आपके मस्तिष्क या स्कल पर लगने वाली किसी भी तरह की चोट को हेड इंजरी कहते हैं। यह हल्के निशान से लेकर मस्तिष्क की गहरी चोट तक हो सकती है। सामान्य सिर की चोटों में स्कल फ्रैक्चर और स्कल के घाव शामिल होते हैं। ऐसी चोटों के परिणाम और इलाज बहुत अलग होते हैं। यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपके सिर में लगी चोट कितनी गंभीर है।

सिर की चोटें या तो बंद हो सकती हैं या खुली हो सकती हैं। बंद सिर की चोट ऐसी चोट है जो आपके सिर में घाव नहीं करती है। खुली चोट वो होती हैं जिसमें सिर फट जाता और मस्तिष्क तक को असर करती है।
और पढ़ें: Repetitive motion injuries : रिपिटेटिव मोशन इंजरी क्या है?
दूर से देखने पर यह पता करना कठिन हो सकता है कि सिर की चोट कितनी गंभीर है। कुछ मामूली चोटों से बहुत खून बहता है, जबकि कुछ बड़ी चोटों से बिल्कुल भी नहीं बहता है। सभी सिर की चोटों का गंभीरता से इलाज करना और डॉक्टर द्वारा उनका आंकलन करना जरूरी है।
मामूली सिर की चोट के सामान्य लक्षण हैं:-
सामान्य तौर पर, सिर की चोटों को दो श्रेणियों में विभाजित किया जा सकता है। एक किसी दुर्घटना के दौरान सिर में लगी चोट और दूसरी झटकों की वजह से सिर में लगी चोट। हिलने-डुलने से होने वाली हेड इंजरी शिशुओं और छोटे बच्चों में सबसे आम होती है। सिर पर चोट इन वजहों से लग सकती है-
समय पर इलाज न कराने से सिर की चोट आपके लिए हानिकारक साबित हो सकती है। ज्यादा जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
और पढ़ेंः नवजात शिशु के लिए 6 जरूरी हेल्थ चेकअप
यहां प्रदान की गई जानकारी को किसी भी मेडिकल सलाह के रूप न समझें। अधिक जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से परामर्श करें।
डॉक्टर सिर की चोट का परीक्षण करने वाले तरीकों में से सबसे पहले ग्लासगो कोमा स्केल (जीसीएस) का इस्तेमाल करते हैं। जीसीएस आपकी मानसिक स्थिति का परीक्षण करता है। जीसीएस स्कोर ज्यादा है तो आपकी चोट ज्यादा गंभीर नहीं है।
डॉक्टर को आपकी चोट को अच्छी तरह से जांचना होगा। चोट किस तरह लगी, अगर आपको ये पता नहीं है तो डॉक्टर के लिए थोड़ी मुश्किल हो सकती है। यदि संभव है, तो आपको अपने साथ किसी ऐसे व्यक्ति को लाना चाहिए जिसने दुर्घटना देखी हो।
आपको एक न्यूरोलॉजिकल परीक्षण भी करवाने की जरूरत पड़ सकती है। इसमें आपका डॉक्टर आपकी शरीरिक क्षमता, आंखों की गति और अन्य टेस्ट करेंगे।
सिर की चोटों के इलाज के लिए आमतौर पर इमेजिंग परीक्षण का उपयोग किया जाता है। सीटी स्कैन की सहायता से आपके डॉक्टर को फ्रैक्चर, रक्तस्राव, थक्के, मस्तिष्क की सूजन, और अन्य चोटों का परीक्षण करने में मदद मिलेंगी। सीटी स्कैन तेज और सटीक होता है। आपको एमआरआई स्कैन भी करवाना पड़ सकता है, जो दिमाग को और करीब से दिखाने में मदद करेगा। एक MRI स्कैन आमतौर पर केवल तब ही किया जाएगा जब आप स्थिर स्थिति में होंगे।
सिर की चोटों का इलाज चोट की गंभीरता पर निर्भर करता है। अक्सर सिर की मामूली चोटों में दर्द के अलावा कोई लक्षण नहीं होता है। इन मामलों में, आपको दर्द के लिए एसिटामिनोफेन (टाइलेनॉल) लेने के लिए कहा जा सकता है। यदि सिर फट गया है तो डॉक्टर टांके लगाकर उसे पट्टी के साथ कवर कर देंगे।
यहां तक कि अगर आपकी चोट मामूली लगती है, तो भी आपको अपना अच्छे से इलाज करवाना चाहिए। सिर पर चोट लगने के बाद सोने नहीं जाना चाहिए। अगर नींद आ जाती है तो हर दो घंटे में जागना चाहिए और किसी भी नए लक्षणों की जांच करनी चाहिए।
यदि आपको कोई नया या बिगड़ता लक्षण दिखाई दे तो डॉक्टर के पास वापस जाना चाहिए।
सिर में गंभीर चोट लगने पर आपको अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता हो सकती है।
और पढ़ें : पेरेंट्स की बुरी आदतों का खामियाजा भुगतते हैं बच्चे
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Traumatic Brain Injury/https://www.aans.org/Patients/Neurosurgical-Conditions-and-Treatments/Traumatic-Brain-Injury/Accessed on 17/05/2021
TRAUMATIC BRAIN INJURY/https://indianheadinjuryfoundation.org/traumatic-brain-injury/Accessed on 17/05/2021
Traumatic Brain Injury/https://www.mayoclinic.org/diseases-conditions/traumatic-brain-injury/diagnosis-treatment/drc-20378561/Accessed on 17/05/2021
Head injury – first aid. https://medlineplus.gov/ency/article/000028.htm/Accessed on 17/05/2021
Traumatic brain injury. https://www.mayoclinic.org/diseases-conditions/traumatic-brain-injury/symptoms-causes/syc-20378557/Accessed on 17/05/2021
Current Version
06/07/2021
Bhawana Sharma द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील
Updated by: Nidhi Sinha