प्रीमैच्योर एजैक्युलेशन जिसे शीघ्रपतन भी कहा जाता है, जिसकी समस्या का सामना बहुत से पुरुषों को करना पड़ता है। यह परेशानी तब होती है जब कोई व्यक्ति संभोग पूर्ति के पहले एजैक्युलेट (Ejaculate) होता है या संभोग के शुरुआत में ही वीर्य निकल जाता है। पुरुषों को इसका अनुभव अधिक होने के कारण यह कपल के लिए चिंता का विषय बन सकता है।

जैसे कि सभी जानते है, ऐसे विषय पर कोई व्यक्ति बात करना नहीं चाहता, लेकिन यह बीमारी पुरुषों में बड़ी आम है। जीवन के किसी भी मोड़ पर हर 3 में 2 पुरुष को इस परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके कारकों को निंयत्रित करके इसे रोका जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर या चिकित्सक से बात करें।
और पढ़ें: सेक्स के दौरान ज्यादा दर्द को मामूली न समझें, हो सकती है गंभीर समस्या
प्रीमैच्योर एजैक्युलेशन का मुख्य लक्षण है की, संभोग के दौरान समय से पहले एजैक्युलेट होना या पेनेट्रेशन के तुरंत बाद एजैक्युलेट होना। हालांकि यह समस्या किसी भी सेक्शुअल एक्टिविटीज (Sexsual activity) में हो सकती है, मास्टरबेशन (Masterbation) की स्थिति में भी हो सकता है।
शरीर में कमी (प्राइमरी): अगर जन्म से ही शरीर में कोई कमी हो तो उसके कारण आपको एजैक्युलेट की समस्या (Ejaculate problem) हो सकती है और ये ठीक होने की संभावना बहुत कम होती है, इसलिए इसे प्राइमरी के तौर पर देखा जाता है।
अपघात के कारण होनेवाली डेफिसिन्सी (सेकेंडरी): अगर आपके जीवनकाल में कभी कुछ ऐसी घटना घटी हो जिससे शरीर को हानि हुई है, तो इस कारन भी आपको एजैक्युलेट होने की समस्या हो सकती है, इसे सेकेंडरी तौर पर देखा जाता है।
बहुत से पुरुषों को यह महसूस होता है, कि उन्हें प्रीमैच्योर एजैक्युलेशन (Premature Ejaculation) हुआ है। लेकिन उनमें दिखाई देने वाले लक्षण इस बीमारी के मापदंडो को पूरा नहीं करते है। शायद वे जिस स्थिति से गुजर रहे हैं, वह सामान्य एजैक्युलेशन (Ejaculation) हो सकता है और वह उसकी सामन्य अवधि के अनुसार हो रहा है।
कुछ लक्षण और संकेत उपर नहीं दिए गए हैं। अगर आप अपने शरीर के किसी लक्षण से चिंतित हैं तो तुरंत डॉक्टर से मिलें और बात करें।
अगर आपको सेक्स (Sex) के दौरान समय से पहले एजैक्युलेट हो रहा है तो अपने डॉक्टर से तुरंत बात करें। सेक्शुअल प्रॉब्लम्स (Sexual problem) की चर्चा करने में आमतौर पर सभी को शर्म आती है। लेकिन इस कारण अगर आप डॉक्टर से बात नहीं कर रहे हैं तो यह आपके सेहत के लिए अच्छी बात नहीं है। यह बहुत ही आम समस्या है और यह ठीक भी हो सकती है।
कई पुरुषों की एजैक्युलेशन की समस्या (Ejaculation problem) डॉक्टर से परामर्श करने से ठीक हो सकती है। उदहारण के तौर पर, यह सुनके आप आश्वस्त हो जाएंगे की, कभी कभी हुआ प्रीमैच्योर एजैक्युलेशन (Premature Ejaculation) सामान्य होता है। संभोग की शुरुआत से अंत तक एजैक्युलेशन का समय औसतन पांच मिनट होता है, लेकिन सबके लिए यह समय अलग-अलग होता है।
और पढ़ें: तरह-तरह के कॉन्डम फ्लेवर्स से लगेगा सेक्स लाइफ में तड़का
बहुत से मामलों में इस बीमारी का कोई स्पष्ट कारण नहीं होता है। सेक्शुअल अनुभव (Sexsual desire) और उम्र के कारण पुरुषों को ऑर्गज्म तक पहुंचने में देरी होती है। लेकिन नए सेक्स पार्टनर के साथ प्रीमैच्योर एजैक्युलेशन (Premature Ejaculation) हो सकता है। यह कुछ सेक्शुअल परिस्थितियों में या अगर आप लंबे समय बाद सेक्स कर रहे है, तो हो सकता है।
साइकोलॉजिकली, यह एंजायटी (Anxiety), गिल्ट या डिप्रेशन (Depression) के कारण हो सकता है। कुछ मामलों में ये हार्मोनल प्रॉब्लम (Hormonal problem), किसी चोट या किसी दवाइयों के साइड इफेक्ट के कारण भी हो सकता है।
शारीरिक परेशानियों से दूर रहने के लिए अपने दिनचर्या में योगासन शामिल करें। आप नीचे दिए इस वीडियो लिंक को क्लिक कर योगाएक्सपर्ट द्वारा बताये टिप्स को फॉलो कर सकते हैं।
इरेक्टाइल डिसफंक्शन (Erectile Dysfunction): अगर कभी-कभी या लगातार इरेक्शन होने या बनाएं रखने के लिए परेशानी हो रही है, तो आपको प्रीमैच्योर एजैक्युलेशन (Premature Ejaculation) का खतरा बढ़ सकता है। इरेक्शन चले जाने के डर से कभी कभी या अनजाने में आप सेक्स में जल्दबाजी करते हैं।
आपके जीवन में चल रहा मानसिक और भावनात्मक तनाव भी इस बीमारी का कारण बन सकता है, जिससे आप सेक्स के दौरान आराम करना या उसपर ध्यान केंद्रित करने में असफल होते हैं।
और पढ़ें: पीरियड के दर्द से छुटकारा दिला सकता है मास्टरबेशन, जानें पूरा सच
डॉक्टर आपकी पूरी जांच करेंगे और आपके मेडिकल हिस्ट्री (Medical history) की चर्चा आपके साथ करेंगे। डॉक्टर आपके साथी से भी इस विषय पर बात कर सकते हैं। इस बीमारी के कई कारण हो सकते हैं। इसलिए डॉक्टर आपको कई टेस्ट का सुझाव दे सकते हैं, जिससे कोई और शारीरिक समस्या का निदान हो सकें।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Premature ejaculation. https://www.mayoclinic.org/diseases-conditions/premature-ejaculation/symptoms-causes/syc-20354900. Accessed on December 1, 2017.
How to treat premature ejaculation https://www.medicalnewstoday.com/articles/188527.php Accessed on December 12, 2019
Premature Ejaculation https://www.health.harvard.edu/a_to_z/premature-ejaculation-a-to-z Accessed on December 12, 2019
Ejaculation problems https://www.nhs.uk/conditions/ejaculation-problems/ Accessed on December 12, 2019
Premature Ejaculation mayoclinic.org/diseases-conditions/premature-ejaculation/symptoms-causes/syc-20354900 Accessed on December 12, 2019
Current Version
29/06/2021
Shilpa Khopade द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड Dr Sharayu Maknikar
Updated by: Nidhi Sinha
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड
Dr Sharayu Maknikar