3.हिमालय हर्बल्स एक्ने एन पिंपल क्रीम (Himalaya Herbals Acne-n-Pimple Cream)
मुंहासों के लिए क्रीम (Anti acne cream) में हिमालय की ये क्रीम भी फायदेमंद हो सकती है। यह माइल्ड क्रीम है जो पिंपल को सुखाने और हीलिंग प्रॉसेस को स्पीड अप करने में मदद करती है। यह लालिमा को कंट्रोल करने में मददगार है। कंपनी का दावा है कि इस क्रीम में नैचुरल इंग्रीडिएंट्स होते हैं जो हर स्किन टाइप के लिए सुरक्षित हैं। यह क्रीम हर दिन के उपयोग के लिए परफेक्ट है। यह माइल्ड ब्रेकआउट पर असरकार मानी जाती है। इस क्रीम की कीमत मात्र 44 रुपए है।
4.जॉवीस आयुर्वेद एंटी एक्ने एंड पिंपल क्रीम (Jovees Ayurveda Anti Acne and Pimple Cream)
मुंहासों के लिए क्रीम सर्च कर रहे हैं तो जॉवीस आयुर्वेद एंटी एक्ने एंड पिंपल क्रीम का उपयोग भी कर सकते हैं। यह क्रीम भी हर्बल प्रोडक्ट्स से तैयार की गई है। कंपनी का दावा है कि इसमें नीम, लाल चंदन, पिप्पली और दूसरे हर्बल एक्ट्रेक्ट्स को मिलाया गया है। यह मुंहासों को कंट्रोल करने के लिए इनके फ्यूचर ब्रेकआउट को रोकने में भी मदद करती है। यह क्रीम थिक कंसिस्टेंसी के साथ आती है इसलिए यह ड्राय स्किन वाली महिलाओं के लिए ज्यादा उपयोगी साबित हो सकती है। इस क्रीम की कीमत 184 रुपए है।
और पढ़ें: Baking Soda For Acne: एक्ने के लिए बेकिंग सोडा का इस्तेमाल क्या पहुंचाता है फायदा?
5.क्लियरिका एंटी एक्ने क्रीम (Clearica – Anti Acne cream)
मुंहासों के लिए क्रीम (Anti acne cream) की तलाश कर रहे हैं तो यह क्रीम भी आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। कंपनी का दावा है कि इसको उच्च स्तरीय प्लांट बेस्ड इंग्रीडिएंट्स का उपयोग करके तैयार किया गया है। इसके इंग्रीडिएंट्स जलन की जगह के आसपास लालिमा को कम करने में मदद करते हैं, समस्या पैदा करने वाले बैक्टीरिया द्वारा बायोफिल्म के निर्माण को रोकते हैं, सीबम सीक्रेशन को कम करते हैं, और त्वचा को फिर से जीवंत करने के लिए एक एंटीऑक्सिडेंट के रूप में भी काम करते हैं।
यह नॉनटॉक्सिन, पैराबीन फ्री प्रोडक्ट है। इसकी कीमत 999 रुपए के लगभग है।
और पढ़ें: एक्ने में डायटरी बदलाव (Dietary changes help acne) क्या दिला सकता है समस्या से छुटकारा?
6.एट्रीमेड प्लांटसाइंस एंटी एक्ने क्रीम (Atrimed PlantScience Anti Acne Cream)
मुंहासों के लिए क्रीम में इस हर्बल क्रीम को भी शामिल किया जा सकता है। प्लांट साइंस एंटी एक्ने क्रीम औषधीय जड़ी बूटियों का एक शक्तिशाली मिश्रण है जो पहले उपयोग से ही मुंहासों को ठीक करना शुरू कर देती है। तुलसी, वाचा और वात की प्रतिष्ठित गुणों से युक्त यह क्रीम एंटी माइक्रोबियल और एंटी इंफ्लामेटरी गुणों के जरिए संक्रमण और सूजन को कम करती है।