एंथोएक्सानथुम ओडोराटम (Anthoxanthum odoratum) को स्वीट वर्नल ग्रास के नाम से पुकारा जाता है। यह एक सदाबहार घास है, जो यूरेशिया के एसिडिक घास के मैदानों में पाई जाती है। इसकी आयु लंबी नहीं होती है। यह लॉन ग्रास और हाउस प्लांट के रूप में उगाई जाती है।

अपनी मीठी सुगंध के कारण यह कृषि के लिए अयोग्य माने जाने वाले चरागाहों और घास के मैदानों पर पाई जाती है। इसमें कुमरिन (coumarin) नामक कैमिकल होता है, जो अन्य जीव जंतुओं के लिए विषैला साबित हो सकता है।
स्वीट वर्नल ग्रास का इस्तेमाल औषधियां बनाने के लिए किया जाता है। निम्नलिखित समस्याओं में इसका उपयोग किया जाता है:
इस संबंध में अभी तक विश्वसनीय और पर्याप्त जानकारी उपलब्ध नहीं है। इसकी अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर या हर्बलिस्ट से सलाह लें। हालांकि ऐसा माना जाता है कि स्वीट वर्नल ग्रास में ऐसे कैमिकल्स होते हैं, जो रक्त को पतला कर देते हैं। इससे ब्लड क्लॉटिंग की रफ्तार धीमी हो जाती है।
निम्नलिखित परिस्थितियों में इसका इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर या हर्बलिस्ट से सलाह लें:
अन्य दवाइयों के मुकाबले औषधियों के संबंध में रेग्युलेटरी नियम अधिक सख्त नहीं हैं। इनकी सुरक्षा का आंकलन करने के लिए अतिरिक्त अध्ययनों की आवश्यकता है। स्वीट वर्नल ग्रास का इस्तेमाल करने से पहले इसके खतरों की तुलना इसके फायदों से जरूर की जानी चाहिए। इसकी अधिक जानकारी के लिए अपने हर्बलिस्ट या डॉक्टर से सलाह लें।
और पढ़ें : डाइजेशन खराब है तो न हों परेशान, अपनाएं ये घरेलू उपाय
स्वीट वर्नल ग्रास का सेवन आपके लिए असुरक्षित है। इसमें ऐसे कैमिकल्स होते हैं, जो ब्लड क्लॉटिंग की प्रक्रिया को धीमा कर देते हैं। त्वचा पर इसका सीधा इस्तेमाल सुरक्षित है या नहीं, इस संबंध में पर्याप्त जानकारी उपलब्ध नहीं है। स्वीट वर्नल ग्रास का उपयोग करने से पहले एक बार अपने हर्बलिस्ट या डॉक्टर से परामर्श अवश्य करें।
ज्यादातर लोगों के लिए स्वीट वर्नल ग्रास का उपयोग असुरक्षित है, लेकिन कुछ लोगों में यह अत्यधिक घातक साबित हो सकती है।
प्रेग्नेंसी और ब्रेस्टफीडिंग: यदि आप प्रेग्नेंट हैं या शिशु को स्तनपान करा रही हैं तो स्वीट वर्नल का इस्तेमाल करना आपके लिए असुरक्षित है। प्रेग्नेंसी के दौरान यह ब्लड क्लॉटिंग धीमी होने से ब्लीडिंग का खतरा पैदा हो सकता है।
सर्जरी: सर्जरी और इसके बाद स्वीट वर्नल ग्रास से अतिरिक्त ब्लीडिंग हो सकती है। चूंकि यह रक्त को पतला कर देती है, इससे ब्लड फ्लो और तेज हो जाता है। इसे देखते हुए तय सर्जरी से दो सप्ताह पहले इसका सेवन बंद कर दें।
स्वीट वर्नल ग्रास से आपको निम्नलिखित साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं:
हालांकि, हर व्यक्ति को यह साइड इफेक्ट्स नहीं होते हैं। उपरोक्त दुष्प्रभाव के अलावा भी स्वीट वर्नल ग्रास के कुछ साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं, जिन्हें ऊपर सूचीबद्ध नहीं किया गया है। यदि आप इसके साइड इफेक्ट्स को लेकर चिंतित हैं तो अपने डॉक्टर या हर्बलिस्ट से सलाह लें।
यह औषधि आपकी मौजूदा दवाइयों के साथ रिएक्शन कर सकती है या दवा का कार्य करने का तरीका बदल सकता है। स्वीट वर्नल ग्रास का इस्तेमाल करने से पहले अपने डॉक्टर से अवश्य सलाह लें।
निम्नलिखित प्रोडक्ट स्वीट वर्नल ग्रास के साथ रिएक्शन कर सकते हैं:
ब्लड क्लॉटिंग को रोकने वाली दवाइयां/ एंटीप्लेटीलेट ड्रग: स्वीट वर्नल ग्रास ब्लड क्लॉटिंग की प्रक्रिया को धीमा करती है। ऐसे में समान प्रभाव वाली एंटीकोग्युलेंट (Anticoagulant), जो ब्लड क्लॉटिंग को रोकती हैं, इनके साथ यह रिएक्शन कर सकती है। इससे घाव और अत्यधिक ब्लीडिंग होने की संभावना बढ़ जाती है।
निम्नलिखित दवाइयां स्वीट वर्नल ग्रास के साथ रिएक्शन कर सकती हैं:
और पढ़ें : क्या जानते हैं सांस लेने के ये 13 रोचक तथ्य?
उपरोक्त जानकारी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं हो सकती। इसका इस्तेमाल करने से पहले हमेशा अपने डॉक्टर या हर्बालिस्ट से सलाह लें।
हर मरीज के मामले में स्वीट वर्नल ग्रास का डोज अलग हो सकता है। जो डोज आप ले रहे हैं वो आपकी उम्र, हेल्थ और दूसरे अन्य कारकों पर निर्भर करता है। औषधियां हमेशा ही सुरक्षित नही होती हैं। स्वीट वर्नल ग्रास के उपयुक्त डोज के लिए अपने हर्बलिस्ट या डॉक्टर से सलाह लें।
यह औषधि निम्नलिखित रूप में उपलब्ध है:
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Sweet Vernal Grass. http://www.webmd.com/vitamins-supplements/ingredientmono-156-SWEET+VERNAL+GRASS.aspx?activeIngredientId=156&activeIngredientName=SWEET+VERNAL+GRASS&source=2. Accessed on 04 February, 2020.
Sweet Vernal Grass. https://www.drugs.com/npp/sweet-vernal-grass.html. Accessed on 04 February, 2020.
Sweet Vernal Grass. http://www.mayoclinic.org/drugs-supplements/sweet-vernal-orchard-perennial-rye-timothy-kentucky-blue-grass-mixed-pollen-allergen-extract-sublingual-route/before-using/drg-20095256. Accessed on 04 February, 2020.
Sweet Vernal Grass. https://www.cabi.org/isc/datasheet/93023. Accessed on 04 February, 2020.
Sweet Vernal Grass. https://www.rxlist.com/sweet_vernal_grass/supplements.htm. Accessed on 04 February, 2020.
Current Version
22/09/2020
Sunil Kumar द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड Dr Sharayu Maknikar
Updated by: Nidhi Sinha
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड
Dr Sharayu Maknikar