उस बारे में नीचे जानिए। आप इन चीजों की मदद से जोर से हंस सकते हैं, जैसे :
हंसने के लिए क्या करें?
- दूसरों की फनी बातें पूछें।
- कॉमेडी फिल्म या कॉमेडी टीवी शो देखें।
- कॉमिक बुक पढ़ें।
- फनी लोगों से मिलें।
- अच्छे जोक या फनी स्टोरी शेयर करें।
- आप हंसने के लिए लाफ्टर क्लब के सदस्य भी बन सकते हैं।
- लाफ्टर योग करें।
- बच्चों के साथ कुछ समय बिताएं, साथ खेलें या बातें करें।
- दोस्तों के साथ नाइट पार्टी का मजा उठाएं।
- पिछली फनी याद को ताजा करें।
- कभी-कभी फनी हरकत करने में भी परहेज नहीं करें।
- पेट के साथ खेलकर हंसी को महसूस करें।
इन सब खूबियों के अलावा हंसने से याद्दाश्त को बेहतर बनाने, ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने, मूड को बेहतर करने और शरीर को ऊर्जा प्रदान करने में मदद मिलती है। यही वजह है, कि सेहत के एक्सपर्ट्स अक्सर आपको हंसते-मुस्कुराते रहने की सलाह देते हैं।