backup og meta
खोज
स्वास्थ्य उपकरण
बचाना

गर्भावस्था में राशि के अनुसार खाएं फूड, ये होंगे फायदे

और द्वारा फैक्ट चेक्ड Bhawana Awasthi


Bhawana Awasthi द्वारा लिखित · अपडेटेड 27/10/2021

गर्भावस्था में राशि के अनुसार खाएं फूड, ये होंगे फायदे

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गर्भावस्था के दौरान गर्भवती महिलाओं को कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए। कुछ उपाय अपनाकर होने वाली संतान के स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सकता है। इसमें से एक राशि के अनुसार खाना है। राशि के अनुसार खाने से होने वाली मां को भी लाभ मिलता है। इस बारे में जब हैलो स्वास्थ्य ने सेलिब्रिटी ज्योतिषी और वास्तु एक्सपर्ट आचार्य अजेय तपसी जी से बात की तो उन्होंने कहा कि ‘ महिलाएं प्रेग्नेंसी के दौरान पौष्टिक आहार लेती हैं। अगर राशियों के अनुसार महलिाएं खाएं तो उनके बच्चे के लिए लाभदायक होगा। होने वाली संतान के अच्छे स्वास्थ्य के लिए आप राशि के अनुसार खा सकती हैं। बारह राशियों के अनुसार गर्भवती महिलाएं अपनी डायट में कुछ बदलाव कर सकती हैं।’

और पढ़ें : हमारे ऑव्युलेशन कैलक्युलेटर का उपयोग करके जानें अपने ऑव्युलेशन का सही समय

पौष्टिक आहार के साथ जोड़ें विशेष आहार

एस्ट्रोलॉजर और वास्तु एक्सपर्ट आचार्य अजेय तपसी जी कहते हैं कि गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को अपने आहार का बहुत ध्यान रखना चाहिए। संतुलित आहार होने वाले शिशु को पूर्ण पोषण देता है और मां को भी शक्ति प्रदान करता है। इसके साथ ही साथ अगर ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों के और राशियों के अनुकूल आहार लिया जाए तो न केवल शिशु को पूरा पोषण मिलता है बल्कि सौभाग्य के साथ साथ ग्रह से जुड़ी समस्याओं से भी बचा जा सकता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार प्रेग्नेंसी के दौरान गर्भवती महिलाएं सावधानियां बरतने के साथ ही कुछ उपाय अपनाकर होने वाली संतान के स्वास्थ्य को बेहतर कर सकती है। बारह राशियों के अनुसार गर्भवती महिला को होने वाली संतान के स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने के लिए अपने आहार में कुछ विशेष आहार को जोड़ना चाहिए। ऐसा नहीं है कि राशि के अनुसार जो आहार बताया गया है, उसके अलावा महिला कुछ न खाएं। बल्कि अपने पौष्टिक आहार में राशि के अनुसार आहार को जोड़ना चाहिए। बारह राशिओं के अनुसार विशेष आहार एवं उपाय निम्नलिखित हैं।

प्रेग्नेंसी में डायट:   मेष राशि के अनुसार डायट प्लान

मेष राशि वाली गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान गुड़ का सेवन, मूंगफली, बादाम आदि का सेवन  करना चहिए। इस दौरान महिलाओं को ठंडी चीजों को नहीं खाना चाहिए। सूर्य को सुबह उठकर नमन करना आपके लिए बहुत शुभकारी रहेगा। भगवान लक्ष्मी नारायण का प्रतिदिन दर्शन एवं नमन करें। राशि के अनुसार डायट लेने से मां और बच्चे दोनों को लाभ होगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वाली गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान हरी सब्जियों का अधिक सेवन करना चाहिए। आपके लिए हरी घास पर नंगे पैर सुबह  सैर करना बहुत लाभकारी रहेगा। भगवान गणेश के प्रतिदिन दर्शन एवं नमन करें। राशि के अनुसार डायट लेना मां और बच्चे दोनों को लाभदायक होगा।

और पढ़ें : प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाले इंफेक्शन हो सकते हैं खतरनाक, न करें इग्नोर

प्रेग्नेंसी में डायट:  मिथुन राशि

मिथुन राशि वाली गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान खट्टे फलों के साथ साथ-साथ किशमिश और खुमने जैसे सूखे मेवों का सेवन करना चाहिए और घर का वातावरण सुंगंधित रखना चाहिए। साफ-सफाई का विशेष ध्यान देना चाहिए। माता लक्ष्मी का प्रतिदिन दर्शन एवं नमन करें। राशि के अनुसार डायट लेना मां और बच्चे दोनों के लिए लाभदायक होगा।

कर्क राशि

कर्क राशि वाली गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान दूध और दूध से बने खाद्य पदार्थ लेने चाहिए। दूध के साथ गुड़ खाना बहुत लाभकारी रहता है। इस राशि की महिलाओं के लिए चंद्रमा की रोशनी में बैठना बहुत लाभकारी रहता है। भगवान शिव के प्रतिदिन दर्शन एवं नमन करें। राशि के अनुसार डायट लेना मां और बच्चे दोनों को लाभदायक होगा।

और पढ़ें : इनफर्टिलिटी से बचने के लिए इन फूड्स से कर लें तौबा

प्रेग्नेंसी में डायट: सिंह राशि

सिंह राशि वाली गर्भवती महिलाओं को राशि के अनुसार खाने में गुड़ और गुड़ से बानी चीजों को खाना चाहिए। लाल फलों का सेवन करना चाहिए। केसर का उपयोग खाने में करना बेहद लाभदायक रहेगा। सुबह के समय सूर्य नमन बहुत शुभकारी रहेगा। भगवान लक्ष्मी नारायण का प्रतिदिन दर्शन एवं नमन करें। राशि के अनुसार डायट लेना मां और बच्चे दोनों को लाभदायक होगा।

कन्या राशि

कन्या राशि वाली गर्भवती महिलाओं को राशि के अनुसार डायट प्लान करते समय हरी सब्जियों को ज्यादा शामिल करना चाहिए। चने के आटे से बने खाद्य पदार्थ खाना चाहिए। पैरों के तलवो पर सरसों का तेल लगाना उपयोगी रहेगा। भगवान शिव का प्रतिदिन दर्शन एवं नमन करें। राशि के अनुसार डायट लेना मां और बच्चे दोनों को लाभदायक होगा।

और पढ़ें : प्रेग्नेंसी के दौरान भूलकर भी न लगवाएं ये तीन वैक्सीन, हो सकता है खतरा

तुला राशि

तुला राशि वाली गर्भवती महिलाओं को राशि के अनुसार डायट प्लान करते समय फलों को अधिक शामिल करना चाहिए। दूध और दही का भरपूर सेवन करें। चने के आटे से बनी वस्तुएं खानी चाहिए। पैरो की पिंडलियों पर सरसों का तेल लगाना उपयोगी रहेगा। भगवान शिव का प्रतिदिन दर्शन एवं नमन करें। राशि के अनुसार डायट लेना मां और बच्चे दोनों को लाभदायक होगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाली गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान डायट प्लान करते समय लाल फलों अधिक शामिल करना चाहिए। गुड़, बादाम और मूंगफली का सेवन करना बेहद फायदेमंद रहेगा। बेसन में गुड़ मिलाकर खाना शुभ रहेगा। भगवान लक्ष्मी नारायण का प्रतिदिन दर्शन एवं नमन करें। राशि के अनुसार डायट लेना मां और बच्चे दोनों को लाभदायक होगा।

और पढ़ें : तीसरी प्रेग्नेंसी के दौरान इन बातों का रखना चाहिए विशेष ख्याल

धनु राशि के अनुसार डायट प्लान

धनु राशि वाली गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान केसर का अधिक सेवन करना चाहिए। गुड़, बादाम और मूंगफली का सेवन करना बेहद फायदेमंद रहेगा। केले से बनी खाद्य सामग्री उपयोग करना बहुत शुभ रहेगा। भगवान शिव का प्रतिदिन दर्शन एवं नमन करें। राशि के अनुसार डायट लेना मां और बच्चे दोनों को लाभदायक होगा।

मकर राशि के अनुसार डायट प्लान

मकर राशि वाली गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान साबूदाने की खीर खाना बहुत शुभ रहेगा। खट्टे फलों को खाना भी शुभ रहेगा। तेल मालिश करवाएं और साथ ही दालों का अधिक सेवन करें। माता लक्ष्मी का प्रतिदिन दर्शन एवं नमन करें। राशि के अनुसार डायट लेना मां और बच्चे दोनों को लाभदायक होगा।

और पढ़ें : स्टिलबर्थ के खतरे को कैसे करें कम?

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाली गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान हरी सब्जियों को खाना बहुत शुभ रहेगा। बाजरे से बने खाद्य पदार्थों को खाना लाभदायक रहेगा। उड़द की दाल से बनी चीजें आपके लिए लाभकारी रहेंगी। भगवान गणेश के प्रतिदिन दर्शन एवं नमन करें। राशि के अनुसार डायट लेना मां और बच्चे दोनों को लाभदायक होगा।

और पढ़ें : हनीमून के बाद बेबीमून, इन जरूरी बातों का ध्यान रखकर इसे बनाएं यादगार 

मीन राशि

मीन राशि वाली गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान देशी घी खाना बहुत शुभ रहेगा। बेसन एवं गेहूं के आटे से बानी वस्तुएं खाना लाभदायक रहेगा। दूध से बनी चीजें खाने से लाभ होगा। सूर्य देव का प्रतिदिन दर्शन करें एवं नमन करें।

इस प्रकार गर्भावस्था के दौरान नवग्रहों के अनुसार विशेष राशि वाली महिलाएं विशेष खाद्य पदार्थों के सेवन से अपने साथ ही होने वाले बच्चे के स्वास्थ्य को बेहतर कर सकती हैं । दी गई जानकारी के चिकित्सा सलाह से नहीं जुड़ी है। प्रेग्नेंसी में डायट कैसी लेनी चाहिए, इस बारे में आप डॉक्टर से भी जानकारी ले सकते हैं।

डिस्क्लेमर

हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

और द्वारा फैक्ट चेक्ड

Bhawana Awasthi


Bhawana Awasthi द्वारा लिखित · अपडेटेड 27/10/2021

ad iconadvertisement

Was this article helpful?

ad iconadvertisement
ad iconadvertisement