एचआईवी और एड्स में अंतर क्या है? इसके बारे में शायद ही अधिकतर लोगों को पता हो। अकसर HIV (एचआईवी) और AIDS (एड्स) का नाम सुनते ही लोगों की भावना बदल जाती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि लोगों में HIV और AIDS के बारे में जानकारी कम होती है। HIV जिसे ह्यूमन इम्यूनोडिफिशिएंसी वायरस कहते हैं। इसी वायरस की वजह से एक्वायर्ड इम्यूनो-डिफिशिएंसी सिंड्रोम (AIDS) की बीमारी होती है। या आप यह भी कह सकते हैं की HIV एक वायरस है जिससे AIDS जैसी गंभीर बीमारी होती है। HIV और AIDS में अंतर होता है।