और पढ़ें : क्या आपने पढ़ी है सेक्शुअल हेल्थ की एबीसीडी?
HPV के लक्षण क्या हैं? (Symptoms of HPV)
ह्यूमन पेपीलोमा वायरस (Human Papillomavirus) के लक्षण निम्नलिखित हो सकते हैं। जैसे:
सामान्य मस्सा (Common Warts)- यह मस्सा पैर, कोहनी (Elbow), हाथ (Hand) और उंगलियों (Finger) पर होता है। यह स्किन से थोड़ा उठा हुआ होता है और स्पर्श करने पर खुरदुरा महसूस होता है। ध्यान रखें में जल्दी दर्द या कोई अन्य परेशानी महसूस नहीं हो सकती है।
तलवे का मस्सा (Plantar Warts)- पैर के तलवे में होने वाला ये मस्सा काफी कठोर होता है। शरीर का पूरा भार पैर पर ही पड़ता है, इसलिए दर्द (Pain) की समस्या ज्यादा होती है।
सपाट मस्सा (Flat Warts)- यह खासतौर से चेहरे और गर्दन पर होता है, जो स्किन की सतह से थोड़ा उभरा हुआ रहता है। इस मस्से का रंग आपकी त्वचा के रंग से गहरा होता है और कई बार यह घाव का रूप भी ले लेते हैं।
जननांग मस्सा (Genital Warts)- प्राइवेट ऑर्गेन में होने वाले इस मस्से में दर्द नहीं होती है, लेकिन खुजली (Itching) की समस्या लगातार बनी रहती है।
सर्वाइकल कैंसर (Cervical Cancer)- एचपीवी (HPV) को मस्से होने पर समझा जा सकता है, लेकिन सर्वाइकल कैंसर होने की स्थिति में मस्से नहीं बनते हैं और शुरुआती स्टेज में दर्द भी महसूस नहीं होता है। इसलिए ऑन्कोलॉजिस्ट अक्सर 21 से 65 साल की महिलाओं को पैप टेस्ट (Pap Test) करवाने की सलाह देते हैं।
इन ऊपर बताये लक्षणों को समझकर और महिलाएं पैप टेस्ट की मदद से ह्यूमन पेपीलोमा वायरस के बारे में समझ सकती हैं। लक्षणों के बाद ह्यूमन पेपीलोमा वायरस (Human Papillomavirus) के कारणों को समझना जरूरी है, तभी तो HPV से बचाव (HPV cure) किया जा सकता है।
और पढ़ें : सर्वाइकल कैंसर और सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस में न हो कंफ्यूज, ये दोनों हैं अलग बीमारी
HPV का कारण क्या है? (Cause of HPV)
HPV का कारण निम्नलिखित हैं। जैसे:
- HPV इन्फेक्टेड वयक्ति के साथ शारीरिक संबंध बनाना
इस इंफेक्शन के यही मुख्य कारण मानें जाते हैं। इसलिए HPV से बचाव (HPV cure) का सबसे पहला कदम है सेफ सेक्स (Safe Sex)। सेफ सेक्स ना सिर्फ आपको सेक्शुअली ट्रांसमिटेड डिजीज (STD’s) से बचाता है, बल्कि इससे अनचाही प्रेग्नेंसी (Unplanned Pregnancy) से भी बचा जा सकता है।
और पढ़ें : Chlamydia in Throat: कैसे गले तक पहुंच सकता है सेक्शुअली ट्रांसमिटेड इंफेक्शन?