घर की नियमित सफाई नहीं होती है तो मकड़ी के जालें दिखने लगते हैं। सामान्य मकड़ी द्वारा काटा जाना हमारे लिए इतना घातक नहीं होता। लेकिन कुछ खास प्रकार की मकड़ियां जैसे ब्लैक विडो या ब्राउन स्पाइडर इनका काटना खतरनाक भी हो सकता है। ये मकड़ियां काफी जहरीली होती हैं। इन मकड़ियों के काटने पर जब यह अपना जहर काटे गए हिस्से में छोड़ देती है जिससे हमें कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है | आमतौर पर हम घर पर ही ब्राउन रिक्लुज स्पाइडर के काटने का इलाज कर सकते हैं
सबसे पहले काटे गए स्थान को अच्छे से धो लें और फिर बर्फ से सिकाई करें। इस से न सिर्फ जलन और दर्द में राहत मिलेगी बल्कि सूजन भी कम होगी। याद रहे कि बर्फ को सीधे उस जगह पर न रखें नही तो जलन और तेज हो सकती है। बेकिंग सोडा एक या दो चम्मच लेकर पानी के साथ मिलकर पेस्ट बना लें और काटने के स्थान पर लगाएं। इस विधि से काटे गए स्थान पर जल्दी राहत मिल जाएगी। यदि एक बार में काम न चलें तो इस विधि को कुछ समय बाद दोबारा भी दोहराया जा सकता है। नमक मकड़ी के ज़हर को उतारने में बहुत उपयोगी औषधि है, यह मकड़ी ही नहीं अनेकों विषाक्त कीड़ों के काटने पर राहत दे सकता है। इसके लिए एक छोटे चम्मच नमक की लेकर इसे काटे गए स्थान पर किसी कपड़े की सहायता से बांध दें। इसे तब तक बंधा रहने देना चाहिए जब तक कि सूजन कम न होने लगे।
इसके साथ साथ यदि संभव हो तो जिस मकड़ी ने काटा है उसे खोज कर उसकी पहचान के हिसाब से घरेलू इलाज करना चाहिए |
वैसे तो हमे हर उस घाव को जो दर्द देने वाले, लालिमा ली हुयी चमड़ी, पक कर बहने (रिसाव) वाले होते है उसे अपने डॉक्टर से दिखाकर उचित परामर्श ले लेना चाहिए। यदि ब्राउन रिक्लुज स्पाइडर के काटने पुष्टि हो जाती है, तो डॉक्टर एक टेटनस बूस्टर (Tetanus booster) की सुई लगा सकता है वो भी उस व्यक्ति को जिसे पिछले 5 वर्षों से टेटनस का सुई न लगा हो और काटने के 2 से 3 दिनों बाद डॉक्टर घाव की जांच भी कर सकता है, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि मकड़ी का जहर ऊतकों (Tissues) को नष्ट तो नहीं कर रहा है। यदि इसके बाद कोई चिंता की बात होती है तो डाक्टर आगे का उपचार जल्दी से शुरू कर सकता है, जो आगे के गंभीर समस्याओं के जोखिम को कम कर सकता है। और पढ़ेंः कीड़े-मकौड़ों का डर कहलाता है एंटोमोफोबिया कहीं आपके बच्चे को तो नहीं
हालांकि भूरे रंग के रिक्लुज मकड़ियों का काटना एक विचित्र बात है, लेकिन फिर इनके जोखिम को कम करना संभव है। ये उन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए महत्वपूर्ण हो जाता जहां रिक्लुज मकड़ियों का बसेरा हैं।इन रिक्लुज मकड़ियों से बचने का सबसे अच्छा तरीका उन क्षेत्रों में जाने से बचना है जहां ये मकड़ियाँ पायी जाती हैं- जैसे बाहर रखे लकड़ी या चट्टान के ढेर वाले सूखे क्षेत्र। अगर इन क्षेत्रो में काम करने वालो के लिए यह सम्भव नही है तो उन्हें दस्ताने पहन कर काम करना चाहिए। जब की घर के अंदर रहने वाले लोगो या काम करने वालों लोगों को कपड़े, जूते या बिस्तर को झाड़ या देख कर इस्तेमाल करना चाहिए, खासकर वह समान जो अटारी, तहखाने या अंधेरे कोठरी में रखा गया हो। यह भी पढ़ेंः ब्राउन रिक्लुज स्पाइडर को घरों में अपना घर बनाने से रोकने के लिए कुछ उपाय करना जरुरी है, जैसे कि अटारी, शेड, क्लोजेट और बेसमेंट को हमेशा साफ करते रहना चाहिए जिससे इन रिक्लुज मकड़ियों को छिपने और इनके विकास को रोका जा सकता है और और हम इनका शिकार होने से बच सकते हैं।
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए डाक्टरी सलाह लें।