backup og meta

अपने 30 महीने के बच्चे की देखभाल के लिए आपको किन जानकारियों की आवश्यकता है?

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड Dr. Pooja Bhardwaj


Manjari Khare द्वारा लिखित · अपडेटेड 18/08/2020

अपने 30 महीने के बच्चे की देखभाल के लिए आपको किन जानकारियों की आवश्यकता है?

विकास और व्यवहार

मेरे बच्चे को अभी क्या-क्या गतिविधियां करनी चाहिए?

इस उम्र में आप अपने बच्चे के व्यवहार का अंदाजा नहीं लगा सकते हैं। उदाहरण के तौर पर जैसे कोई बच्चा पूरी रात ठीक से सोता है और अचानक तीन बजे उठकर बिस्तर पर खेलने लगता है या जो बच्चा हमेशा सबकी बात मानता था वो अचानक से गुस्सा करने लगता है और नियंत्रण के बाहर हो जाता है। एक बच्चा जो ठीक से नियमित रूप से पॉटी करता है अचानक से उसकी दिनचर्या बिगड़ जाती है।

आपके बच्चे के पास सारी चीजों को जानने के लिए आंख और कान हैं। वह नई चीजों और अनुभवों को सीख रहा है। वह आवाज, रंग, आकार और आपकी गतिविधियों को समझ रहा है। आप इस बात पर चौंकिए नहीं जब वो कहता है कि “बिल्ली म्याऊं करती है’ या “मेरा नीला जूता’।

आपका बच्चा (लगभग 12 से 15 महीने का) जब पेपर पर कुछ लिखने की कोशिश करता है तो तिरछी रेखाएं बनाता है लेकिन, अब वह अपनी कलाइयों से उसे एक सीधी रेखा बनाने का प्रयास करता है तो इन सब चीजों को आप जल्द ही नोटिस करने लगेंगे। लगभग ढाई साल का होने के बाद उसकी उंगलियां अच्छे से विकसित हो गई हैं और अब वो पेंसिल को ठीक से पकड़ सकता है और सीढ़ी या गोल लाइन बना सकता है।

और पढ़ें : मेरे बच्चे ने खाना क्यों बंद कर दिया है?

बच्चे को अब किन चीजों के लिए तैयार करना चाहिए ?

आप अपने बच्चे की गलतफहमियों और गलतियों पर हंसने का प्रयास करें। बजाय उन गलतियों की ठीक करने के, आप बच्चे को उन्हीं के अंदाज में उत्तर दें लेकिन, उनकी गलतियों पर कोई कमेंट न करें। उसके बाद आप किसी नोटबुक में बच्चे की ये सारी बातें नोट करें जिससे कि आप इन्हें कभी भी न भूलें। ऐसा करने से आपको पता चलेगा कि कौन-सा तरीका आपके लिए ठीक है लेकिन, एक चीज आपको बिल्कुल नहीं करना है: आप अपने बच्चे को सजा के रूप में उनकी पसंदीदा चीजें जैसे उनका टेडी, डॉल या उनकी दूसरी पसंदीदा चीजों को उनसे दूर ना करें। ये सारी चीजें आपके बच्चे को आराम से रहने में मदद करती हैं। अपने बच्चे को सारे आर्ट मैटेरियल इस्तेमाल करने का ढ़ेर सारा मौका दें। आप उन्हें अलग-अलग चीजें दें जैसे-क्रेयॉन, मोटी पेंसिल या कलर पेंसिल, नॉन पर्मानेंट मार्कर, चाक, वाटरकलर, मिट्टी आदि।

30 महीने के बच्चे (ढाई साल का बच्चा) में किस तरह का शारीरिक विकास हो सकता है?

30 महीने के बच्चे में होने वाले शारीरिक विकास को आप इस तरह से जान सकती हैंः

  • इस उम्र में पहुंचने पर आपका बच्चा अपने मोटर स्किल की मदद से चीजों में तालमेल बिठाने व कई चीजों को करने में सक्षम हो जाता है। साथ ही, कई तरह की शारीरिक क्रियाएं भी करना शुरू कर सकता है, जैसेः
  • खुद के सहारे ही वो आराम से सीढ़ियों पर चढ़ सकता है और उतर भी सकता है।
  • बिना किसी कठिनाई के तेज चल सकता है और दौड़ने की कोशिश कर सकता है।
  • उसे खड़े होने के लिए किसी भी तरह के सहारे की जरूरत नहीं होती है।
  • पलंग पर भी वह बिना किसी के मदद से चढ़ और नीचे उतर सकता है।
  • बच्चा खुद ही किसी वस्तु जैसे पेन, पेंसिल या किताब को पकड़ कर उस पर मजबूत पकड़ बना सकता है।
  • साथ ही, अपने ढाई साल के बच्चे को कपड़े पहनाने में अब आपको पहले जितनी मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी है। वह खुद की इस काम में आपका सहयोग कर सकता है।

30 महीने के बच्चे का सामान्य वजन क्या होना चाहिए?

30 महीने के बच्चे का सामान्य शारीरिक वजन लगभग 10 से 12 या 15 किलोग्राम तक हो सकता है। अगर आपके बच्चे का वजन इससे बहुत ज्यादा या कम है, तो आपको अपने डॉक्टर से इसके बारे में बात करना चाहिए।

और पढ़ेंः बच्चा बार-बार छूता है गंदी चीजों को, हो सकता है ऑब्सेसिव-कंपल्सिव डिसऑर्डर (OCD)

30 महीने के बच्चे में होने वाले सामाजिक और भावनात्मक विकास

  • 30 महीने के बच्चे अपने आस-पास रहने वाले लोगों, परिवार के सदस्यों और घर पर लगातार आने वाले मेहमानों की पहचान भी आसानी से कर सकते हैं। जिनके साथ वे खेलने और हंसने में भी हिचकिचाहट नहीं करेंगे।
  • ढाई साल का होने पर बच्चा ज्यादा से ज्यादा अपना समय लोगों के बीच और खेलने में बिताना पसंद करने लगता है।
  • इसके अलावा, आपका बच्चा एक लड़का और लड़की में भी फर्क पहचाना शुरू कर सकता है। जैसे कि अगर वह लड़का है, तो लड़के वालों कपड़ों या अपने पिता की तरह कपड़े पहनने में उसकी ज्यादा रूचि हो सकती है। और वहीं, अगर वह लड़की है, तो अपनी मां की तरह सजने-संवरने में उसका मन लग सकता है।
  • 30 महीने के बच्चे अक्सर कुछ घंटे बिना अपनी मां के भी आसानी से रह सकते हैं। क्योंकि, वह इस उम्र में घर में रहने वाले अन्य सदस्यों को अच्छे से पहचानने लगते हैं।

30 महीने के बच्चे में संज्ञानात्मक और भाषा विकास

  • आपके बच्चे फलों, रंगों और खिलौनों और खाने-पीने के चीजों के फर्क को समझना शुरू कर सकते हैं।
  • बच्चा बोलने में या चेहरा बनाने में आपकी या अन्य लोगों की नकल भी करना शुरू कर सकता है।
  • अगर आप बच्चे को किसी छोटे शब्दों के बारे में जैसे, 1, 2, या ए, बी, सी या क, ख, ग बतातें हैं, तो वह उन्हें भी आसानी से रट सकता है।

30 महीने के बच्चे का व्यवहार

  • अक्सर इतने बड़े होने पर बच्चे काफी हठी और जिद्दी हो सकते हैं। जैसे किसी भी वस्तु को पाने के लिए उसकी जिद्द करना और अगर आप उसके लिए मना कर दें, तो जब तक वह वस्तु न मिले उसके लिए रोते रहना।
  • छोटी-छोटी बातों पर चिड़चिड़ापन भी दिखा सकते हैं।
  • हालांकि, बच्चा कब भूखा है, उसे क्या खाना या पीना है, वह इसकी भी जानकारी आसानी से अपनी मां को बता सकता है। साथ ही, बच्चे पानी को मानी या म्मम, भूख लगने को भूख्खू जैसे शब्दों को बोलना भी सीख सकते हैं।

और पढ़ेंः पेरेंटिंग स्टाइल पर भी निर्भर है आपके बच्चे का विकास

[mc4wp_form id=’183492″] 

डॉक्टर के पास कब जाएं?

बच्चे से जुड़े किन विषयों पर डॉक्टर से बात करनी चाहिए?

अपने बच्चे की तुलना किसी दूसरे बच्चे के साथ मत करें क्योंकि हर बच्चे का विकास अलग-अलग होता है। यदि वो नियमित रूप से नए शब्द, स्किल्स या नए कांसेप्ट को सीख रहा है तो इसका मतलब है कि वो सबकुछ अच्छा कर रहा है। अगर वो एक ही जगह पर रुका है या किसी क्षेत्र से पीछे हट रहा है तो इस स्थिति में आपको उसके बेहतरी के लिए डॉक्टर से बात करनी चाहिए।

मुझे अपने डॉक्टर को क्या बताना चाहिए?

अगर आपको अपने बच्चे को लेकर किसी तरह की चिंता है तो तुरंत उसे डॉक्टर के पास ले जाएं। एनीमिया और लेड पॉइजनिंग के खतरे को देखते हुए उसका ब्लड टेस्ट कराएं।

और पढ़ें : कई महीनों और हफ्तों तक सही से दूध पीने वाला बच्चा आखिर क्यों अचानक से करता है स्तनपान से इंकार

क्या उम्मीद करें?

मुझे बच्चे के स्वास्थ्य से जुड़ी क्या चिंताएं करनी चाहिए?

इस उम्र में आपके बच्चे को निश्चित रूप से चलना, दौड़ना और चढ़ना आना चाहिए लेकिन, जब छोटे-बड़े मोटर स्किल्स की बात आती है तो आपका बच्चा सामान्य रहता है। उदाहरण के तौर पर आगे कूदने और बॉल को फेंकने में सक्षम हो। जब आपका बच्चा ये सारी चीजें नहीं करता है तो डॉक्टर से जरूर संपर्क करें। अगर बच्चा चलते समय जल्दी-जल्दी गिरता है या चलने में संतुलन नहीं बना पा रहा है (खासतौर पर जब वह तीन साल का हो)।

अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर से संपर्क करें।

डिस्क्लेमर

हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

Dr. Pooja Bhardwaj


Manjari Khare द्वारा लिखित · अपडेटेड 18/08/2020

advertisement iconadvertisement

Was this article helpful?

advertisement iconadvertisement
advertisement iconadvertisement