backup og meta

पैपिलोमा (Papilloma) क्या है? त्वचा पर दिखने वाली यह समस्या गंभीर है या नहीं, जानें यहां

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya


Nidhi Sinha द्वारा लिखित · अपडेटेड 16/11/2023

    पैपिलोमा (Papilloma) क्या है? त्वचा पर दिखने वाली यह समस्या गंभीर है या नहीं, जानें यहां

    शरीर में एक नहीं, बल्कि कई अलग-अलग तरह की बीमारियां होती हैं। कुछ बीमारी गंभीर तो कुछ सामान्य होती है, लेकिन दर्द के कारण शारीरिक एवं मानसिक, दोनों ही परेशानियों को बढ़ा सकती है। ऐसी ही एक समस्या है पैपिलोमा (Papilloma) की, जो सीरियस तो नहीं है पर ठीक तरह से इलाज करवाने में भी बुद्धिमानी है। इस आर्टिकल में स्किन से जुड़ी हुई समस्या पैपिलोमा (Papilloma) एवं पैपिलोमा के लक्षण (Papilloma symptoms) एवं इससे जुड़ी परेशानियों के बारे में समझेंगे। 

  • पैपिलोमा क्या है?
  • क्या पैपिलोमा की समस्या होने पर परेशान होना चाहिए?
  • पैपिलोमा के लक्षण क्या हैं?
  • पैपिलोमा के कारण क्या हैं?
  • पैपिलोमा का इलाज कैसे किया जाता है?
  • चलिए अब पैपिलोमा (Papilloma) से जुड़े इन सवालों का जवाब जानते हैं। 

    और पढ़ें : Natural Ways To Increase Glutathione: जानिए ग्लूटाथियोन के लिए नैचुरल तरीका और इसके फायदे!

    पैपिलोमा (Papilloma) क्या है?

    पैपिलोमा (Papilloma)

    नैशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इन्फॉर्मेशन (National Center for Biotechnology Information) में पब्लिश्ड रिपोर्ट के अनुसार पैपिलोमा त्वचा पर उभरा हुआ है, जो मस्से की तरह नजर आता है। स्किन से जुड़ी यह समस्या स्किन के सबसे ऊपरी लेयर पर होती है जिसे एपिथेलिया (Epithelia) कहते हैं। पैपिलोमा, स्क्वैमस सेल (Squamous cell) के ऊपरी हिस्से पर ट्यूमर की तरह नजर आता है। वैसे ट्यूमर (Tumor) या गांठ (Lump) के बारे में सुनकर हम अक्सर परेशान हो जाते हैं, लेकिन क्या पैपिलोमा (Papilloma) की समस्या होने पर इस बारे में चिंता करना चाहिए या नहीं इसके बारे में रिसर्च रिपोर्ट्स के अनुसार आगे समझेंगे। 

    और पढ़ें : Hard Lump Under The Skin: त्वचा के नीचे कठोर गांठ की समस्या है? जानिए इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें।

    क्या पैपिलोमा की समस्या होने पर परेशान होना चाहिए? (Should we worried about a papilloma)

    पैपिलोमा यानी त्वचा के ऊपर वार्ट्स नजर आने पर परेशान होना स्वभाविक है, लेकिन खुद परेशान होने से बेहतर है कि डॉक्टर से कंसल्ट करना चाहिए। डॉक्टर डायग्नोसिस कर गांठ (Lump) के कारणों की जानकारी देंगे, जिससे यह समस्या कितनी गंभीर है या खुद ही ठीक हो सकती है इसकी जानकारी मिल सकती है। हालांकि, अगर यह समस्या हो रही है और इसकी वजह से कोई अन्य परेशानी होती है, तो ऐसी स्थिति में इसके लक्षण (Papilloma symptoms) को समझना जरूरी है जिससे तकलीफ को कम करने में जल्द से जल्द मदद मिल सके।

    और पढ़ें : Skin Lesions: स्किन लीजन क्या है? जानिए स्किन लीजन का कारण, इलाज और घरेलू उपाय

    पैपिलोमा के लक्षण क्या हैं? (Symptoms of Papilloma)

    कुछ पैपिलोमा के लक्षण नजर नहीं आते हैं और सिर्फ खुजली या इरिटेशन की समस्या होती है। हालांकि, इसके नजर आने के कारण कुछ लोगों में यह चिंता पैदा कर सकते हैं, जिससे सेल्फ कॉन्फिडेंस भी कम हो सकती है। वहीं सिर्फ कुछ पेपिलोमा के लक्षण नजर आ सकते हैं। 

    और पढ़ें : PCOS, Acne, And Acne Treatment: पीसीओएस, एक्ने और एक्ने ट्रीटमेंट के बारे में समझें यहां!

    महिलाओं के ब्रेस्ट (Breast) के पास अगर पैपिलोमा की समस्या होती है, तो इससे पानी या ब्लड जैसा डिस्चार्ज देखा जा सकता है। अगर ब्रेस्ट के पास सिर्फ एक पैपिलोमा (Papilloma) है, तो यह कैंसरस नहीं हो सकता है और इसे ट्रीटमेंट से ठीक किया जा सकता है। 

    क्या कहती है रिसर्च

    नैशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इन्फॉर्मेशन (National Center for Biotechnology Information) में पब्लिश्ड रिपोर्ट के अनुसार पैपिलोमा अगर नाक के अंदर या साइनस में होने पर परेशानी पैदा कर सकती है। ऐसा माना जाता है कि नाक के अंदर होने से आसपास के एरिया खासकर आंखों तक फैल सकता है। हालांकि, इस फैलने वाली गांठ को हटाया जा सकता है।  

    पैपिलोमा को देखकर जितनी आसानी से समझा जा सकता है, लेकिन इसके लक्षणों को नोटिस करना कठिन होता है। इसलिए अगर त्वचा पर मस्से की तरह स्किन नजर आये तो इसे इग्नोर ना करें। बेहतर होगा डॉक्टर से कंसल्ट करें और पैपिलोमा के कारण और इलाज को समझें। 

    और पढ़ें : Hyaluronic Acid For Skin: जानिए शरीर एवं त्वचा के लिए हाईऐल्युरोनिक एसिड के 10 फायदे!

    पैपिलोमा के कारण क्या हैं? (Cause of Papilloma)

    कुछ पैपिलोमा के कारण में ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (Human papillomavirus [HPV]) को माना गया है। वहीं कुछ रिसर्च रिपोर्ट्स के अनुसार पैपिलोमा यूरिनरी ट्रैक्ट एवं स्मोकिंग के कारण होने वाली समस्या है। 

    रिसर्च रिपोर्ट्स के अनुसार ह्यूमन पैपिलोमा वायरस एवं कैंसर का आपसी तालमेल होने के कारण सर्वाइकल कैंसर  (Cervical cancer) का खतरा बढ़ सकता है। 

    इन दो कारणों के साथ-साथ अगर वार्ट्स से ब्लीडिंग या पस डिस्चार्ज होने लगे तो इंफेक्शन (Infection) की संभावना बढ़ जाती है, जिससे बीमारी गंभीर रूप भी ले सकती है। इसलिए जल्द से जल्द डॉक्टर से कंसल्ट करना जरूरी है।  

    और पढ़ें : Blind Pimple: ब्लाइंड पिंपल से छुटकारा पाने के लिए 7 घरेलू उपाय एवं 9 टिप्स कर सकते हैं फॉलो!

    इसका इलाज कैसे किया जाता है? (Treatment for Papilloma)

    पैपिलोमा गांठ या घाव को इलाज की जरूरत नहीं पड़ती है। दरअसल यह निर्भर करता है कि यह शरीर में कहां पर है। वहीं कुछ गांठ या घाव का इलाज निम्नलिखित तरह से किया जा सकता है। जैसे:

    स्किन पैपिलोमा का इलाज (Skin papilloma treatment)

    कॉटरी (Cautery), क्रायोसर्जरी (Cryosurgery) या लेजर सर्जरी (Laser surgery) की सहायता से स्किन पैपिलोमा गांठ को रिमूव किया जाता है। इसके दौरान निम्नलिखित दवाएं भी प्रिस्क्राइब की जाती है जैसे: 5-फ्लोरऔरासिल (5-fluorouracil), कैंथरिडिन (Cantharidin) या इमीकिमोड (Imiquimod)। इस दवाओं के अलावा आवश्यकता पड़ने पर अन्य दवाएं भी प्रिस्क्राइब की जा सकती हैं। 

    ब्रेस्ट पैपिलोमा का इलाज (Breast papilloma treatment)

    डॉक्टर बायोप्सी टेस्ट रिपोर्ट्स को ध्यान में रखकर ब्रेस्ट पैपिलोमा गांठ को सर्जरी की सहायता से रिमूव कर देते हैं। 

    और पढ़ें : स्टेज 4 ब्रेस्ट कैंसर (Stage 4 Breast Cancer): कारण, लक्षण, इलाज और बचाव

    जेनाइटल वार्ट्स का इलाज (Genital wart treatment)

    स्किन वार्ट्स की तरह ही जेनाइटल वार्ट्स का भी सर्जरी या केमिकल की मदद से रिमूव कर इलाज किया जा सकता है। 

    इन्हीं अलग-अलग तरहों से गांठ का इलाज किया जाता है। 

    और पढ़ें : हाइड्रोजन पेरोक्साइड और स्किन कंडिशन: क्यों स्किन के लिए हाइड्रोजन पेरोक्साइड का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए?

    हमें उम्मीद है कि इस आर्टिकल में Papilloma से जुड़ी जानकारी आपके लिए लाभकारी होंगी। इसलिए अगर आप लंबे वक्त से इस समस्या के शिकार हैं और यह परेशानी दूर नहीं हो रही है, तो ऐसी स्थिति में डॉक्टर से कंसल्ट करें। डॉक्टर लिप स्किन एवं कंडिशन को ध्यान में रखकर मेडिसिन, लिप क्रीम या लिप बाम प्रिस्क्राइब कर सकते हैं। स्किन प्रॉब्लेम (Skin problem) से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए आप हैलो स्वास्थ्य के त्वचा संबंधी समस्याओं पर क्लीक करें।

    ध्यान दें

    आयुर्वेदिक ब्यूटी रेमेडीज के बारे में जानें संपूर्ण जानकारी नीचे दिए इस वीडियो लिंक को क्लिक कर। आयुर्वेदिक ब्यूटी एक्सपर्ट पूजा नागदेव खास जानकारी साझा कर रहीं हैं आयुर्वेदिक ब्यूटी रेमेडीज की, जिससे आप आसानी से अपना सकती हैं और चेहरे पर एक्ने के दाने या अन्य दाग-धब्बों को दूर करने के उपाय।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. प्रणाली पाटील

    फार्मेसी · Hello Swasthya


    Nidhi Sinha द्वारा लिखित · अपडेटेड 16/11/2023

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement