Lips Exfoliation: लिप्स एक्सफोलिएशन क्या है? जानिए लिप्स एक्सफोलिएशन के फायदे एवं इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें!
शरीर की त्वचा सॉफ्ट होती है, लेकिन उससे भी ज्यादा सॉफ्ट होती है होंठों की त्वचा। इसलिए त्वचा के सभी हिस्सों के मुकाबले होंठ की स्किन जल्द ड्राय या होंठों पर पपड़ी पड़ना शुरू हो जाता है। कई बार तो लिप्स की ड्राय स्किन की वजह से ब्लड भी निकलने लगता है। इसलिए आज इस आर्टिकल में लिप्स एक्सफोलिएशन (Lips Exfoliation) के बारे में समझेंगे और जानेंगे होठों से डेड स्किन हटाने के तरीके भी।
लिप्स एक्सफोलिएशन क्या है?
लिप्स एक्सफोलिएशन क्यों करना चाहिए?
लिप्स एक्सफोलिएशन कैसे करें?
नैचुरल तरीकों से किन-किन चीजों का इस्तेमाल किया जा सकता है लिप्स एक्सफोलिएशन?
लिप्स एक्सफोलिएशन के फायदे क्या हैं?
होंठों को हेल्दी रखने के लिए क्या करें?
चलिए अब होंठों से जुड़ी समस्या लिप्स एक्सफोलिएशन (Lips Exfoliation) के बारे में समझेंगे।
लिप्स एक्सफोलिएशन फिजिकली या केमिकली होंठों के डेढ़ स्किन को हटाने की प्रक्रिया है। वहीं इस प्रक्रिया के बाद लिप्स पर अपने आप नैचुरल स्किन आ जाते हैं। हालांकि स्किन धीरे-धीरे भर्ती है। इसलिए कहीं-कहीं पर पैच देखे जा सकते हैं। प्रायः लिप्स एक्सफोलिएशन के लिए चीनी या सॉफ्ट टूथ ब्रश की सहायता से होंठों को एक्सफोलिएट यानी होंठों के डेड स्किन को हटाया जाता है, जिससे लिप्स की स्किन बेहतर होती है और हेल्दी होती है।
लिप्स एक्सफोलिएशन क्यों करना चाहिए? (Why people should exfoliate their lips )
रिसर्च रिपोर्ट्स के अनुसार लिप्स से अपने आप किसी भी तरह के ऑयल का निर्माण नहीं होता है। इसलिए एक्सफोलिएशन एक बेहतर तरीका है, जिससे होंठों को हेल्दी बनाये रखने में मदद मिल सकती है। लिप्स एक्सफोलिएशन दो अलग-अलग तरीकों से किया जाता है। इस दौरान फिजिकली या केमिकल तरीकों का इस्तेमाल किया जाता है।
लिप्स एक्सफोलिएशन के केमिकल तरीकों में क्रीम (Cream), ऑइन्टमेंट्स (Ointments), मॉस्चराइजर (Moisturizers) या फिर अलग-अलग तरह के प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल किया जाता है। वहीं लिप्स एक्सफोलिएशन के फिजिकली तरीकों में चीनी (Sugar), दालचीनी का पाउडर (Cinnamon) या सॉफ्ट ब्रश (Soft toothbrush) का इस्तेमाल किया जाता है।
अब चलिए लिप्स एक्सफोलिएशन के तरीकों को समझते हैं, जिससे आसानी से होंठों को हेल्दी रखने में मदद मिल सके।
लिप्स एक्सफोलिएशन कैसे करें? (Process of Lips Exfoliation)
लिप्स एक्सफोलिएशन यानी होंठों के डेड स्किन को हटाने के लिए निम्नलिखित तरीकों को अपनाया जा सकता है। जैसे:
लिप्स को क्लीन करें या अगर अपने लिप केयर या लिप कलर का इस्तेमाल किया है तो उसे रिमूव करें।
चीनी या दालचीनी का पाउडर लें। अब इसमें ऑलिव ऑयल (Olive oil) या नारियल तेल (Coconut oil) की कुछ बूंदें मिलाएं। इसे अच्छी तरह से मिक्स कर लें और फिर उंगली की सहायता से इसे होंठों पर लगा कर हल्के हाथों से मसाज करें। आप चाहें तो उंगली की जगह सॉफ्ट टूथ ब्रश का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
होंठों पर अप्लाई किये गए शुगर या सिनेमन पाउडर के मिक्सचर को कुछ मिनटों के लिए होंठों पर लगा रहने दें।
अब टिशू या ताजे पानी से इसे वॉश करें।
होंठों को क्लीन करने के बाद मॉस्चराइज करना ना भूलें।
यही आसान टिप्स है लिप्स को हेल्दी रखने के लिए या फिर होंठों पर पपड़ी या डेड स्किन को हटाने के लिए।
नोट: लिप्स एक्सफोलिएशन पार्लर या फिर लिप्स एक्सफोलिएशन एक्सपर्ट से भी करवाया जा सकता है।
नैचुरल तरीकों से किन-किन चीजों का इस्तेमाल किया जा सकता है लिप्स एक्सफोलिएशन? (Natural ingredients for Lip Exfoliation)
लिप्स एक्सफोलिएशन के लिए नैचुरल प्रॉडक्ट्स के नाम जिसे लिप्स को हेल्दी रखने के लिए या फिर लिप स्किन से जुड़ी समस्या को दूर करने के लिए किया जा सकता है। जैसे:
इनमें से किसी का भी इस्तेमाल होंठों को हेल्दी और आकर्षक बनाये रखने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं अमरीकन एकेडमी ऑफ डर्मेटोलॉजी एसोसिएशन (American Academy of Dermatology Association) में पब्लिश्ड रिपोर्ट के अनुसार फटे होंठों (Chapped lips) की समस्या होने पर हीलिंग इंग्रीडिएंट्स (Healing ingredients) वाले प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करना चाहिए। जैसे:
कैस्टर सीड ऑयल (Castor seed oil)
सेरामाइड्स (Ceramides)
हेम्प सीड ऑयल (Hemp seed oil)
मिनरल ऑयल (Mineral oil)
पेट्रोलियम (Petrolatum)
सफेद पेट्रोलियम जेली (White petroleum jelly)
इन अलग-अलग चीजों से लिप्स केयर की जा सकती हैं।
नोट: होंठों को स्क्रब करने के लिए ऐसे किसी भी प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल ना करें जिसमें नीलगिरी (Eucalyptus), मेंथोल (Menthol) या सैलिसिलिक एसिड (Salicylic acid) का इस्तेमाल ना करें।
लिप्स एक्सफोलिएशन के फायदे क्या हैं? (Benefits of Lips Exfoliation)
नैशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इन्फॉर्मेशन (National Center for Biotechnology Information) में पब्लिश्ड रिपोर्ट के अनुसार लिप्स एक्सफोलिएशन (Lips Exfoliation) से होंठों के स्किन को फायदा मिलता है और इस प्रोसेस के हाल ही के दिनों में इंट्रोड्यूस किया गया है। चलिए अब जानते हैं लिप्स एक्सफोलिएशन के फायदे के बारे में-
लिप्स एक्सफोलिएशन प्रोसेस से लिप्स की डेड स्किन (Dead skin) को दूर किया जाता है।
लिप्स सॉफ्ट (Soft lips) होती है।
होंठों में नमी (Hydrate) बनी रहती है।
लिप्स एक्सफोलिएशन से लिप्स में स्किन के अलग-अलग कलर के पैच (Patch) भी दूर होते हैं।
लिप्स एक्सफोलिएशन प्रोसेस से लिप्स के डार्क स्पॉट्स (Dark spots) भी दूर होती है।
होंठों को हेल्दी रखने के लिए क्या करें? (Tips for healthy lip)
होंठों को हेल्दी रखने के लिए टिप्स फॉलो किये जा सकते हैं। जैसे:
2 से 3 लीटर पानी एवं तरल पदार्थों का सेवन रोजाना करें।
नारियल पानी (Coconut water) का सेवन करना लाभकारी हो सकता है, क्योंकि इसमें मिनरल्स और न्यूट्रिएंट्स डिहायड्रेशन (Dehydration) की समस्या से बचाये रखने में सहायक है।
डायट में सलाद और विटामिन-सी (Vitamin C) युक्त फलों जैसे कीवी, संतरा या स्ट्रॉबेरी का सेवन करें।
लिपस्टिक लगाने के पहले पेट्रोलियम जेली लगाएं। अगर पेट्रोलियम जेली नहीं है तो आप नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं।
घी (Ghee), दूध की मलाई (Milk cream), आलमंड ऑयल (Almond oil) और नारियल तेल (Coconut oil) का इस्तेमाल भी होंठों पर किया जा सकता है।
इन टिप्स को नितमित फॉलो करने से होंठों से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में मदद मिल सकती है।
हमें उम्मीद है कि इस आर्टिकल में लिप्स एक्सफोलिएशन (Lips Exfoliation) से जुड़ी जानकारी आपके लिए लाभकारी होंगी। इसलिए अगर आप लंबे वक्त से होंठों की समस्या के शिकार हैं और यह परेशानी दूर नहीं हो रही है, तो ऐसी स्थिति में डॉक्टर से कंसल्ट करें। डॉक्टर लिप स्किन एवं कंडिशन को ध्यान में रखकर मेडिसिन, लिप क्रीम या लिप बाम प्रिस्क्राइब कर सकते हैं। स्किन प्रॉब्लेम (Skin problem) से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए आप हैलो स्वास्थ्य के त्वचा संबंधी समस्याओं पर क्लीक करें।
आयुर्वेदिक ब्यूटी रेमेडीज के बारे में जानें संपूर्ण जानकारी नीचे दिए इस वीडियो लिंक को क्लिक कर। आयुर्वेदिक ब्यूटी एक्सपर्ट पूजा नागदेव खास जानकारी साझा कर रहीं हैं आयुर्वेदिक ब्यूटी रेमेडीज की, जिससे आप आसानी से अपना सकती हैं और चेहरे पर एक्ने के दाने या अन्य दाग-धब्बों को दूर करने के उपाय।\
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
7 dermatologists’ tips for healing dry, chapped lips/https://www.aad.org/public/everyday-care/skin-care-basics/dry/heal-dry-chapped-lips/Accessed on 06/05/2022
Anatomy of the lips, mouth, and oral region/https://elementsofmorphology.nih.gov/anatomy-oral.shtml/Accessed on 06/05/2022
Everything you need to know about using a lip scrub/https://www.vaseline.com/us/en/articles/body-care/everything-you-need-to-know-about-using-a-lip-scrub.html/Accessed on 06/05/2022
How do I protect myself from ultraviolet/https://www.cancer.org/healthy/be-safe-in-sun/uv-protection.html/Accessed on 06/05/2022
How to safety exfoliate at home/https://www.aad.org/public/everyday-care/skin-care-secrets/routine/safely-exfoliate-at-home/Accessed on 06/05/2022
5 tips for taking care of your lips/https://www.skincancer.org/blog/5-tips-for-your-lips/Accessed on 06/05/2022
Piccinin/https://www.ncbi.nlm.nih.gov/books/NBK507900/Accessed on 06/05/2022