केमिकल पीलस (Chemical Peel) एक तरह के कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट (cosmetic treatments) होते है, जिनका इस्तेमाल चेहरे, हाथ और गर्दन पर किया जाता है। इनका इस्तेमाल त्वचा को अधिक सुदंर बनाने, रंगत निखारने या मुलायम बनाने के लिए किया जाता है। इससे उपचार के तौर पर इस्तेमाल के दौरान प्रभावित त्वचा पर इस रसायन को लगाया जाता है, जहां से त्वचा की ऊपरी परत छूटने लगती है। जिसके बाद अंदर की नई त्वचा अधिक चिकनी, निखरी हुई, मुलायम और कम झुर्रियों वाली होती है।

केमिकल पील (Chemical Peel) तीन अलग-अलग प्रकार से उपचार में लाए जाते हैं। जो हैंः
सुपरफिशल पील्स – इस ट्रीटमेंट में हल्के एसिड जैसे अल्फा-हाइड्रेक्सी एसिड (alpha-hydroxy acid) का इस्तेमाल किया जाता है। जो त्वचा से धीरे-धीरे छूटता है। इसके इस्तेमाल से सिर्फ त्वचा के सबसे बाहरी परत को ही हटाया जा सकता है।
मीडियम पील्स (Medium peels)- इस ट्रीटमेंट के दौरान त्वचा पर ट्राइक्लोरोएसिटिक या ग्लाइकोलिक एसिड का इस्तेमाल किया जाता है, जो त्वचा की बाहरी और मध्यम परत की क्षतिग्रस्त कोशिकाओं को हटाने का काम करती है।
डीप पील्स (Deep peels)- इस ट्रीटमेंट के दौरान फिनोल या ट्राइकोसॉरसिटिक एसिड का उपयोग किया जाता है जो त्वचा की मध्यम परत की गहराई तक क्षतिग्रस्त त्वचा कोशिकाओं को हटाने का काम करती है।
निम्नलिखित स्थितियों में लोगों को केमिकल पील (Chemical Peel) के ट्रीटमेंट की जरूरत पड़ सकती है। इस दौरान वे अपने चेहरे से जुड़ी कई परेशानियों को इसमें शामिल कर सकते हैं, जिसमें शामिल हो सकते हैंः
केमिकल पील्स (Chemical peels) चेहरे को रोम छिद्रों (pore size) को कम नहीं करता है, न ही ये त्वचा के गहरे निशानों को हटाता है और न ही झुर्रियों को खत्म कर सकता है।
केमिकल पील का इस्तेमाल हर किसी को नहीं करना चाहिए। आपका डॉक्टर आपको केमिकल पील के इस्तेमाल से जुड़ी कुछ सावधानियों के निर्देश दे सकता है। साथ ही, अगर आप किसी तरह की स्थिति से गुजर रहे हैं तो इन बातों पर भी गौर करने के निर्देश दे सकता हैः
केमिकल पील के विभिन्न साइड इफेक्ट्स हो सकते हैंः
ध्यान रखें कि केमिकल पील का ट्रीटमेंट लेने से पहले इससे जुड़ी सावधानियों और होने वाले संभावित जोखिमों के बारे में पूरी जानकारी लें। अगर इससे जुड़ा आपका कोई सवाल है, तो अपने डॉक्टर या सर्जन से इसके बारे में बात करें।
और पढ़ें : Fissure treatment: बिना सर्जरी के फिशर ट्रीटमेंट कैसे होता है?
केमिकल पील से पहले, आपके डॉक्टर कुछ स्वास्थ्य स्थिति की जांच करते हैंः
अगर आपने केमिकल पील के ट्रीटमेंट के बारे में अपना इरादा बना लिया है, तो आपको इसकी भी जरूरत हो सकती हैः
केमिकल पील के ट्रीटमेंट के लिए किसी क्लीनिक या हॉस्पिटल में जाना चाहिए। इसकी उपचार की प्रक्रिया से पहले, आपका डॉक्टर आपके चेहरे को साफ करेगा और आपकी आंखों को किसी पट्टी या चश्में से कवर करेंगे और बालों को सुरक्षित तरीके से व्यवस्थित करेंगे।
अगर हल्के केमिकल पील से उपचार करा रहे हैं, तो आपको दर्द निवारक दवा की खुराक नहीं दी जाएगी। लेकिन अगर आप मीडियम केमिकल पील का उपचार ले रहे हैं, तो आपका डॉक्टर आपको दर्द निवारक दवा की खुराक या शरीर को सुन्न करने वाली दवा की खुराक दे सकते हैं।
अगर आप डीप केमिकल पील का उपचार ले रहे हैं, तो आपका डॉक्टर आपको लोकल ऐनस्थेटिक की खुराक दे सकता है। ताकि, उपचार की प्रक्रिया के दौरान आपको दर्द का एहसास कम से कम हो।
हल्के केमिकल पील के दौरान:
मीडियम केमिकल पील के दौरान:
डीप केमिकल पील के दौरान:
लाइट केमिकल पील्स
चार से सात दिनों में आपकी त्वचा रिकवरी कर सकती है। जिसके बाद आपके त्वचा की रंगत कुछ समय के लिए हल्की या गहरी हो जाएगी।
मीडियम केमिकल पील्स
पांच से सात दिनों में आपकी त्वचा रिकवरी कर सकती है। नई त्वचा आने तक आपकी त्वचा में हल्का सूजन रह सकता है और चेहरे से छाल निकलने लगेंगे और भूरे धब्बे भी हो सकते हैं।
डीप केमिकल पील्स
डीप केमिकल पील्स के उपचार के बाद त्वचा पर कई तरह के सूजन और लालिमा आ सकती है। साथ ही, आपको त्वचा में जलन भी महसूस हो सकती है। इस दौरान आपकी पलकें भी बंद हो सकती हैं। उपचार के बाद नई त्वचा आने में कम से कम दो सप्ताह का समय लग सकता है। हालांकि, इसके बाद भी त्वचा पर सफेद धब्बे कई दिनों कर रह सकते हैं। वहीं, त्वचा की लालिमा खत्म होने में कई महीनों तक का समय लग सकता है।
रिकवरी के दौरान आपने डॉक्टर द्वारा दिए गए सभी निर्देशों का सावधानीपूर्वक पालन करें।
अगर इससे जुड़ा आपका कोई सावल हैं, तो अधिक जानकारी के लिए कृपया अपने चिकित्सक या सर्जन से परामर्श करें।
और पढ़ें : Aortic Valve Replacement : एरोटिक वाल्व रिप्लेसमेंट क्या है?
किसी भी केमिकल पील के उपचार के बाद, त्वचा की सफाई, मॉइस्चराइजिंग का इस्तेमाल और त्वचा पर मलहम लगाने के लिए अपने डॉक्टर के निर्देशों का पालन करें।
एक हल्के केमिकल पील के बाद, उपचारित त्वचा लाल, सूखी और हल्की चिड़चिड़ी हो जाएगी। हालांकि, यह प्रभाव त्वचा की रिकवरी के साथ-साथ कम होने लगेंगे। तब तक के लिए आपका डॉक्टर इन स्थितियों से बचाव करने के लिए त्वचा पर पेट्रोलियम जेली जैसे एक सुरक्षात्मक मरहम लगाने का निर्देश दे सकते हैं।
उपचारित त्वचा को लाइट पील के बाद ठीक होने में लगभग एक से सात दिन का समय लग सकता है। नई त्वचा सामान्य से हल्की या गहरी रंग की हो सकती है।
मीडियम पील के बाद, उपचारित त्वचा लाल, सूखी और सूजी हुई हो सकती है। आपको त्वचा में चुभन का भी एहसास हो सकता है। जिसके उपचार के लिए डॉक्टर आपको पेट्रोलियम जेली का इस्तेमाल करने की सलाह दे सकते हैं। आंखों की पलकों के बचाव के लिए उन पर आइस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही, दर्द से राहत पाने के लिए आप दर्द निवारक दवाओं का भी इस्तेमाल कर सकेंगे। आपको अपने उपचार के तुरंत बाद अपने डॉक्टर के साथ एक चेकअप शेड्यूल बनाया होगा ताकि आपकी स्थिति पर आपके डॉक्टर नजर रख सकें। जैसे ही सूजन कम होती है, उपचारित त्वचा एक नई परत बनाने लगेगी और भूरे रंग के धब्बों को गहरा या कम कर सकती है। उपचारित क्षेत्रों को मीडियम पील के उपचार के बाद ठीक होने में लगभग 7 से 14 दिन का समय लग सकता है।
डीप केमिकल पील के बाद, त्वचा पर लालिमा, सूजन और जलन हो सकती है। जिसके उपचार के लिए आपका डॉक्टर आपकी त्वचा पर वाटरटाइट ड्रेसिंग का उपचार कर सकते हैं। इसी के साथ ही, आप इस दौरान दर्द निवारक दवाओं का भी इस्तेमाल कर सकेंगे। उपचार के लगभग दो सप्ताह बाद अपकी त्वचा पर नई त्वचा का विकास होने लगेगा। हालांकि, सफेद धब्बे अगले कई हफ्तों तक दिखाई दे सकते हैं वहीं, त्वचा की लालिमा कई महीनों तक रह सकती है।
ध्यान में रखें कि जब तक आपकी त्वचा पूरी तरह से रिकवरी नहीं कर लेती है, तब तब घर से बाहर घूमने-फिरने न जाएं। न ही किसी तरह के ब्यूटी प्राड्क्ट का इस्तेमाल करें।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Current Version
20/05/2021
Ankita mishra द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड Dr. Shruthi Shridhar
Updated by: Nikhil deore
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड
Dr. Shruthi Shridhar