backup og meta

कमजोरी दूर कर अच्छे प्रदर्शन के लिए सेक्स पावर कैसे बढ़ाएं?

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya


Anu sharma द्वारा लिखित · अपडेटेड 16/06/2021

    कमजोरी दूर कर अच्छे प्रदर्शन के लिए सेक्स पावर कैसे बढ़ाएं?

    हमारे समाज में अपनी सेक्स लाइफ के बारे में खुलकर बात करना अच्छा नहीं माना जाता। यही कारण है कि यहाँ लोगों को अपनी यौन समस्याओं और इनके उपचार के बारे में अधिक जानकारी नहीं होती। सच तो यह है कि अन्य शारीरिक समस्याओं की तरह इन मुद्दों के बारे में बात करना बेहद आवश्यक है।

    सेक्स पावर या यौन क्षमता का कम होना बहुत ही सामान्य यौन समस्या है। कुछ आसान उपायों या टिप्स से आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। जानिए कुछ आसान तरीकों से सेक्स पावर कैसे बढ़ाएं।

    सेक्स पावर क्या है?

    सेक्स पावर कैसे बढ़ाएं, इससे पहले सेक्स पावर के बारे में जानना बेहद आवश्यक है। सेक्स पावर हमारे शरीर की वह शक्ति या ऊर्जा है जिसका कुछ भाग हम शारीरिक संबंध बनाने में प्रयोग करते हैं। अगर  सेक्स पावर कम हो जाए तो उसके कारण हमारी दिलचस्पी सेक्स में कम हो जाएगी। सेक्स पावर कम होने का प्रभाव यौन प्रदर्शन पर पड़ता है, जिससे शारीरिक संबंधों का पूरा मज़ा नहीं लिया जा सकता। अगर सेक्स पावर सही नहीं होगी तो आपका पार्टनर भी आपसे खुश नहीं रहेगा। इसके कारण सेक्स लाइफ उदासीन हो जाती है। 

    और पढ़ें: First time Sex: महिलाओं के पहली बार सेक्स के दौरान होने वाले शारीरिक बदलाव

    सेक्स पावर कैसे बढ़ाएं

    यौन प्रदर्शन को सुधारने के लिए बाज़ार के ढेरों विकल्प मौजूद हैं जैसे कई तरह की दवाईयां या सप्लीमेंट। लेकिन, इन सब का आपके शरीर पर विपरीत असर हो सकता है। इसलिए कुछ आसान तरीकों और अपने लाइफस्टाइल में बदलाव ला कर भी आप इससे छुटकारा पा सकते हैं। जानिए कौन से हैं वो उपाय, जो सेक्स कमजोरी को दूर करने में मदद करते हैं।

    सेक्स पावर कैसे बढ़ाएं: सही आहार

    सही आहार स्वस्थ जीवन का आधार है। लेकिन हम लोग अक्सर फल, सब्जियों, अनाज, मीट आदि को संतुलित आहार मान लेते हैं और इन्हीं के सेवन को स्वास्थ्य के लिए उपयोगी मानते हैं। लेकिन अगर आप अपनी सेक्स पावर बढ़ाना चाहते हैं तो आपके लिए केवल यही चीज़ें पर्याप्त नहीं हैं। इसके लिए आपको अपने आहार में इनके अलावा विटामिन B12 युक्त खाद्य पदार्थों को भी शामिल करना होगा। विटामिन B12 हमें सालमोन व ट्राउट मछली, दही, मूंगफली, राजमाह आदि से मिलता है। इसके साथ ही पर्याप्त विटामिन D भी लें जो दूध, अण्डों, पनीर आदि में होता है। 

    और पढ़ें: पार्टनर को पसंद है आक्रामक सेक्स (Rough Sex), तो काम आएंगी ये टिप्स

    सेक्स पावर कैसे बढ़ाएं: तनाव से बचें

    तनाव यानी डिप्रेशन आजकल के दौर की सबसे बड़ी बीमारी बनती जा रही है। अधिकतर शारीरिक और मानसिक समस्याओं का कारण आजकल तनाव या डिप्रेशन को ही माना जा रहा है। ऐसे में सेक्स पावर कैसे बढ़ाएं, इस सवाल का एक और उत्तर यही है कि तनाव से दूर रहकर। तनाव का बुरा प्रभाव मनुष्य की सेक्स पावर पर पड़ता है। अगर आपको डिप्रेशन है तो सबसे पहले इसके लक्षणों के बारे में जानें। इसके बाद अपने डॉक्टर की सलाह लें। 

    सेक्स पावर कैसे बढ़ाएं: दवाईयों का इस्तेमाल कम करें

    कुछ खास दवाईयां भी यौन क्षमता को कम करती हैं। जैसे तनाव में जो अवसादरोधी (antidepressant) दवाईयां ली जाती हैं, वो यौन क्षमता को कम कर सकती हैं। अगर आप इन्हे ले रहे हैं तो डॉक्टर से पूछ लें या राय ले लें। अगर आप कोई खास दवाई ले रहे हैं या आपके कोई दवाई लेना शुरू की है जिनका प्रभाव आपकी सेक्स लाइफ पर पड़ रहा है तो अपने डॉक्टर को अवश्य बताएं। क्योंकि, इस स्थिति में आपके डॉक्टर आपकी दवाई को बदल सकते हैं।

    सेक्स टाइम कैसे बढ़ाएं: व्यायाम करें

    एक्सरसाइज, योगा, ध्यान और सैर आदि वो सब गतिविधियां हैं जो आपको हर तरह से स्वस्थ रहने में मदद कर सकती हैं। सेक्स पावर कैसे बढ़ाएं, इसका एक आसान तरीका है शारीरिक रूप से एक्टिव रहना। रोजाना किसी न किसी गतिविधि को अपने जीवन में अपनाने से आप जल्दी ही अपने जीवन में बदलाव पाएंगे फिर यह बदलाव चाहे शारीरिक रूप से हो मानसिक हो या सेक्सुअल। ध्यान रहे, इसके लिए आपको दिन में कम से कम तीस मिनट तक कोई ऐसी एक्सरसाइज या गतिविधि करनी है जिनसे आपका पसीना निकले। जल्द ही आप अपने यौन जीवन में भी बदलाव महसूस करेंगे।

    और पढ़ें: Oral Sex: ओरल सेक्स के दौरान इन सावधानियों को नजरअंदाज करने से हो सकती है मुश्किल

    सेक्स पावर कैसे बढ़ाएं: करें हस्तमैथुन (Masturbate)

    अगर आपकी सेक्स पावर कम है और आपका यौन प्रदर्शन इतना अच्छा नहीं है तो आपको अभ्यास की आवश्यकता है। इसके लिए हस्तमैथुन का सहारा लें। इससे आप का न केवल  यौन प्रदर्शन सुधरेगा बल्कि आपकी सेक्स पावर भी बढ़ेगी। हालाँकि इसके कुछ दुष्प्रभाव भी हैं इसलिए इस बारे में डॉक्टर या विशेषज्ञ की सलाह अवश्य ले लें।

    सेक्स पावर कैसे बढ़ाएं: स्नान 

    सेक्स पावर कैसे बढ़ाएं, इसका उत्तर आपको आयुर्वेद में भी मिलेगा। आयुर्वेद के अनुसार स्नान करने से शरीर में न केवल उत्साह, शक्ति, भूख आदि बढ़ती हैं बल्कि यौन शक्ति में भी सुधार होता है। नहाने से मनुष्य के शरीर से पसीना और अन्य अशुद्धियां दूर होती हैं जिससे शरीर और मन दोनों शुद्ध होते हैं।

    और पढ़ें: सेक्स मिस्टेक्स (sex mistakes) : यौन संबंध के समय जाने-अनजाने महिलाएं करती हैं ये 9 गलतियां 

    सेक्स पावर या सेक्स ड्राइव कैसे बढ़ाएं: पर्याप्त नींद लें

    नींद हमारे लिए बेहद आवश्यक है। कुछ चिकित्सीय स्थितियों, जैसे कि ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एप्निया, में शरीर के टेस्टोस्टेरॉन का स्तर कम हो जाता है। जिससे यौन क्षमता कम होती है। लेकिन, जब आप इस समस्या का सही इलाज कराते हैं तो टेस्टोस्टेरॉन लेवल सुधरता है और सेक्स क्षमता भी बढ़ती है। यानी अगर आपको सही नींद नहीं आती है तो यह भी आपकी सेक्स पावर पर असर हो सकता है। इसके साथ ही अन्य कई बीमारियां भी आपके सेक्स ड्राइव को प्रभावित कर सकती हैं। सेक्स पावर कैसे बढ़ाएं, इस समस्या को दूर करने के लिए रोजाना पर्याप्त यानी कम से कम साथ या आठ घंटे की नींद अवश्य लें।

    सेक्स पावर कैसे बढ़ाएं: अपने मूड को सही रखें

    कोई भी काम करने के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार होना बेहद आवश्यक है। शारीरिक संबंध बनाते हुए अगर आप के दिमाग में कुछ और ही चल रहा हो तो इसका प्रभाव आपकी सेक्स पावर पर पड़ेगा। जैसे आप अपने महत्वपूर्ण कामों को याद रखते हैं, अन्य कामों के लिए उत्साही रहते हैं वैसे ही शारीरिक संबंध बनाते हुए भी रहें। इससे पहले पूरी तरह से खुद को और अपने दिमाग को आराम दें। उसके बाद ही सेक्स के बारे में सोचें अन्यथा इसका असर आपकी क्षमता पर पड़ेगा।

    और पढ़ें: Anal Sex: एनल सेक्स से जुड़े मिथक और उनके पीछे का सच

    सेक्सुअल डिसायर कैसे बढ़ाएं: बुरी आदतों को छोड़ दें

    यह बात तो आपको पता ही होगी कि बुरी आदतों जैसे स्मोकिंग या शराब पीने का असर आपके यौन प्रदर्शन पर होता है। कई बार स्टडीज से यह बात सिद्ध भी हुई है। यही नहीं, इन चीज़ों के अधिक सेवन से नपुंसकता जैसी समस्या भी हो सकती है। इसलिए, अगर आपको यह बुरी आदतें हैं तो तुरंत इन्हे छोड़ने की कोशिश करें। सेक्स पावर कैसे बढ़ाएं, इस समस्या है यह भी एक आसान समाधान है।

    सेक्स पावर कैसे बढ़ाएं: पार्टनर से बात करें

    शारीरिक संबंध बनाने के लिए केवल आप, आपकी मर्जी या इच्छा ही नहीं बल्कि आपके पार्टनर की रूचि होना भी आवश्यक है। अगर आप एक स्वस्थ सेक्स लाइफ चाहते हैं तो आपको अपने पार्टनर का भी ख्याल रखना होगा। अगर आपका पार्टनर खुश होगा तो आपकी यौन क्षमता को बढ़ने में भी मदद मिलेगी। अपने पार्टनर के साथ इस बारे में खुलकर बात करें। सेक्स के दौरान एक दूसरे की इच्छाओं को जानें और समझें। एक ऐसा माहौल बनाएं जिसमे आप दोनों अच्छा और आरामदायक महसूस करें। इससे आपकी सेक्स पावर बढ़ेगी जिससे आप अच्छे से प्रदर्शन कर पाएंगे।

    सेक्स पावर किन कारणों से कम होती है?

    लो सेक्स पावर को लो लिबीडो के नाम से भी जाना जाता है। यह एक ऐसी स्थिति होती है जिसमें व्यक्ति के संभोग करने की क्षमता कम हो जाती है या हमेशा से ही सेक्स में उसकी रुचि कम होती है।

    समय-समय पर सेक्स की रूचि लोगों में कम होना सामान्य होता है और जीवन भर में लिबिडो का स्तर भी बढ़ता घटता रहता है। हालांकि, लंबे समय तक लो लिबिडो लेवल होना किसी गंभीर स्थिति का कारण हो सकता है। कई बार यह किसी अन्य बीमारी का लक्षण होता है।

    निम्न कुछ ऐसे कारण हैं जिनकी वजह से पुरुषों में लिबिडो का स्तर कम होने की आशंका रहती है –

    लो टेस्टोस्टेरोन – पुरुष की शारीरिक क्षमताओं के लिए टेस्टोस्टेरोन एक महत्वपूर्ण हॉर्मोन होता है। पुरुषों में यह मुख्य रूप से अंडकोष में उत्पादित होता है। टेस्टोस्टेरोन से शुक्राणुओं के उत्पादन पर प्रभाव पड़ता है। इसके अलावा इसका प्रभाव सेक्स ड्राइव पर भी पड़ता है।

    और पढ़ें : Testosterone Deficiency: टेस्टोस्टेरोन क्या है?

    जब आपके टेस्टोस्टेरोन का लेवल कम होता है तो सेक्स करने की क्षमता या रूचि में भी कमी आती है। उम्र के साथ-साथ टेस्टोटेरोन में कमी आना सामान्य होता है। हालांकि, टेस्टोटेरोन में तेजी से गिरावट आने के कारण सेक्स पावर में कमी ला सकता है।

    रेस्टलेस लेग सिंड्रोम (आरएलइस) – ये एक ऐसी स्थिति होती है जिसमें व्यक्ति का पैर हिलाने का मन करता रहता है। एक स्टडी में यह पाया गया कि आरएलएस से ग्रस्त पुरुषों में इरेक्टाइल डिसफंक्शन होने का खतरा अधिक रहता है। इरेक्टाइल डिसफंक्शन में पुरुष के लिंग में तनाव ज्यादा देर या बिलकुल भी बना नहीं रह पता है। इसके अलावा आरएलएस के बार-बार दौरा पड़ने वाले पुरुषों में बांझपन का खतरा भी अधिक होता है।

    अवसाद – अवसाद के कारण कई प्रकार के रोग होने की आशंका होती है। अवसाद के कारण लोगों में सेक्स करने की रूचि कम हो जाती है। लो लिबिडो एंटीडेप्रेस्सेंट दवाओं के कारण भी होता है। अगर आप एंटीडेप्रेस्सेंट दवाओं का सेवन कर रहे हैं जिसके कारण आपकी सेक्स लाइफ पर प्रभाव पड़ रहा है तो डॉक्टर से सलाह लेकर अन्य दवाओं का सेवन करने की सलाह लें।

    और पढ़ें : सेक्स के बारे में सोचते रहना नहीं है कोई बीमारी, ऐसे कंट्रोल में रख सकते हैं अपनी फीलिंग्स

    उम्मीद है कि आपको सेक्स पावर कैसे बढ़ाएं और इसके तरीकों के बारे में पूरी तरह से जानकारी मिल चुकी होगी। इन आसान टिप्स से आप अपनी सेक्स लाइफ को खुशनुमा बना सकते हैं और साथ ही आपका पार्टनर भी खुश रहेगा।

    सेक्सुअलिटी, सेक्स लाइफ या सेक्सुअल स्टेमिना से जुड़े किसी भी मुद्दे पर अगर आपका कोई सवाल है, तो कृपया इस बारे में अपने डॉक्टर से परामर्श करें। अगर इसके बाद आपके घर खुशखबरी की उम्मीद बनती है तो आप डिलिवरी डेट कैलक्युलेटर की मदद से डिलिवरी डेट का अनुमान लगा सकते हैं-

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. प्रणाली पाटील

    फार्मेसी · Hello Swasthya


    Anu sharma द्वारा लिखित · अपडेटेड 16/06/2021

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement