स्टैफिलोकॉकस एक प्रकार का बैक्टीरियल इंफेक्शन है। ये हड्डियों, जोड़ों, हृदय के वॉल्व और फेफड़ों में संक्रमण पैदा कर सकता है। अगर समय सही इलाज न हो पाये तो यह बीमारी जानलेवा भी साबित हो सकती है। MRSA त्वचा के अंदर जाकर छालों को बढ़ावा देता है।

हॉस्पिटल से (-HA -MRSA – Hospital Acquired Staphylococcus aureus ) और कम्युनिटी से – (CA -MRSA – Community Acquired Staphylococcus Aureus)
ज्यादातर इंफेक्शन लोगों को हॉस्पिटल में फैलता है जैसे नर्सिंग के दौरान या डायलेसिस सेंटर में होता है। इसे हेल्थ केयर मेथिसिलिन रेसिस्टेंट-स्टैफिलोकॉकस ऑरियस कहते हैं। वहीं MRSA इंफेक्शन कम्युनिटी जैसे स्किन टू स्किन कांटेक्ट या फिर अत्यधिक लोगों के संपर्क में रहने से होता है।
बहुत ज्यादा भीड़ वाली जगहों पर इस संक्रमण (Infection) होने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। इसलिए किसी भी ऐसी जगह पर जाते समय बचाव के साधन जरूर अपनाएं, जिससे संक्रमण न हो। अस्पताल में भी जाने के दौरान हाइजीन का ख्याल रखें। किसी भी और जानकारी के लिए डॉक्टर से जरूर मिलें।
और पढ़ें : Hepatitis B : हेपेटाइटिस बी क्या है? जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज
आमतौर पर आपकी त्वचा (Skin) पर हल्के लाल चिट्टे या फिर छाले भी हो सकते हैं। इसके अलावा निम्नलिखित लक्षण दिखना भी संभव है :
इन लक्षणों के अलावा और किसी लक्षण या फिर संक्रमण के दिखने पर अपने डॉक्टर से जरूर मिलें।
अगर आपको संक्रमण का कोई भी लक्षण या संकेत दिखाई देता है तो अपने डॉक्टर से जरूर मिलें। यह भी ध्यान रखें की शरीर में किसी भी तरह के हो रहे बदलाव जिससे परेशानी हो उसे नजरअंदाज न करें और जल्द से जल्द हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह लें।
और पढ़ें : Bipolar Disorder :बाईपोलर डिसऑर्डर क्या है?जाने इसके कारण लक्षण और उपाय
संक्रमण फैलाने वाले ऑरियस बैक्टेरिया के ऊपर बार- बार मेथिसिलिन प्रयोग करने की वजह से ये बैक्टेरिया मेथिसिलिन रेसिस्टेंट हो जाता है। ज्यादातर ये बीमारी किसी संक्रमित त्वचा के संपर्क में आने से हो सकती है। ऐसे लोग जिनका इम्यून सिस्टम किसी सर्जरी, कैंसर (Cancer) या फिर डायलिसिस की वजह से बहुत अधिक कमजोर हो गया है उनमें भी ये संक्रमण (Infection) होने की सम्भावना बहुत अधिक रहती है।
और पढ़ें : Crohn’s Disease : क्रोहन रोग क्या है? जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज
संक्रमण फैलाने वाले ऑरियस बैक्टेरिया के ऊपर बार- बार मेथिसिलिन प्रयोग करने की वजह से ये बैक्टेरिया मेथिसिलिन रेसिस्टेंट हो जाता है। ज्यादातर ये बीमारी किसी संक्रमित त्वचा के संपर्क में आने से हो सकती है। ऐसे लोग जिनका इम्यून सिस्टम किसी सर्जरी, कैंसर या फिर डायलिसिस की वजह से बहुत अधिक कमजोर हो गया है उनमें भी ये संक्रमण होने की सम्भावना बहुत अधिक रहती है।
खतरों के बहुत से कारण हो सकते हैं जैसे कि :
दिए गए खतरों के अलावा भी कई खतरे हो सकते हैं, किसी भी सम्बंधित परेशानी का संकेत दिखने पर डॉक्टर से जरूर मिलें।
यहां दी गई जानकारी किसी भी चिकित्सा परामर्श का विकल्प नहीं है। और अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से जरूर मिलें।
लेबोरेटरी में खून (Blood), पस, यूरिन (Urine) और त्वचा के सैंपल में MRSA बैक्टीरिया का टेस्ट किया जाता है। अगर ये टेस्ट पॉजिटिव आता है तो आपके संक्रमण की पुष्टि की जा सकती है।
कुछ संक्रमणों में एंटीबायोटिक की जरूरत नहीं पड़ेगी लेकिन एब्सेस्सेस (Abscesses) के इलाज के लिए इन्सिजन और ड्रेनेज प्रक्रिया का उपयोग किया जाता है। परंपरागत दवाओं में ट्राइमेथोप्रिम (Trimethoprim/Sulfamethoxazole) दी जाती है और नई दवाओं में लीनेजोलिड (Linezolid), डाईप्टोमैसीन (Daptomycin), डालफ्रोप्रिस्टीन (Dalfopristin ) और तिलवान्सिन (Telavancin) आम हैं। HA -MRSA से पीड़ित मरीजों को आम मरीजों से अलग रखना चाहिए जिससे की संक्रमण ज्यादा न फैले।
डॉक्टर या हॉस्पिटल के कर्मचारियों को ध्यान रखना चाहिए कि संक्रमित मरीजों को छूने के बाद हाथ जरूर धोए।
MRSA इंफेक्शन का कई सारे एंटीबायोटिक्स पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ऐसी स्थिति में निम्नलिखित हेल्थ से जुड़ी परेशानी हो सकती है। जैसे-
इन परेशानियों के साथ-साथ अन्य परेशानी भी हो सकती है। इसलिए MRSA इंफेक्शन होने पर विशेष ध्यान रखें।
मेथिसिलिन रेसिस्टेंट-स्टैफिलोकॉकस ऑरियस जीवनशैली में इन बदलावों और घरेलू नुस्खों की मदद से नियंत्रित किया जा सकता है :
अगर आप मेथिसिलिन रेसिस्टेंट-स्टैफिलोकॉकस ऑरियस से जुड़े किसी तरह के कोई सवाल का जवाब जानना चाहते हैं तो विशेषज्ञों से समझना बेहतर होगा।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
MRSA http://www.mayoclinic.org/diseases-conditions/mrsa/basics/definition/con-20024479/Accessed on 23/04/2021
MRSA https://www.nlm.nih.gov/medlineplus/ency/article/007261.htm/ Accessed on 23/04/2021
What is MRSA?/https://www.cdc.gov/mrsa/community/index.html/Accessed on 23/04/2021
MRSA/https://www.cancerresearchuk.org/Accessed on 23/04/2021
Current Version
21/02/2022
Suniti Tripathy द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड Dr Sharayu Maknikar
Updated by: Nikhil deore
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड
Dr Sharayu Maknikar