बर्न स्कार (Burn Scars) को इन ऊपर बताये स्थितियों के अनुसार समझा जा सकता है। अब चलिए जलने के निशान (Burn Scars) को दूर करने के लिए क्या किया जा सकता है।
यहां ऊपर बताये गए बर्न स्कार को दूर करने में पूरी तरह से कारगर नहीं भी हो सकते हैं और जख्म को भरने में वक्त भी लग सकता है। इसलिए अगर आप किसी भी ट्रीटमेंट का सहारा ले रहें हैं, तो थोड़ा वक्त दें।
नोट: जलने के निशान को दूर करना चाहते हैं, तो रिसर्च रिपोर्ट के अनुसार स्कार पर विटामिन ए (Vitamin A) और विटामिन ई (Vitamin E) रिच किसी भी क्रीम या ऑयल का इस्तेमाल बर्न स्कार पर ना करें।
और पढ़ें : हाइड्रोजन पेरोक्साइड और स्किन कंडिशन: क्यों स्किन के लिए हाइड्रोजन पेरोक्साइड का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए?
जलने के निशान को दूर करने के लिए घरेलू उपाय क्या किया जा सकता है? (Home remedies for Burn scars)
जलने के निशान को दूर करने के लिए निम्नलिखित घरेलू उपाय किये जा सकते हैं। जैसे:
- एलोवेरा फर्स्ट और सेकेंड डिग्री बर्न के कारण पड़ने वाले निशान को दूर करने में मददगार माना गया है। इसलिए बर्न स्कार पर एलोवेरा जेल (Aloe Vera gel) नियमित रूप से लगाएं।
- जलने के निशान (Burn scars) को दूर करने के लिए लैवेंडर भी लाभकारी माना गया है। लैवेंडर ऑयल (Lavender oil) की कुछ बूंद कॉटन के सॉफ्ट एवं साफ कपड़े में लें और उसे अपने बर्न स्कार पर लगाएं।
- बादाम के तेल (Almond oil) का इस्तेमाल भी त्वचा के लिए किया जाता है। वहीं जले हुए निशान पर भी बादाम का तेल लगाया जाए तो इससे लाभ मिल सकता है।
- मेथी (Fenugreek) से भी जले हुए निशान को दूर करने में मदद मिल सकती है। इसके लिए मेथी के दाने को पानी में अच्छी तरह से भिगो दें। जब मेथी दाना सॉफ्ट हो जाए तो इसका पेस्ट तैयार कर लें और निशान पर लगाएं। जब पेस्ट सूख जाए तो ताजे पानी से धो लें।
- आलू (Potato) के छिलके या कच्चे आलू का रस भी जले हुए निशान को कम करने में आपकी सहायता कर सकता है। आलू का रस जले हुए निशान पर लगाएं और सूखने पर ताजे पानी से धो लें।
- नारियल के तेल (Coconut oil) का इस्तेमाल भी जले हुए निशान को दूर करने के लिए इस्तेमाल करने से लाभ मिल सकता है।
- टमाटर (Tomato) और नींबू (Lemon) का इस्तेमाल भी जले हुए निशान को दूर करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। टमाटर और नींबू के रस को एक साथ मिलाएं और फिर बर्न स्कार पर लगाएं। जब यह सूख जाए तो इसे ताजे पानी से वॉश कर लें।
नोट: इन घरेलू उपायों को अपनाने से तुरंत लाभ नहीं मिल सकता है। इसलिए नियमित रूप से इसे अपने रूटीन में फॉलो करें और फिर फर्क देखें, क्योंकि स्किन से जुड़ी समस्याओं (Skin problem) को दूर करने में समय ज्यादा लगता है। ऐसे में व्यक्ति को धैर्य रखना चाहिए।
हमें उम्मीद है कि इस आर्टिकल में शेयर की गई जानकारी से जलने के निशान (Burn Scars) से जुड़ी जानकारी आपके लिए लाभकारी होंगी। बर्न स्कार के लिए अगर ओवर-द-काउंटर (OTC) मिलने वाली क्रीम का इस्तेमाल भी किया जा सकता है, लेकिन अगर आप लंबे वक्त से क्रीम का इस्तेमाल कर रहें हैं और इससे लाभ नहीं मिल रहा है, तो ऐसी स्थिति में डॉक्टर से कंसल्ट करें। डॉक्टर बीमरी की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए मेडिसिन प्रिस्क्राइब कर सकते हैं। स्किन प्रॉब्लेम (Skin problem) से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए आप हैलो स्वास्थ्य के त्वचा संबंधी समस्याओं पर क्लीक करें।
आयुर्वेदिक ब्यूटी रेमेडीज के बारे में जानें संपूर्ण जानकारी नीचे दिए इस वीडियो लिंक को क्लिक कर। आयुर्वेदिक ब्यूटी एक्सपर्ट पूजा नागदेव खास जानकारी साझा कर रहीं हैं आयुर्वेदिक ब्यूटी रेमेडीज की, जिससे आप आसानी से अपना सकती हैं और चेहरे पर एक्ने के दाने या अन्य दाग-धब्बों को दूर करने के उपाय।