backup og meta

Vertebroplasty : वेरटेब्रोप्लास्टी सर्जरी क्या है?

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड Dr Sharayu Maknikar


Ankita mishra द्वारा लिखित · अपडेटेड 31/08/2020

Vertebroplasty : वेरटेब्रोप्लास्टी सर्जरी क्या है?

परिचय

वेरटेब्रोप्लास्टी (Vertebroplasty) क्या है?

वेरटेब्रोप्लास्टी (Vertebroplasty) रीढ़ की हड्डी की एक सर्जरी है, जो स्पाइनल फ्रैक्चर को ठीक करती है। वेरटेब्रोप्लास्टी की मदद से स्पाइनल फ्रैक्चर के कारण होने वाले दर्द को कम करने में मदद मिलती है। इस सर्जरी की मदद से ऑस्टियोपोरोसिस के कारण रीढ़ की टूटी हड्डियों में बोन सीमेंट इंजेक्ट किया जाता है। गंभीर फ्रैक्चर वाले लोगों के दर्द को दूर करने के लिए वेरटेब्रोप्लास्टी सर्जरी रिकमेंड की जाती है। यह गतिशीलता को बढ़ाने के साथ दर्द की दवा के उपयोग को कम कर सकती है।

और पढ़ेंः Ankle Fracture Surgery : एंकल फ्रैक्चर सर्जरी क्या है?

वेरटेब्रोप्लास्टी सर्जरी (Vertebroplasty Surgery) की जरूरत कब होती है?

इस तरह की निम्न स्थितियों में डॉक्टर आपको वेरटेब्रोप्लास्टी सर्जरी (Vertebroplasty Surgery) की सलाह दे सकते हैंः

  • घरेलू या अन्य उपचार के बावजूद भी रीढ़ की हड्डी का फ्रैक्चर ठीक नहीं हो रहा हो
  • लगातर दर्द बना रहता हो
  • टूटी हुई रीढ़ की हड्डी के कारण स्वास्थ्य स्थिति में लगातार समस्याएं बनी रहती है, जैसे- ऑस्टियोपोरोसिस के कारण तेज दर्द, सांस लेने में तकलीफ, सीधा चलने में परेशानी, भावनात्मक या सामाजिक स्थितियां।

[mc4wp_form id=’183492″]

जोखिम

वेरटेब्रोप्लास्टी सर्जरी (Vertebroplasty Surgery) करवाने से पहले मुझे क्या पता होना चाहिए?

रीढ़ की हड्डी की यह सर्जरी हर किसी के लिए एक सुरक्षित उपचार नहीं हो सकता है। अगर अन्य प्रकार की प्रक्रियों से स्पाइनल फ्रैक्चर ठीक नहीं होता है, तो ऐसे लोगों के लिए यह सर्जरी सबसे उचित प्रक्रिया हो सकती है। यह किसी भी उम्र के मरीजों के लिए सुरक्षित हो सकती है। अधिकतर मरीज अंडरर्लाइइंग ऑस्टियोपोरोसिस के कारण इस फ्रैक्चर की प्रक्रिया से गुजर सकते हैं, लेकिन ऐसे लोग जो ट्यूमर की वजह से भी इस फ्रैक्चर का शिकार हैं, वे भी इस सर्जरी का उपचार ले सकते हैं। हालांकि, ऐसे लोग जिन्हें दर्द तो है लेकिन इसकी वजह स्पाइनल फ्रैक्चर नहीं है, को उन्हें यह सर्जरी नहीं करवानी चाहिए।

और पढ़ेंः Oophorectomy : उफोरेक्टमी क्या है?

वेरटेब्रोप्लास्टी सर्जरी (Vertebroplasty Surgery) के क्या साइड इफेक्ट्स और समस्याएं हो सकती हैं?

सर्जरी के दौरान छेद किए गए स्थान पर सर्जरी के बाद सूजन और दर्द हो सकता है, जिससे राहत पाने के लिए बर्फ की सिकांई कर सकते हैं।

इस सर्जरी के कारण समस्याएं होने का खतरा बहुत ही कम होता है। 3 फीसदी से भी कम लोगों में इसके साइड इफेक्ट्स की समस्या देखी जाती है। लेकिन, इसके कारण इंफेक्शन, ब्लीडिंग, सुन्नता, बैक पेन बढ़ना और लकवे के जोखिम बने रह सकते हैं।

अन्य खतरों में रीढ़ी की हड्डी या नली में डाले गए सीमेंट बाहर निकलना, शरीर में खून के थक्के जमना, फेफड़ों में खून के थक्के जमना जैसे जोखिम बढ़ सकते हैं। इसके अलावा सर्जरी के दौरान बेहोश करने के लिए एनेस्थीसिया की खुराक दी जाती है जिसके भी कुछ जोखिम हो सकते हैं।

हालांकि, सीमेंट बाहर निकलने का जोखिम कायफोप्लास्टी (Kyphoplasty) सर्जरी के मुकाबले कम रहता है। अभी तक इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है कि वेरटेब्रोप्लास्टी सर्जरी या कायफोप्लास्टी सर्जरी के कारण रीढ़ या पसलियों में फ्रैक्चर का खतरा अधिक बढ़ सकता है या नहीं।

इसलिए यह सर्जरी करवाने से पहले इससे होने वाले लाभ और संभावित जोखिमों के बारे में अपने डॉक्टर से बात करें। अगर इससे जुड़ा आपका कोई सवाल है, तो कृपया अपने डॉक्टर या सर्जन से इसके बारे में अधिक जानकारी लें।

और पढ़ेंः Chemical Peel : केमिकल पील क्या है?

प्रक्रिया

वेरटेब्रोप्लास्टी सर्जरी (Vertebroplasty Surgery) के लिए मुझे खुद को कैसे तैयार करना चाहिए?

सर्जरी से पहले आपका डॉक्टर आपके शरीर की स्वास्थ्य स्थितियों की जांच करेंगे और एक्स-रे करेंगे। आपको रीढ़ की हड्डी की वजह से किस तरह की समस्याएं है इसके बारे में आपसे सवाल पूछेंगे। इसके अलावा आपका डॉक्टर आपका एमआरआई टेस्ट या सीटी स्कैन भी कर सकते हैं।

अगर आपक कांउटर से मिलने वाली दवाओं या किसी हर्बल्स का इस्तेमाल करते हैं, तो उसके बारे में अपने डॉक्टर को जानकारी दें।

अपने डॉक्टर को बताएं अगर आपको कभी भी ब्लीडिंग डिसऑर्डर की समस्या थी या है या अगर आप खून को पतला करने के लिए किसी दवा का सेवन करते हैं तो।

और पढ़ेंः Anal Fistula Surgery : एनल फिस्टुलेक्टोमी सर्जरी क्या है?

वेरटेब्रोप्लास्टी सर्जरी (Vertebroplasty Surgery) में होने वाली प्रक्रिया क्या है?

  • आमतौर पर वेरटेब्रोप्लास्टी सर्जरी (Vertebroplasty Surgery) की प्रक्रिया पूरी होने में एक घंटे का समय लग सकता है।
  • सर्जरी से पहले ऑपरेशन वाले हिस्से को सुन्न को करने या मरीज को बेहोश करने के लिए डॉक्टर लोकल एनेस्थीसिया की खुराक देंगे।
  • सर्जरी के लिए जहां पर छेद करना है वहां एक्स-रे की मदद से बायोप्सी सुई को मरीज की त्वचा में एक छोटे छेद के जरिए अंदर डाला जाता है।
  • रीढ़ की हड्डी को स्थिर करने के लिए विशेष रूप से तैयार की गई ऐक्रेलिक हड्डी सीमेंट को हड्डियों के अंदर खाली स्थान में भरा जाता है।
  • इसके बाद सुई को बाहर निकाल लिया जाता है। लगभग 10 मिनट के अंदर ही हड्डियों के बीच में डाली गई सीमेंट कठोर हो जाती है, जिससे टूटी हड्डी फिर से जुड़ जाती है।
  • सर्जरी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद छेड को बैंडेज की मदद से बंद कर दिया जाता है।

और पढ़ेंः Thyroidectomy : थायराइडेक्टॉमी क्या है?

वेरटेब्रोप्लास्टी सर्जरी (Vertebroplasty Surgery) के बाद क्या होता है?

  • आपको एक घंटे तक पीठ पर लेटे रहने के लिए कहा जाएगा। जब तक सीमेंट सख्त नहीं हो जाता।
  • आपको एक से दो घंटे के लिए ओब्जरवेशन रूम में रख सकते हैं।
  • आप प्रक्रिया के तुरंत बाद दर्द से राहत का अनुभव कर सकते हैं, लेकिन इसमें 72 घंटे तक का समय लग सकता है।
  • यदि आपको दर्द हो रहा है तो उस समय के लिए डॉक्टर आपको ओवर-द-काउंटर दवा रिकमेंड कर सकते हैं।
  • हड्डी सीमेंट के कठोर होने और सर्जरी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मरीज घर जा सकते हैं।
  • सर्जरी होने के 24 घंटे बाद तक मरीज को आराम करने की सलाह दी जाती है।

और पढ़ेंः Mastoidectomy : मास्टॉयडेक्टॉमी सर्जरी क्या है? 

अगर इससे जुड़ा आपका कोई सवाल है, तो कृपया इस बारे में अपने डॉक्टर से परामर्श करें।

रिकवरी

वेरटेब्रोप्लास्टी सर्जरी (Vertebroplasty Surgery) के बाद मुझे खुद का ख्याल कैसे रखना चाहिए?

अधिकतर लोग सर्जरी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही चलने में सक्षण हो जाते हैं। हालांकि, सर्जरी के 24 घंटे बाद तक आराम करना चाहिए। जिसके बाद धीरे-धीरे आप अपने दैनिक कार्यों को दोबारा से करना शुरू कर सकते हैं। जरूरत होने पर आपको बैक ब्रेस पहनना जारी रखना पड़ सकता है।

सर्जरी के बाद आपको कुछ समय के लिए अपने डॉक्टर से मिलते रहना होगा। ताकि वे आपकी स्थिति की निगरानी कर सकें।

और पढ़ेंः Eyelid Surgery : आइलिड सर्जरी या ब्लेफेरोप्लास्टी क्या है?

उम्मीद है आपको वेरटेब्रोप्लास्टी सर्जरी से जुड़ी जरूरी जानकारियां हैलो हेल्थ के इस आर्टिकल में मिल गई होंगी। इस आर्टिकल में हमने आपको इस सर्जरी से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी देने की कोशिश की है। अगर आपको इस बारे में और कोई सवाल है, तो हमसे जरूर पूछें। हम आपको इससे जुड़ी और भी जानकारी देने की कोशिश करेंगे, ताकि आपको इसकी जानकारी और भी विस्तार से मिल सके। अगर आपको किसी भी तरह की समस्या हो तो आप अपने सर्जन से जरूर पूछ लें।

डिस्क्लेमर

हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

Dr Sharayu Maknikar


Ankita mishra द्वारा लिखित · अपडेटेड 31/08/2020

advertisement iconadvertisement

Was this article helpful?

advertisement iconadvertisement
advertisement iconadvertisement