backup og meta

क्या सेक्स की इच्छा कम होना ही लिबिडो डिसऑर्डर (Libido Disorder) है?

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya


Pawan Upadhyaya द्वारा लिखित · अपडेटेड 27/04/2021

    क्या सेक्स की इच्छा कम होना ही लिबिडो डिसऑर्डर (Libido Disorder) है?

    लिबिडो डिसऑर्डर (Libido Disorder) को लेकर क्या है भ्रम?

    लिबिडो शब्द का मतलब है सेक्स की इच्छा में कमी आना। मेडिकल वर्ल्ड में इस शब्द का उपयोग सेक्स ड्राइव में कमी के वर्णन करने के लिए किया जाता है। लिबिडो  की कमी एक खुशहाल रिश्ते में तनाव पैदा कर सकती है। लिबिडो की कमी आपके और आपके साथी के बीच संदेह और गिल्ट की भावना को बढ़ावा देती है। इस समस्या का इलाज किया जा सकता है यदि इसके सही कारणों की पहचान हो जाए। 

    लिबिडो की समस्या को लोग अक्सर इरेक्टायल डिसफंक्शन  समझने की गलती कर बैठते हैं। हालांकि यह दोनो समस्याएं अलग होती हैं, एक ही इंसान में इन दोनो समस्याओं के पाए जाने की संभावना को भी नकारा नहीं जा सकता। भारत में इस समस्या से बहुत सारे लोग ग्रस्त हैं। लेकिन उनमें से कुछ ही इसके बारे में बात करते और इसका हल निकालते   हैं। कई बार पीयर प्रेशर की वजह से भी इस समस्या से ग्रस्त रोगी अपनी परेशानी किसी से शेयर नहीं कर पाते। 

    [mc4wp_form id=’183492″]

    कैसे पहचानें कि आपकी सेक्स ड्राइव घट रही है? (How to know if your sex drive is decreasing?)

    अधिकतर मामलों में यह पाया गया है कि लिबिडो के घटते स्तर के बारे में कपल्स समझ नहीं पाते। उन्हें यह मामूली तनाव जैसा लगता है। लेकिन यदि आप एक स्वस्थ कपल हैं लेकिन, फिर भी आप अपने साथी की तुलना में कम बार सेक्स करना चाहते हैं, तो आप लो-लेवल लिबिडो  की समस्या से ग्रस्त हो सकते हैं। 

    और पढ़ें: सेक्स लाइफ को बनाना है रोमांचक तो नए साल में ये सेक्स टिप्स आ सकते हैं आपके काम

    यौन विशेषज्ञों द्वारा बताए गए कम सेक्स ड्राइव के कुछ मुख्य लक्षण निम्नलिखित हैं: (Symptoms of low sex drive)

    लिबिडो डिसऑर्डर

    • हस्तमैथुन सहित किसी भी प्रकार की यौन क्रिया में कोई दिलचस्पी न होना 
    • यौन कल्पना या सेक्स से जुड़े विचारों का कम आना 
    • कम बार यौन संबंध बनाने की वजह से चिंतित रहना 

    क्यों होती है लिबिडो (libido) की समस्या? 

    लिबिडो  की समस्या कुछ हद तक शारीरिक और कुछ मानसिक कारणों से भी हो सकती है। कभी-कभी यह दोनों कारण मिलकर भी लिबिडो  की समस्या को जन्म देते हैं। कुछ आंकड़ों के अनुसार 45 वर्ष से अधिक उम्र के 10 में से 4 पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन की कमी होती है। शरीर में टेस्टोस्टेरोन का कम स्तर,गलत दवाओं का सेवन,बहुत कम या बहुत अधिक व्यायाम, शराब और ड्रग्स का उपयोग लो-लिबिडो  के शारीरिक कारणों के उदाहरण है। मानसिक कारणों में आपके रिश्ते में दुःख और तनाव की स्थिति हो सकती है। 

    और पढ़ें: कहीं आपकी लो सेक्स ड्राइव (low sex drive) का कारण ये दवाएं तो नहीं?

    कैसे करें इस समस्या का इलाज? (Treatments for low sex drive)

    विशेषज्ञों द्वारा बताए गए कुछ सामान्य उपचार के तरीके निम्नलिखित हैं: 

    • स्वस्थ जीवन शैली 
    •  आहार में सुधार करें 
    • नियमित व्यायाम करें और पर्याप्त नींद लें
    • शराब का सेवन कम करें और ज्यादा तनाव में ना रहें 
    • टेस्टोस्टेरोन रिप्लेसमेंट थेरेपी
    • काउंसिलिंग

    ऊपर बताए गए उपायों में से जो भी उपाय आपका डॉक्टर आपको बताए उसका पालन करें। आप अपने शरीर को जानें और अपने डॉक्टर को अपनी समस्या के बारे में बिना किसी हिचक के बताएं। आप जितनी जल्दी अपनी समस्या खुलकर अपने डॉक्टर को बता देंगे उतनी ही जल्दी आपका उपचार अच्छी तरह से शुरू हो पाएगा।

    बात करें अगर महिलाओं की, तो उनकी सेक्स ड्राइव बढ़ाने के लिए कई तरह के फलों का सेवन किया जा सकता है। एक बेहतर डायट और अच्छे फलों का सेवन कर इस समस्या से राहत पाई जा सकती है। नीचे हम कुछ ऐसे फ्रूट्स के बारे में बता रहे हैं, जिनका सेवन करने से सेक्स ड्राइव में काफी बेहतर असर डाल सकते हैं।

    और पढ़ें: पुरुषों में ही नहीं महिलाओं में भी होती है हाई सेक्स ड्राइव, जानें क्या होती हैं उनकी चुनौतियां

    पालक (Spinach) है फायदेमंद

    लिबिडो

    पालक पौष्टिक गुणों से भरपूर है। अगर आपकी सेक्स लाइफ कमजोर पड़ रही है, तो आप पालक को अपनी डायट में जरूर शामिल करें। यह हर तरह से आपकी कामेच्छा को बढ़ाने में मददगारी होता है। पालक खाने के और भी कई फायदे होते हैं। यह पेट के नीचे खून के प्रवाह को बढ़ाता है, जिससे मूड में बदलाव आता है। पालक में भरपूर मात्रा में मैग्नीशियम की मात्रा पाई जाती है। इसके अलावा, इसके गुण वाइग्रा की तरह काम करते हैं, तो यकीनन यह आपकी कामेच्छा को चरम पर पहुंचा सकता है।

    और पढ़ें : Anal Sex: एनल सेक्स से जुड़े मिथक और उनके पीछे का सच

    फ्लैक्स सीड (Flaxseeds)

    फ्लैक्स सीड का इस्तेमाल वजन कम करने के लिए किया जाता है। साथ ही, यह कोलेस्‍ट्रॉल का लेवल भी घटाता है। लेकिन, बहुत कम लोग जानते हैं कि यह महिला सेक्स ड्राइव फूड भी होता है, जो महिलाओं के एस्ट्रोजन लेवल को बढ़ाने में भी मददगार हो सकता है, जो उनमें सेक्स की इच्छा भी बढ़ा सकती है। अलसी के बीज में फाइटोएस्ट्रोजन होता है, जो सेक्स ड्राइव फूड के तौर पर काम करता है।

    सेब (apple)

    सेब को सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके फायदे सेक्स लाइफ बेहतर बनाने के लिए भी देखे गए हैं।सेब महिलाओं में यौन इच्छआ बढ़ाने का काम कर सकता है। अगर लंबे समय तक सेक्स का आनंद लेना चाहती हैं, तो हर दिन नियमित तौर से सेब खाएं। सेब में एंटी-ऑक्सिडेंट और फ्लेवोनॉएड पाया जाता है, जो महिलाओं के निजी अंगों में खून के प्रवाह को बढ़ाता है।

    रेड वाइन (red wine)

    सेक्स ड्राइव बढ़ाने के लिए आप रेड वाइन का सेवन भी कर सकते हैं, लेकिन एक सीमित मात्रा में। 2009 की एक स्टडी के मुताबिक, रेड वाइन भी महिलाओं की सेक्स ड्राइव बढ़ाने में खास भूमिका निभाती है। हालांकि, दूसरी रिपोर्ट में यह भी आया था कि एल्कोहॉल का जरूरत से ज्यादा सेवन करने से सेक्स ड्राइव पर बुरा असर पड़ सकता है। तो अगर आप सेक्स ड्राइव बढ़ाने के लिए रेड वाइन का सेवन करना चाहते हैं, तो डॉक्टर की सलाह से आप इसकी सही मात्रा का सेवन कर सकते हैं।

    ब्रोकली (broccoli) का करें सेवन

    ब्रोकली सेहत के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है। इसमें पोषक तत्वों की भरमार होती है। इसमें पर्याप्त मात्रा में विटामिन-सी होता है, जो महिलाओं के सेक्स ऑर्गेंस में खून के प्रवाह को बढ़ाने में मदद करता है और लिबिडो के स्तर को भी बढ़ाता है।

    शतावरी भी है फायदेमंद

    शतावरी भी लिबिडो में फायदा पहुंचाती है। शतावरी एक औषधि होती है, जो महिला सेक्स ड्राइव फूड भी मानी जाती है। इसका उपयोग विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के उपचार के लिए किया जाता है। यही नहीं, यह महिलाओं के लिए एक शक्तिशाली टॉनिक माना जाता है। इसमें एंटी-इंफ्लमेटरी गुण होते हैं, जो महिलाओं के अंगों को उत्तेजित करने में मददगार होता है। तो आप सेक्स ड्राइव बढ़ाने के लिए शतावरी का सेवन भी कर सकते हैं।

    उम्मीद करते हैं कि आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा और लिबिडो डिसऑर्डर से संबंधित जरूरी जानकारियां मिल गई होंगी। अधिक जानकारी के लिए एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। अगर आपके मन में अन्य कोई सवाल हैं तो आप हमारे फेसबुक पेज पर पूछ सकते हैं। हम आपके सभी सवालों के जवाब कमेंट बॉक्स में देने की पूरी कोशिश करेंगे। अपने करीबियों को इस जानकारी से अवगत कराने के लिए आप ये आर्टिकल जरूर शेयर करें।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. प्रणाली पाटील

    फार्मेसी · Hello Swasthya


    Pawan Upadhyaya द्वारा लिखित · अपडेटेड 27/04/2021

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement