डब्ल्यूएचओ की गाइडलाइन के मुताबिक कोरोना वायरस से बचाव के लिए एहतियातन मास्क पहनना जरूरी है। लेकिन बाजार में हालत यह है कि मास्क का मिलना ही मुश्किल हो रहा है। लोगों को इसके लिए एक दुकान से दूसरी दुकान के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। इसके साथ ही मास्क पहनने से कोरोना वायरस से बचाव तभी संभव है जब मास्क को एक समय के बाद बदल दिया जाए। बाजार में मास्क की कमी को देखते हुए आज हम आपको मास्क को साफ करने का तरीका और इसे दोबारा इस्तेमाल करने के तरीके के बारे में बताएंगे…
मास्क को साफ करने का तरीका
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (Ministry of Information and Broadcasting) की ओर से एक वीडियो जारी किया गया है जिसमें घर पर बनाए गए मास्क को साफ करने का तरीका बताया है। इसमें बताया है कि मास्क को उतारने के बाद इसे गर्म पानी और साबुन से अच्छी तरह से साफ करें। इसके बाद मास्क को 4 से 5 घंटे के लिए धूप में सूखने के लिए डाल दें। इससे मास्क में किसी तरह के इंफेक्शन के रहने की संभावना नहीं रहती।
यह भी पढ़ें: कोरोना की वजह से अपनों को छूने से डर रहे लोग, जानें स्किन को एक टच की कितनी है जरूरत
धूप न हो तो मास्क को साफ करने का तरीका
जिन लोगों के घर में धूप नहीं आती उन लोगों के लिए मास्क को साफ करने का तरीका यह है कि वे गर्म पानी में नमक डालकर इस्तेमाल करें। ये चाहें तो गर्म पानी और नमक को डालकर इसमें मास्क डालें और 15 मिनट तक उबलने दें। इसके बाद मास्क को किसी खुली जगह पर सूखने के लिए रख दें। जिन लोगों के पास गर्म पानी उपलब्ध नहीं है वो लोग मास्क को साबुन और पानी से अच्छी तरह से साफ करें और फिर इसे गर्माहट देने के लिए इस्त्री का इस्तेमाल कर सकते हैं।
आपको ऊपर बताए टिप्स को घर पर बनाए गए मास्क के लिए फॉलो करना है। डिस्पोजेबल मास्क को साफ करने के लिए ऐसा बिल्कुल नहीं करना। डिस्पोजेबल मास्क को उबालने से उसके अंदर के तत्व खराब हो जाते हैं। इन मास्क को इस्तेमाल करने के बाद दोबारा इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इन्हें डिस्पोज ऑफ करना ही बेहतर होता है।
यह भी पढ़ें: कोरोना वायरस से ब्लड ग्रुप का है कनेक्शन, रिसर्च में हुआ खुलासा
मास्क को साफ करने का तरीका : कोरोना और एन 95 मास्क
कोरोना वायरस से बचने के लिए एन 95 मास्क (N95 Mask) काफी हद तक कारगर माना जा रहा है। यही कारण है कि बाजार में इसकी कमी पड़ गई है। यहां तक कि डॉक्टरों और फ्रंटलाइन हेल्थ वर्कर्स के लिए भी यह कम पड़ रहे हैं। डॉक्टर एक ही मास्क को पहनकर काम करने को मजबूर हैं। ड्यूक हेल्थ हॉस्पिटल के शोधकर्ता ने एन 95 मास्क को साफ करके दोबारा इस्तेमाल करने का तरीका ढूंढ़ निकाला है। शोधकर्ताओं के अनुसार, एक ही मास्क को पहनकर इलाज करना डॉक्टरों और मरीजों दोनों के लिए खतरनाक है। इससे संक्रमण फैलने का खतरा अधिक होता है। उन्होंने बताया कि मास्क को लैब में हाइड्रोजन पेरोक्साइड का उपयोग कर साफ किया जा सकता है। इससे एक बार में लगभग 500 मास्क को साफ किया जा सकता है।
मास्क को साफ करने का तरीका : एन 95 मास्क की सफाई
शोधकर्ताओं ने बताया कि मास्क को साफ करने के लिए हाइड्रोजन पेरोक्साइड का इस्तेमाल करें। इससे उस पर मौजूद सुक्ष्म जीव खत्म हो जाते हैं। इस प्रक्रियो को करने में लगभग चार घंटे का समय लगता है। मास्क को साफ करते वक्त काफी सावधानी बरतने की जरूरत होती है। उन्होंने बताया, शोध से मालूम होता है कि मास्क को साफ करने के बाद 30 से 50 बार इस्तेमाल किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: गांजे से कोरोना वायरस: गांजा/बीड़ी/सिगरेट पीने वालों को कोरोना से ज्यादा खतरा
एन 95 मास्क की किल्लत को देखते हुए भारत सरकार ने उठाया यह कदम
घर पर इस तरह बनाएं मास्क
फेस मास्क यूज करते समय इन बातों का रखें ध्यान
- फेस मास्क लगाने से पहले, अपने हाथों को एल्कोहॉल युक्त हैंड सैनिटाइजर या हैंड वॉश से साफ करें।
- अब फेस मास्क से मुंह और नाक को कवर करें। ध्यान रखें कि मुंह और फेस मास्क के बीच कोई गैप न हो।
- फेस मास्क लगाने के बाद बार-बार उसे छूने से बचें।
- फेस मास्क खराब होने पर तुरंत एक नया मास्क पहनें।
- एक फेस मास्क का इस्तेमाल सिर्फ एक ही व्यक्ति को करना चाहिए। घर के अन्य सदस्यों का किसी और के साथ इसे शेयर न करें।
- चेहरे से फेस मास्क हटाने के लिए कानों के पीछे फंसे फंदे को पकड़ कर इसे हटाएं।
- फेस मास्क को मुंह से सामने से न छुएं।
- डिस्पोजल मास्क को दोबारा यूज न करें।
हैलो स्वास्थ्य किसी भी तरह की मेडिकल सलाह नहीं दे रहा है। अगर आपको किसी भी तरह की समस्या हो तो आप अपने डॉक्टर से जरूर पूछ लें।
हम आशा करते हैं आपको हमारा यह लेख पसंद आया होगा। हैलो हेल्थ के इस आर्टिकल में मास्क को साफ करने का तरीका बताया है। यदि आप इससे जुड़ी अन्य कोई जानकारी चाहते हैं तो आप अपना सवाल कमेंट सेक्शन में पूछ सकते हैं।
और पढ़ें :-
कोविड-19 है जानलेवा बीमारी लेकिन मरीज के रहते हैं बचने के चांसेज, खेलें क्विज
कोरोना के दौरान सोशल डिस्टेंस ही सबसे पहला बचाव का तरीका
ताली, थाली, घंटी, शंख की ध्वनि और कोरोना वायरस का क्या कनेक्शन? जानें वाइब्रेशन के फायदे
कोराना के संक्रमण से बचाव के लिए बार-बार हाथ धोना है जरूरी, लेकिन स्किन की करें देखभाल