backup og meta

पपीते के फायदे जानकर आप भी कम कर सकते हैं अपना वजन

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड Dr. Pooja Bhardwaj


Sushmita Rajpurohit द्वारा लिखित · अपडेटेड 26/04/2021

    पपीते के फायदे जानकर आप भी कम कर सकते हैं अपना वजन

    वजन कम करने के लिए लोग अनगिनत डायट आजमाते हैं। वे कच्‍ची सब्‍जियों से लेकर खट्टे-मीठे सारे फलों को ट्राई करते हैं। क्‍या आप भी कोई ऐसी जादुई चीज ढूंढ रहे हैं, जो आपका मोटापा कंट्रोल करने में मदद कर सके? अगर हां, तो आज से ही आप पपीते के फायदे के बारे में जानें। आज से ही पपीते का सेवन करना शुरू कर दें।

    आपको बता दें कि पपीते में एक पपाइन नाम का एंजाइम होता है, जो शरीर में प्रोटीन को पचाने में मदद करता है। इसलिए, जो लोग अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं, उन्हें कच्चा पपीता खाना चाहिए। पके हुए पपीते के मुकाबले, इसमें ज्यादा सक्रिए एंजाइम होते हैं, जो फैट को कम करने में सहायक होते हैं। आइए, जानते हैं किस तरह से पपीते का सेवन किया जा सकता है।

    और पढ़ें: वेट लॉस डायट प्लान में शामिल करें ये 5 इंडियन रेसिपीज, पांच दिन में घटेगा वजन

    पपीता क्या है?

    पपीते के फायदे पेट के लिए बहुत हैं, भारत में यह बात लगभग सभी जानते हैं। लेकिन, यह सिर्फ पेट के लिए ही नहीं, बल्कि दिल संबंधित समस्या , डायबिटीज, ब्लड प्रेशर में भी काफी फायदेमंद है। इसका बोटेनिकल नाम कारिका पपाया (Carica papaya) नाम है, जो कि कैरिकेसी (Caricaceae) फैमिली से आता है।

    पपीता है पोषक तत्वों से भरपूर

    एक छोटे पपीते में (लगभग 150 ग्राम) निम्न पोषक तत्वों की मात्रा : 

    • कैलोरी – 59
    • फाइबर – 3 ग्राम
    • कार्बोहाइड्रेट – 15 ग्राम
    • प्रोटीन – 1 ग्राम
    • विटामिन सी – 157%
    • विटामिन ए – 33%
    • फोलेट (विटामिन बी9) – 14%
    • पोटैशियम : 11%
    • कैल्शियम, मैग्नीशियम और विटामिन बी1, बी3, बी5, ई और के भी पाया जाता है। 

    पपीते का इस्तेमाल किस लिए किया जाता है?

    पपीते का इस्तेमाल पेट से जुड़ी समस्याओं, आंतो के इन्फेक्शन  दूर करने में होता है। पपीते में नींद लाने और मूत्र बढ़ाने वाले गुण होते हैं। इसके अलावा यह नसों के दर्द और इलेफैन्टॉइड ग्रोथ ( Elephantoid growth) में भी इस्तेमाल होता है। इलेफैन्टॉइड ग्रोथ एक ऐसी समस्या है जिसमें शरीर का कोई हिस्सा बहुत फूल जाता है, यह समस्या लिम्फैटिक सिस्टम डिसऑर्डर का लक्षण है।

    और पढ़ें: मेडिकल न्यूट्रिशन थेरिपी क्या होती है? जानिए इसके बारे में

    वजन कम करने के लिए जानें पपीते के फायदे

    नाश्ता: दिन की शुरुआत नींबू पानी से करें। इसके बाद, पपीते की सलाद खाएं। इसके लिए आप नाश्ते में एक मध्यम आकार का पपीता खा सकते हैं। जितनी कोशिश हो सके, ताजा पपीता खाने की कोशिश करें। 

    लंच : लंच के समय, आपको साबुत अनाज का सलाद खाना चाहिए। आप इसमें कटे टमाटर, पालक, थोड़े-से ऑलिव, लहसुन की दो कलियां और आधे नींबू का रस मिलाएं। सलाद खाने के बाद पपीते का जूस पिएं। दूसरे ल‍ंच के समय में आप बैंगन के साथ पालक डालकर सलाद तैयार कर सकते हैं। इसमें थोड़े से चुकंदर और ऑलिव ऑयल डालें। इसको खाने के बाद पपीते का जूस पी सकते है। ऐसा करने से आपकी एक नियमित डाइट बन सकती है, जिससे आपको वजन कम करने में बहुत फायदा होगा। 

    स्‍नैक्स : शाम को भूख लगने पर आधे कटे हुए पपीते से जूस तैयार करें। इसके साथ में पाइनएप्‍पल के दो स्‍लाइस खा सकते हैं। हालांकि, अगर आप जूस नहीं पीना चाहते, तो पपीता के ही छोटे टुकड़े कर खा सकते हैं। ऐसा करने से आपका पेट भर जाएगा। 

    डिनर: डिनर के समय आप वेजिटेबल सूप ले सकते हैं, जिसमें प्‍याज, धनिया और नींबू जरूर डालें। उसके बाद कटे हुए पपीते खाएं। वहीं, दूसरे दिन डिनर में आप वेज सैलेड के साथ थोड़े से कटे पपीते खाएं। आप अगर वेजिटेबल सूप नहीं पीना चाहते, तो दाल भी पी सकते हैं।

    तो देखा आपने, वजन कम करने के लिए पपीते का इस्तेमाल करना कितना फायदेमंद हो सकता है। इसलिए, अगर आप वजन कम करने के तरीके ढूंढ रहे हैं, तो पपीते को अपनी डायट में शामिल करना न भूलें।

    और पढ़ेंः सब्जा (तुलसी) के बीज से कम करें वजन और इससे जुड़े 8 अमेजिंग बेनिफिट्स

    पपीते के फायदे हमारे शरीर में कैसे काम करता है?

    आपको बता दें कि पपीते में दो मुख्य कैमिकल पाए जाते हैं, जिन्हें पपायेन (papain) और कारपेन ( carpain) कहते हैं।

    • पपायेन (papain) मांस या गोश्त के प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और फैट को तोड़कर उसे मुलायम करने का काम करता है। हालांकि, पाचक रसों के द्वारा पपायेन का स्वरूप बदल जाता है। इसलिए अभी भी इससे जुड़े कुछ सवाल है कि दवा के रूप में इसे मुंह के द्वारा लेना प्रभावी है या नहीं।
    • ऐसे ही कारपेन कुछ पैरासाइट्स को मारने का काम करता है और यह सेंट्रल नर्वस सिस्टम (central nervous system) को भी प्रभावित करता है।

    आमतौर पर कितनी मात्रा में पपीते को खाना चाहिए?

    पपीते की खुराक हर मरीज के लिए अलग हो सकती है। आपके द्वारा ली जाने वाली खुराक आपकी उम्र, स्वास्थ्य और कई चीजों पर निर्भर करती है। हर्बल सप्लीमेंट हमेशा सुरक्षित नहीं होते हैं। इसलिए सही खुराक की जानकारी के लिए हर्बलिस्ट या डॉक्टर से चर्चा करें।

    और पढ़ेंः पुरुषों के लिए वेट लॉस डायट टिप्स, जानें एक्सपर्ट्स की सलाह

    पपीते के फायदे अन्य फायदे

  • पपीता विटामिन-सी से भरपूर होता है। इसमें डायजेस्टिव एंजाइम पापाइन होता है जिसमें एंटी-इन्फलामेटरी गुण होते हैं। पपीते पोटेशियम, विटामिन-बी और फोलेट का अच्छा स्त्रोत है जो हमारी ओवरऑल हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद है।
  • पपीता खाने से हमारे शरीर में इम्यूनिटी बढ़ती है। हमारे शरीर को प्रतिदिन जितने विटामिन सी की जरूरत होती है उसका 200% ज्यादा विटामिन सी हमें पपीते से मिलता है। तो अपने इम्यून सिस्टम को दुरुस्त करने के लिए आप पपीते के फायदे को लेना शुरू कर दें। 
  • पपीते में विटामिन ए की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो कि हमारे आंखों के लिए एक जरूरी विटामिन होता है। इसके साथ ही उम्र के साथ नजर कमजोर होने से रोकने में भी पपीते के फायदे हैं। इसलिए अगर रखना है अपनी आंखों का ध्यान तो रोज पपीता खाएं।
  • पपीते के फायदे पेट के लिए बहुत हैं। पपीता पेट के लिए बहुत फायदेमंद होता है। पपीता पेट संबंधी सभी प्रकार की समस्याओं के लिए एक बेहतरीन दवा है। जैसे- अपाचन, सीने में जलन, एसिडिटी, स्टमक अल्सर आदि। पपीता डायट्री फाइबर से भरपूर होता है। ये फाइबर पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है। 
  • पपीते के फायदे गठिया यानी कि आर्थराइटिस के लिए बहुत होते हैं। आर्थराइटिस जैसी बीमारी में पपीता दर्द को कम करने में मददगार साबित होता है। पपीते में एंटी-इंफ्लामेट्री गुण होते हैं। जो रयूमेटिक डिजीज में भी फायदा पहुंचाता है। 
  • इस आर्टिकल में हमने आपको पपीते के फायदे से संबंधित जरूरी बातों को बताने की कोशिश की है। उम्मीद है आपको हैलो हेल्थ की दी हुई जानकारियां पसंद आई होंगी। अगर आपको पपीते के फायदे से जुड़े किसी अन्य सवाल का जवाब जानना है, तो हमसे जरूर पूछें। हम आपके सवालों के जवाब मेडिकल एक्सर्ट्स द्वारा दिलाने की कोशिश करेंगे। अपना ध्यान रखिए और स्वस्थ रहिए।

    [mc4wp_form id=’183492″]

    हैलो स्वास्थ्य किसी भी तरह की कोई भी मेडिकल सलाह नहीं दे रहा है, अधिक जानकारी के लिए आप डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    Dr. Pooja Bhardwaj


    Sushmita Rajpurohit द्वारा लिखित · अपडेटेड 26/04/2021

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement