आपने वेंस का नाम जरूर सुना होगा।वेंस का हमारे शरीर में बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य होता है। वेंस ब्लड वेसल्स का ही प्रकार हैं, जो डीऑक्सीजनेटेड ब्लड को विभिन्न ऑर्गन्स से वापस हार्ट में लाने का काम करता है। यह आर्टरी से अलग होता है। आर्टरी का काम ऑक्सिजनेटेड ब्लड को हार्ट से पूरे शरीर में पहुंचाना होता है। डीऑक्सीजनेटेड ब्लड वेंस के माध्यम से बहता है और ब्लड वेसल्स में इकट्ठा होता है। इसे कैपिलरी के नाम से जाना जाता है। अगर शरीर में वीनस सिस्टम ( Venous System) न हो, तो शरीर की क्रियाएं संभव नहीं हो सकती हैं। शरीर में वीनस सिस्टम ( Venous System) क्या रोल होता है और कैसे ये शरीर की गतिविधियों के लिए जरूरी होता है, आप इस आर्टिकल के माध्यम से जान सकते हैं।