backup og meta

पेट दर्द और चक्कर आना (Abdominal Pain And Dizziness): जानिए इसके कारण और इलाज!

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya


Nidhi Sinha द्वारा लिखित · अपडेटेड 25/04/2022

    पेट दर्द और चक्कर आना (Abdominal Pain And Dizziness): जानिए इसके कारण और इलाज!

    पेट दर्द और चक्कर आना … ये दोनों ही परेशानी ऐसी है कि जिससे हमसभी परिचित हैं। पेट दर्द होना या चक्कर आने के पीछे कई कारण होते हैं, लेकिन अगर ये परेशानी लगातार होने लगे तो आपकी शारीरिक परेशानी बढ़ सकती है। इसलिए पेट दर्द और चक्कर आना (Abdominal Pain And Dizziness) महससू करें, तो इसे सामान्य तकलीफ ना समझें। आज इस आर्टिकल में पेट दर्द और चक्कर आने से जुड़े सवालों का जवाब जानेंगे, जिससे इस तकलीफ को दूर करने मदद मिल सके। 

    • पेट दर्द और चक्कर आना, क्या है इनका आपस में कनेक्शन?
    • पेट दर्द और चक्कर आने के कारण क्या हो सकते हैं?
    • एब्डॉमिनल पेन और डिजिनेस की समस्या होने पर डॉक्टर से कब कंसल्ट करना है जरूरी?
    • पेट दर्द और चक्कर आने का इलाज कैसे किया जाता है?  

    चलिए अब पेट दर्द और चक्कर आने (Abdominal Pain And Dizziness) से जुड़े इन सवालों का जवाब जानेंगे। 

    और पढ़ें : Nervous Stomach: कहीं नर्वस स्टमक का कारण तनाव तो नहीं? क्यों हो सकता स्टमक नर्वस?

    पेट दर्द और चक्कर आना (Abdominal Pain And Dizziness), क्या है इनका आपस में कनेक्शन?

    पेट दर्द होना या पेट के आसपास दर्द की समस्या अगर ज्यादा हो तो यह धीरे-धीरे शरीर के अन्य अंगों पर भी अपना प्रभाव डालती है, जिसकी वजह से कई बार चक्कर आने की वजह भी बन जाती है। दि नेट (एचओएन) फॉउंडेशन (The Net (HON) foundation) में पब्लिश्ड रिपोर्ट में चक्कर आने के कई कारणों को बताया गया है जैसे मोशन सिकनेस, उल्टी होना या डायरिया की समस्या, लेकिन इस रिसर्च रिपोर्ट में अत्यधिक तेज दर्द को भी चक्कर आने के कारणों में शामिल किया गया है। वैसे एब्डॉमिनल पेन और डिजिनेस (Abdominal Pain And Dizziness) के कारण और भी अन्य शारीरिक तकलीफ हो सकती है, जिनके बारे में आगे समझने की कोशिश करेंगे।

    और पढ़ें : Movement In Lower Abdomen: लोअर एब्डॉमेन में मूवमेंट के कारण क्या हो सकते हैं?

    पेट दर्द और चक्कर आने के कारण क्या हो सकते हैं? ​​(Cause of Abdominal Pain And Dizziness)

    पेट दर्द और चक्कर आना (Abdominal Pain And Dizziness)

    पेट दर्द और चक्कर आने के कारण निम्नलिखित हो सकते हैं। जैसे: 

  • अपेंडिसाइटिस (Appendicitis) की समस्या होना। 
  • एक्टॉपिक प्रेग्नेंसी (Ectopic pregnancy) के दौरान। 
  • पैंक्रियाटाइटिस (Pancreatitis) की समस्या होना। 
  • फूड पॉइजनिंग (Food poisoning) की समस्या होना। 
  • आंतों (Intestinal) से जुड़ी समस्या होना। 
  • गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ब्लीडिंग (Gastrointestinal bleeding) की समस्या होना।
  • टॉक्सिक मेगाकोलन (Toxic megacolon) की समस्या होना। 
  • एब्डोमिनल एओर्टिक एन्यूरिज्म (Abdominal aortic aneurysm) की समस्या होना। 
  • पेरिटोनिटिस (Peritonitis) की समस्या होना। 
  • गैस्ट्रिक कैंसर (Gastric cancer) होना। 
  • एडिसोनियन क्राइसिस (Addisonian crisis) होना। 
  • एल्कोहॉलिक कीटोएसिडोसिस (Alcoholic ketoacidosis) होना। 
  • एंग्जाइटी डिसऑर्डर (Anxiety disorder) की समस्या होना। 
  • किडनी स्टोन (Kidney stones) की समस्या होना। 
  • लो ब्लड शुगर (Low blood sugar) लेवल की समस्या होना। 
  • इलेयुस (Ileus) यानी मसल कॉन्ट्रेक्शन की समस्या होना। 
  • स्टमक फ्लू (Stomach flu) की समस्या होना। 
  • एब्डॉमिनल माइग्रेन (Abdominal migraine) की समस्या होना। 
  • ड्रग एलर्जी (Drug allergy) की समस्या होना। 
  • अपच (Indigestion) की समस्या होना। 
  • प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम (Premenstrual syndrome) या पीरियड्स के दौरान अत्यधिक दर्द (Painful menstruation) महसूस होना। 
  • पेरिफेरल वैस्कुलर डिजीज (Peripheral vascular disease) की समस्या होना। 
  • आइसोप्रोपिल एलकोहॉल पोइजनिंग (Isopropyl alcohol poisoning) होना। 
  • एंडोमेट्रियोसिस (Endometriosis) की समस्या होना। 
  • मोशन सिकनेस (Motion sickness) की समस्या होना। 
  • इन कारणों के अलावा एब्डॉमिनल पेन और डिजिनेस (Abdominal Pain And Dizziness) के कुछ अन्य कारण भी हो सकते हैं। जैसे: 

    • फर्टिलाइजर एवं प्लांट फूड पॉइजनिंग (Fertilizer and plant food poisoning) के कारण। 
    • भीड़ से डर लगना (Agoraphobia)। 
    • अत्यधिक एक्सरसाइज (Excessive exercising) करना। 
    • डिहाइड्रेशन (Dehydration) की समस्या होना। 

    ये एक नहीं बल्कि कई शारीरिक परेशानी या अनहेल्दी हैबिट्स (Unhealthy habits) पेट दर्द और चक्कर आना दोनों की समस्या को इन्वाइट कर सकते हैं। इसलिए इसे इग्नोर नहीं करना चाहिए और डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

    एब्डॉमिनल पेन और डिजिनेस की समस्या होने पर डॉक्टर से कब कंसल्ट करना है जरूरी?  (Consult Doctor if)- 

    निम्नलिखि स्थितियों में डॉक्टर से कंसल्टेशन जरूरी है। जैसे:  

    • एब्नॉर्मल हार्टबीट (Abnormal heartbeat) महसूस होना। 
    • हल्का सिरदर्द (Lightheadedness) महसूस होना। 
    • सीने में दर्द (Chest pains) महसूस होना। 
    • सांस लेने में तकलीफ (Shortness of breath) होना। 
    • कंधें, गर्दन, आर्म्स, पीठ, दांत एवं जबड़े में दर्द (Pain) महसूस होना।     
    • पसीना आना या त्वचा चिपचिपा (Sweaty and clammy skin) होना। 
    • जी मिचलाना और उल्टी (Nausea and vomiting) आना। 

    पेट दर्द और चक्कर आना शारीरिक तकलीफ तो है ही, लेकिन इसके साथ या सिर्फ ऊपर बताये लक्षण भी महसूस हो तो ऐसी स्थिति में डॉक्टर से कंसल्ट करना जरूरी है, क्योंकि डॉक्टर मरीज की शारीरिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए इलाज करते हैं।

    पेट दर्द और चक्कर आना : क्या है इसका इलाज? (Treatment for Abdominal Pain And Dizziness)

    पेट दर्द और चक्कर आना, दोनों ही शारीरिक समस्या सामान्य हो सकती है, लेकिन कभी-कभी तकलीफ ज्यादा होने पर डॉक्टर से कंसल्ट करना जरूरी है, क्योंकि डॉक्टर निम्नलिखित तरह से इसका इलाज कर सकते हैं। जैसे:

    • पेट दर्द और चक्कर आने की समस्या को दूर करने के लिए डॉक्टर इसके पेट दर्द और चक्कर आने के लक्षणों को मॉनिटर करने के साथ-साथ इसके कारणों को भी समझते हैं। अगर मरीज को गैस्ट्रिक अल्सर (Gastric ulcer) की समस्या है, तो ऐसी स्थिति में बीमारी की गंभीरता और पेशेंट की हेल्थ कंडिशन को ध्यान में रखते हुए सर्जरी का विकल्प चुना जा सकता है। वहीं इस दौरान डॉक्टर पेशेंट को मेडिकेशन की डोज को भी पूरा करने की सलाह देते हैं।
    • कई बार फूड पॉइजनिंग (Food poisoning), स्टमक फ्लू (Stomach flu) और मोशन सिकनेस (Motion sickness) के कारण भी पेट दर्द और चक्कर आना, दोनों की समस्या शुरू हो जाती है। ऐसी स्थिति होने पर डॉक्टर आवश्यक दवाओं को प्रिस्क्राइब करते हैं।
    • रिसर्च रिपोर्ट्स के अनुसार उल्टी (Vomiting) और डायरिया (Diarrhea) की समस्या होने पर ज्यादा तरल पदार्थों के सेवन की सलाह दी जाती है। ऐसी स्थिति में पेशेंट को आराम करने की भी सलाह दी जाती है। अगर पेट दर्द की समस्या ज्यादा रहती है, तो दर्द को कम करने के लिए दवा दी जा सकती है।

    नोट: इलाज के दौरान डॉक्टर द्वारा दिए गए सुझाव और दवाओं के डोज को पूरे करें। अपनी मर्जी से किसी भी दवा का सेवन ना करें। डॉक्टर किसी भी बीमारी के ट्रीटमेंट के दौरान बीमारी के साथ-साथ पेशेंट की हेल्थ कंडिशन (Health Condition) को भी ध्यान में रखकर इलाज करते हैं।

    और पढ़ें : Leaky Gut: जानिए लीकी गट डायट प्लान में किन 13 चीजों को शामिल करना चाहिए और किन 9 चीजों से दूरी बनानी चाहिए!

    पेट दर्द और चक्कर आना, कैसे बचें इन दोनों तकलीफों से? (Tips to prevent Abdominal Pain And Dizziness)

    पेट दर्द और चक्कर आने की समस्या से बचाव के लिए तंबाकू, एल्कोहॉल एवं कैफीन के सेवन से बचना चाहिए। वहीं अगर आपको एक्सरसाइज करने के दौरान उल्टी आती है या कमजोरी महसूस होती है, तो ऐसी स्थिति में एक्सरसाइज ना करें। पेट दर्द और चक्कर आने की समस्या से बचने के लिए बॉडी को हाइड्रेट (Hydrate) रखें एवं हेल्दी फूड हैबिट्स (Healthy food habits) बनायें। अगर किसी हेल्थ कंडिशन (Health condition) की समस्या से परेशान हैं, तो डॉक्टर से इलाज करवाएं।

    पेट दर्द और चक्कर आना (Abdominal Pain And Dizziness) से जुड़ी हुई परेशानी एवं कई अन्य परेशानियों के इलाज आसानी से किया जाता है अगर बीमारी के शुरुआती दिनों से ही डॉक्टर से कंसल्ट में रहने पर। अगर आप पेट दर्द और चक्कर आना (Abdominal Pain And Dizziness) से जुड़े किसी तरह के सवालों का जवाब जानना चाहते हैं, तो हैलो स्वास्थ्य के फेसबुक पेज पर अपना सवाल पूछ सकते हैं। हमारे हेल्थ एक्सपर्ट आपके सवालों का जवाब जल्द से जल्द देने की कोशिश करेंगे।

    स्वस्थ रहने के लिए अपने डेली रूटीन में योगासन शामिल करें। यहां हम आपके साथ योग महत्वपूर्ण जानकारी शेयर कर रहें हैं, जिसकी मदद से आप अपने दिनचर्या में योग को शामिल कर सकते हैं। नीचे दिए इस वीडियो लिंक पर क्लिक कर योगासन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी जानिए।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. प्रणाली पाटील

    फार्मेसी · Hello Swasthya


    Nidhi Sinha द्वारा लिखित · अपडेटेड 25/04/2022

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement