backup og meta

ईएसआर(एरिथ्रोसाइट सेडीमेंटेशन रेट) लेवल को कम करने के लिए कौन से घरेलू उपाय हैं प्रभावी?

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya


Anu sharma द्वारा लिखित · अपडेटेड 23/07/2020

    ईएसआर(एरिथ्रोसाइट सेडीमेंटेशन रेट) लेवल को कम करने के लिए कौन से घरेलू उपाय हैं प्रभावी?

    ईएसआर यानी “एरिथ्रोसाइट सेडीमेंटेशन रेट’ एक तरह का ब्लड टेस्ट है, जिससे यह जांचा जाता है कि एरिथ्रोसाइट्स कितनी जल्दी टेस्ट ट्यूब के तल पर जमते या बैठते हैं। एरिथ्रोसाइट्स लाल रक्त कोशिकाएं हैं। इस टेस्ट से यह जानकारी मिलती है कि जिस रोगी के उपचार लिए ब्लड सैंपल लिया गया है, उसमें से कितनी जल्दी लाल रक्त कोशिकाएं अलग होती हैं ताकि खून के थक्के न जमे। आमतौर पर लाल रक्त कोशिकाएं धीरे से टेस्ट ट्यूब के तल पर बैठती हैं। अगर यह सामान्य से जल्दी बैठे तो यह शरीर में सूजन के कारण हो सकता है। सूजन हमारे इम्यून सिस्टम का हिस्सा है और यह किसी पुरानी बीमारी, इम्मून विकार या अन्य चिकित्सा स्थिति के कारण हो सकती है। ईएसआर लेवल के बारे में आपको पूरी जानकारी होनी चाहिए। ईएसआर लेवल के घरेलू उपाय के साथ ही जानिए इसके बढ़ने से होने वाले रोगों के बारे में। 

    ईएसआर टेस्ट क्यों करना चाहिए 

    अगर आपका ईएसआर लेवल अधिक है तो यह किसी बीमारी का इशारा हो सकता है। आपके डॉक्टर आपको ईएसआर टेस्ट को कराने की सलाह दे सकते हैं, अगर आपको सूजन विकार के लक्षण हैं जैसे :

    • सिरदर्द
    • बुखार
    • वजन कम होना 
    • जोड़ों में अकड़न
    • गले और कंधों में दर्द
    • भूख में कमी
    • एनीमिया

    और पढ़ें: डिलिवरी के बाद सूजन के कारण और इलाज

    ईएसआर टेस्ट कराने से उन स्थितियों का पता चल सकता है, जो सूजन का कारण हो सकती हैं। मौजूदा स्वास्थ्य स्थिति को जांचने के लिए भी इस टेस्ट को कराया जा सकता है। अगर इस टेस्ट में आपका ईएसआर लेवल अधिक आता है तो इसका अर्थ है कि आपको सूजन सम्बन्धी समस्याएं हैं जैसे:

    • कोई इंफेक्शन
    • रूमेटाइड आर्थराइटिस
    • रूमेटिक फीवर
    • वैस्कुलर डिजीज
    • पेट दर्द रोग
    • दिल की बीमारी
    • किडनी का रोग 
    • कोई कैंसर 
    • पॉलीसिथिमिया
    • सिकल सेल एनीमिया 
    • ल्यूकोसाइटोसिस, सफेद रक्त कोशिकाओं में असामान्य वृद्धि

    ईएसआर लेवल को कम करने के घरेलू उपचार

    कुछ आसान घरेलू उपायों से आप ईएसआर लेवल को कम कर सकते हैं। ईएसआर लेवल के घरेलू उपाय इस प्रकार हैं:

    सही आहार 

    ईएसआर लेवल का अधिक होना सूजन का संकेत है। इसलिए, आप ऐसे आहार का सेवन करें जिसमें सूजन को कम करने की क्षमता हो। ईएसआर लेवल के घरेलू उपाय में जानिए कि इस स्थिति में आपको क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए।

    [mc4wp_form id=’183492″]

    हरी सब्जियां और फल 

    ईएसआर लेवल को कम करने के लिए प्रोसेस्ड आहार को छोड़ कर अपने भोजन में हरी सब्जियों और फलों को शामिल करें। जैसे टमाटर, स्ट्रॉबेरीज, ब्लूबेरीज, पालक, गाजर, संतरा, जैतून, अवोकेडो आदि। ईएसआर लेवल के घरेलू उपाय में यह बहुत ही आसान और जरूरी उपाय है।

    प्रोटीन युक्त आहार 

    ईएसआर लेवल को कम करने के लिएप्रोटीन युक्त आहार लेना आवश्यक है। जैसे  मछली, सीफूड, दालें आदि जैसे सालमोन, टूना, ट्राउट, सोया, अंडे, अखरोट, बादाम आदि। इस ईएसआर लेवल के घरेलू उपाय से भी इसके लेवल को कम करने में मदद मिलेगी।

    ओमेगा-3 फैटी एसिडस

    ईएसआर लेवल को कम करने के लिए अपने आहार में वसा और तेल को शामिल करें, जिनमें ओमेगा-3 फैटी एसिडस हों। इन्हें शामिल करने से आपको सूजन से राहत मिलेगी। जैसे ओलिव आयल, केनोला आयल, वालनट आयल  आदि।

    दालचीनी 

    दालचीनी में सूजन को दूर करने के गुण होते हैं। ऐसे में अगर आपका ईएसआर लेवल अधिक है. तो उसे कम करने में भी यह मददगार हो सकती है। लेकिन, इसकी मात्रा का ध्यान रखें। इसके साथ ही अगर आप गर्भवती हैं या खून को पतला बनाने वाली कोई दवाई ले रहे हैं तो इसका सेवन न करें या डॉक्टर से पूछने के बाद ही इसे लें। 

    और पढ़ें:  Quiz : चाय पीना है फायदेमंद या नुकसानदायक, खेलें क्विज और जानें

    ग्रीन टी

    ईएसआर लेवल के घरेलू उपाय में अगला है ग्रीन टी का सेवन। ग्रीन टी में मौजूद पॉलीफेनॉल्स अपने जोड़ों के लिए लाभदायक होते हैं और इन्हें अपने सूजन को कम करने वाले गुणों के लिए जाना जाता है। पॉलीफेनोल्स में एक एंटीऑक्सिडेंट होता है जो प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए लाभदायक है। यानी ईएसआर लेवल को कम करने में यह लाभदायक है।

    लहसुन और अदरक

    लहसुन और अदरक दोनों हमारे आहार का मुख्य हिस्सा हैं। इन दोनों के प्रयोग से सूजन से भी छुटकारा मिलता है। ईएसआर लेवल को कम करने में भी लहसुन और अदरक प्रभावी है।

    हल्दी 

    वैसे तो हम हर सब्जी में हल्दी का प्रयोग करते हैं लेकिन ईएसआर लेवल को कम करने के घरेलू उपचार में हल्दी का प्रयोग मुख्य है। इसमें भी सूजन को दूर करने वाले एजेंट होते हैं। हल्दी के हमारे स्वास्थ्य के लिए हजारों फायदे हैं। ईएसआर लेवल को कम करने में भी हल्दी लाभदायक है।

    और पढ़ें :मसूड़ों में सूजन हो सकता है कैंसर का संकेत, जानिए इसके लक्षण

    क्या न खाएं 

    ईएसआर लेवल को कम करने के लिए आपको कुछ अन्य बातों का भी ध्यान रखना चाहिए। जैसे इस दौरान क्या नहीं खाना चाहिए या क्या खाने से आपका ईएसआर लेवल बढ़ सकता है जैसे:

    • तम्बाकू का सेवन न करें : तम्बाकू का सेवन करने से न केवल सूजन की समस्या बढ़ती है। बल्कि हार्ट अटैक भी आ सकता है। इसलिए सूजन को कम करने और ईएसआर लेवल को कम करने के लिए तम्बाकू का सेवन तुरंत बंद कर दें।
    • अधिक चीनी युक्त आहार : ईएसआर लेवल के घरेलू उपाय में यह भी जानिए कि अधिक चीनी और मैदा वाले आहार से आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ता है। अधिक चीनी या मैदा वाले खाने से सूजन और ईएसआर लेवल बढ़ता है। ईएसआर लेवल इसके साथ ही ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल, वजन भी बढ़ता है। जिससे थकावट और डिप्रेशन हो सकता है। इसलिए मिठाई, सोडा या ऐसी किसी भी चीज को खाने से बचे।

    यह तो थे आहार संबंधी ईएसआर लेवल के घरेलू उपाय। अब जानिए कुछ अन्य उपायों के बारे में:

    व्यायाम 

    व्यायाम करने से हमारे शरीर के सारी गंदगी बाहर निकल जाती है।  दिन में कुछ समय व्यायाम के लिए अवश्य निकालें। इससे आपके शरीर कि सूजन कम होगी और ईएसआर लेवल कम होने में मदद मिलेगी। इसके लिए आप योगा का सहारा भी ले सकते हैं। कुछ देर दिन में सैर करने से भी आपको फायदा होगा।

    और पढ़ें : आंखें होती हैं दिल का आइना, इसलिए जरूरी है आंखों में सूजन को भगाना

    वजन कम करें 

    ऐसा माना जाता है कि जिन लोगों का वजन अधिक होता है। उन्हें सूजन की समस्या अधिक होती है और उनका ईएसआर लेवल भी अधिक हो सकता है। इसलिए पहले अपना वजन कम करें। वजन को कम करने से आपकी सूजन और ईएसआर लेवल दोनों की समस्या दूर होती है।

    तनाव से दूर रहें 

    अधिक तनाव या डिप्रेशन भी सूजन की समस्या को बढ़ाते हैं। इसलिए तनाव, चिंता और अवसाद से बचे। इसके लिए योग करें, ध्यान करें और पूरा दिन कुछ न कुछ करते रहें ताकि आप व्यस्त रहें। सकारात्मक सोचें।

    नींद पूरी करें

    हर रोज रात को आठ घंटे की नींद पूरी करना बहुत आवश्यक है। अगर आपकी नींद पूरी नहीं होती जो इससे कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं जैसे सूजन। हमारे सोने पर हमारा शरीर स्वस्थ होता है। इसलिए अगर नींद पूरी नहीं होगी तो आपकी सूजन बढ़ सकती है। जिससे ईएसआर लेवल भी बढ़ेगा। 

    तरल पदार्थ

    ईएसआर लेवल के घरेलू उपाय में यह सबसे महत्वपूर्ण है, क्योंकि अगर शरीर में पानी की कमी होगी तो यह शरीर की कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। इसलिए कम से कम दिन में एक से दो लीटर पानी पीएं। कुछ मामलों में आपको इससे भी अधिक पानी पीने की सलाह भी दी जा सकती है। सूजन और ईएसआर लेवल को कम करने के लिए यह जरूरी है। 

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. प्रणाली पाटील

    फार्मेसी · Hello Swasthya


    Anu sharma द्वारा लिखित · अपडेटेड 23/07/2020

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement