शुरुआत में लें हाई कैलोरी के डायट
डिलिवरी के तुरंत बाद मां को हाई कैलोरी की जरूरत होती है। इसके लिए मां को हाई कैलोरी के आहार लेने चाहिए। इसके लिए डिलिवरी के बाद मां को मेवे, गुड़, घी आदि देना चाहिए। जिससे मां द्वारा बच्चे को भी विकास के लिए पोषक आहार मिल सकेंगे।
तो अगर आप अपने बच्चे को ब्रेस्टफीडिंग कराती हैं और आपको लगता है कि आपकी डायट ठीक नहीं है तो आप ऊपर बताई गई ब्रेस्टफीडिंग में डायट को फॉलो कर सकती हैं। आप चाहें तो एक बार न्यूटिशिनिस्ट से भी संपर्क कर सकते हैं। वो आपको ब्रेस्टफीडिंग में डायट लेने के लिए आपको एक डायट चार्ट भी दे सकते हैं, जो आपके काम आएंगे।
बच्चे में कैलोरी की मात्रा क्या होनी चाहिए?
डायट्री गाइडलाइन फॉर अमेरिकंस (DGAs) के अनुसार बच्चे में कैलोरी की मात्रा उनके लिंग, उम्र और वजन के हिसाब देनी चाहिए।
लड़का
1-3 माह : 472 से 572 कैलोरी/दिन
4-6 माह : 548 से 645 कैलोरी/दिन
7-9 माह : 668 से 746 कैलोरी/दिन
10-12 माह : 793 से 844 कैलोरी/दिन
लड़की
1-3 माह : 438 से 521 कैलोरी/दिन
4-6 माह : 508 से 593 कैलोरी/दिन
7-9 माह : 608 से 678 कैलोरी/दिन
10-12 माह : 717 से 768 कैलोरी/दिन
मां को अपने और बच्चे में कैलोरी की मात्रा का पूरा ध्यान रखना चाहिए। अगर मां ने ध्यान न दिया तो बच्चा कुपोषित हो सकता है। जो बच्चे और मां दोनों के स्वास्थ्य के लिए सही नहीं होगा।
स्तनपान कराने वाली मां के लिए डायट चार्ट
वाराणसी के अभिलाषा नर्सिंग होम की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. कुमकुम अग्रवाल ने बताया कि “स्तनपान कराने वाली मां को सिर्फ दूध उत्पादन के लिए नहीं, बल्कि गुणवत्तापूर्ण दूध उत्पादन के लिए खाना चाहिए। मां को अपने डायट में सभी तरह के पोषक तत्वों को शामिल करना चाहिए।”
भोजन का समय | आहार |
सुबह 8 बजे | एक कप चाय, खजूर और 7-8 भीगे बादाम |
नाश्ता 9 बजे | एक ग्लिास दूध, 1/2 कप बादाम शीरा, एक फल या पालक/मेथी के तीन पराठें, दो अंडे, उपमा या पोहा, |
सुबह 1 बजे | एक फल और एक मेथी का लड्डू |
दोपहर का भोजन 1 बजे | एक कप सलाद, दो रोटी, एक कप चावल, एक कप सब्जी, एक कप दाल, एक कप मछली करी |
शाम 4 बजे | एक ग्लिास दूध, एक गोंद लड्डू |
शाम 6 बजे | एक कप चाय, एक कप स्प्राउट |
रात का भोजन 9 बजे | एक कप सलाद, दो रोटियां, एक कप चावल, एक कप हरी पत्तेदार सब्जियां, एक कप दाल |
बिस्तर पर जाने से पहले | एक गिलास दूध |