backup og meta

क्या आप जानते हैं कंडोम के प्रकार? ऐसे चुनें अपना मनपसंद कंडोम

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. हेमाक्षी जत्तानी · डेंटिस्ट्री · Consultant Orthodontist


Shikha Patel द्वारा लिखित · अपडेटेड 20/05/2021

    क्या आप जानते हैं कंडोम के प्रकार? ऐसे चुनें अपना मनपसंद कंडोम

    वो दिन गए जब कंडोम का उपयोग केवल गर्भनिरोधक और यौन संचारित रोगों (एसटीडी) से बचने के लिए किया जाता था। कपल्स अपनी सेक्स लाइफ को अधिक रोमांचक बनाने के लिए फ्लेवर्ड से लेकर डॉटेड कंडोम तक का इस्तेमाल करते हैं। मिजाज के हिसाब से तरह-तरह के कंडोम दुकानों पर मिल जाते हैं। इस आर्टिकल में जानें कंडोम के प्रकार के बारे में और कॉन्डम कैसे चुनें। इससे अपने पार्टनर को प्लेजर देने के लिए अपना मनपसंद कंडोम चुन सकते हैं।

    कंडोम के प्रकार (Types of condom) और कंडोम कैसे चुनें (How to choose condom)

    थिन (पतले) कंडोम (Thin condom)

    ज्यादातर कपल्स कंडोम के इस्तेमाल पर इंटरकोर्स के दौरान उतना अच्छा महसूस नहीं करते हैं। ऐसी में थिन कंडोम के जरिए सेक्स का पूरा आनंद उठा सकते हैं। इस तरह के कंडोम सुरक्षा के साथ आपकी संवेदनशीलता और आनंद को बढ़ाने के लिए ही डिजाइन किए गए हैं। ये कंडोम काफी पतले होते हैं, जो छूने पर बिल्कुल स्किन जैसे ही लगते हैं। यौन क्रियाओं को सेंशुअल बनाने के साथ ही ये प्रेग्नेंसी और यौन बीमारियों से बचाने में भी प्रभावी होते हैं। आप रोमांच बढ़ान के लिए इस तरह के कंडोम चुनें। आगे ऐसे ही कंडोम के प्रकार जानें।

    और पढ़ें : तरह-तरह के कॉन्डम फ्लेवर्स से लगेगा सेक्स लाइफ में तड़का

    रिब्ड कंडोम (Ribbed condom)

    कंडोम के प्रकार में रिब्ड कंडोम की अलग ही पहचान है। ये सेक्स की इंटेंसिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं। रिब्ड कंडोम आपकी उत्तेजना को बढ़ा कर आपको सुखद एहसास प्रदान कराते हैं। रिब्ड कंडोम न केवल आपको बल्कि आपके पार्टनर को भी अलग ही प्लेजर देता हैं। कंडोम कैसे चुनें इस बात को लेकर हर पुरुष चिंतित रहता है, जो जान लें कि इन कंडोम पर धारियां बनी होती हैं, जो शारीरिक संबंध बनाने के दौरान आपके पार्टनर को एक्साइट करने में मदद करती हैं।

    और पढ़ें : तरह-तरह के कॉन्डम फ्लेवर्स से लगेगा सेक्स लाइफ में तड़का

    [mc4wp_form id=’183492″]

    फ्लेवर्ड कंडोम (Flavored condom)

    वास्तव में फ्लेवर्ड कंडोम ओरल सेक्स के समय इस्तेमाल किए जाने के लिए बनाए गए हैं। कंडोम पर फ्लेवर्ड कोटिंग, लेटेक्स (latex)  की गंध को खत्म करने के साथ ही ओरल सेक्स (oral sex) को और भी बेहतरीन बनाती है। मार्केट में कई प्रकार के फ्लेवर में कंडोम उपलब्ध हैं। जैसे: स्ट्रॉबेरी, चॉकलेट, बनाना, एप्पल, वनीला, चेरी, ऑरेंज, पाइनएप्पल, आदि। वजाइनल सेक्स (vaginal sex) के लिए जब भी फ्लेवर्ड कंडोम चुनें करें तो सुनिश्चित करें पैकेट पर इसके लिए सुरक्षा टिप्स को जरूर पढ़ें।

    और पढ़ें : आखिर क्यों मार्केट में आए फ्लेवर कॉन्डम? जानें पूरी कहानी

    ग्लो-इन-द-डार्क कंडोम (Glow in the dark condom)

    यदि आपकी पसंद औरों से थोड़ा हटके है, तो ग्लो-इन-द-डार्क कंडोम आपके लिए परफेक्ट चॉइस है। यह कंडोम कम से कम 30 सेकंड रोशनी में रहने के बाद अंधेरे में चमकने लगते हैं। ग्लो-इन-द-डार्क कंडोम पूरी तरह से नॉन-टॉक्सिक (non-toxic) होते हैं और इन्हें तीन परतों में बनाया जाता हैं। अंदर और बाहर की परत लेटेक्स से बनी होती है, जबकि बीच की परत एक सेफ पिगमेंट से बनाई जाती है जिसकी वजह से यह कंडोम चमकता है। रात को सेक्स लाइफ को फनी बनाने के लिए इस तरह के कंडोम चुनें।

    और पढ़ें : रूटीन की सेक्स पुजिशन से कुछ हटकर करना है ट्राय तो इन्हें आजमाएं

    किस ऑफ मिंट कंडोम (Kiss of mint condom)

    किस ऑफ मिंट कंडोम काफी इन्विगरैटिंग होते हैं। मिंट कंडोम उन लोगों के लिए एकदम परफेक्ट है जिन्हें ओरल सेक्स पसंद है। यह कंडोम गर्भावस्था की सुरक्षा के लिए एफडीए (FDA) स्वीकृत भी हैं। ये कंडोम औसत से चौड़े होते हैं और इनके आगे का हिस्सा (टिप) थोड़ा चौड़ा होता है। यदि आप भी अपनी सेक्स लाइफ में कुछ नया और रोमांचक करना चाहते है तो किस ऑफ मिंट कंडोम को चुनें।

    और पढ़ें : पानी में सेक्स करने का बना रहे हैं प्लान, तो पहले पढ़ें यह वॉटर सेक्स गाइड

    वार्मिंग कंडोम ( Warming condom)

    वार्मिंग कंडोम पतले लेटेक्स से बने होते हैं जो कि सेक्स के दौरान आपको हाई सेंसेशन प्रदान करने में मदद करते हैं। इस प्रकार के कंडोम में वार्मिंग लुब्रिकेंट लगा होता है जो कि सेक्शुअल इंटरकोर्स के दौरान नेचुरल बॉडी मॉइस्चर से एक्टिवेट हो जाता है। वार्म सेंसेशन, दोनों ही पार्टनर्स के आनंद को बढ़ाने में मदद करती है। सेंशन बढ़ाने के लिए इस तरह के कंडोम चुनें

    और पढ़ें : सेक्स के बाद रोमांस पार्टनर्स को लाता है और करीब, अपनाएं ये टिप्स

    डॉटेड कंडोम (Dotted condom)

    कंडोम के प्रकार में कपल्स के बीच यह सबसे फेमस है। अगर आप सेक्स के दौरान थोड़ा ज्यादा मजा चाहते हैं तो यह आपके लिए बिल्कुल सही है। टेक्सचर्ड (textured) या स्टडेड कंडोम न सिर्फ आपको, बल्कि पार्टनर को भी सुखद अहसास देते हैं। इन कंडोम पर थोड़े उठे हुए दाने होते हैं जो पूरे कंडोम पर मौजूद रहते हैं और सेक्स के दौरान आपके पार्टनर को एक्साइट करते हैं।

    टिंगग्लिंग कंडोम (Tingling condom)

    कंडोम के प्रकार में टिंगग्लिंग कंडोम नया है। कंडोम का यह प्रकार दोनों पार्टनर्स को एक तीव्र और टिंगग्लिंग (झुनझुनी) का अनुभव प्रदान करता है। यदि आप अपने पार्टनर के साथ लव और पैशन की दुनिया में खो जाना चाहते है, तो ऐसे में टिंग्लिंग कंडोम आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है। टिंगगलिंग कंडोम आपके मूड को अच्छा रखने के साथ ही बेहतर सेंसेशन भी प्रदान करता है।

    और पढ़ें : सेक्स के दौरान पुरुषों की ये 5 गलतियां पार्टनर का कर देती हैं मूड खराब 

    अलग-अलग आकार वाले कंडोम चुनें

    फ्रेंच टिक्लर्स कंडोम

    टिकर कंडोम में या तो एक नरम रबर टिकर टिप होता है या नरम जेली से बना होता है। यह कई प्रकार के स्टाइल जैसे ; नोड्यूल्स, नब्स और रिज और शेप के साथ आते हैं जो वजाइना के अंदर “गुदगुदी’ करके उत्तेजना प्रदान करते हैं। इस प्रकार के कंडोम गर्भावस्था या बीमारी से रोकथाम प्रदान नहीं करते हैं। इसका इस्तेमाल केवल सेक्स को एन्जॉय करने के लिए किया जाता है।

    प्लेजर शेप्ड कंडोम

    सेक्स के दौरान ज्यादा प्लेजर देने के हिसाब से प्लेजर शेप्ड कंडोम डिजाइन किए गए हैं। इस कंडोम का इस्तेमाल दोनों पार्टनर्स की सेंसेटिविटी बढ़ाता है। इस पर लगा अतिरिक्त लेटेक्स लिंग को उत्तेजित करता है। इस कंडोम की वाइंडिंग, ट्विस्टिंग शेप संवेदनशीलता को बढ़ाती है जिससे  इंटरकोर्स के दौरान प्लेजर ज्यादा महसूस होता है।

    लव मेकिंग सेशन को और भी मजेदार बनाने के लिए ऊपर दिए गए कंडोम के प्रकार में से अपना पसंदीदा कंडोम चुनें। लेकिन, कंडोम लेते समय उस पर लगा लेबल जरूर चेक करें और कि उसे प्रेग्नेंसी और एसटीडी से बचाव के लिए एफडीए ने अप्रूव्ड किया है या नहीं। वहीं, फ्लेवर्ड कंडोम का इस्तेमाल ओरल सेक्स के लिए होता है। वजायनल सेक्स (vaginal sex) के लिए इसका उपयोग करने से पहले उस पर लगे लेबल को पढ़ें तभी कंडोम चुनें । याद रखें एसटीडी से बचाने में कंडोम कारगर है। इसलिए सुरक्षित सेक्स के विकल्प को ही अपनाएं। अगर आप किसी अनजान व्यक्ति के साथ सेक्स करने जा रहे हैं, तो किसी भी प्रकार के इंफेक्शन से बचाने में यही एक उपाय है। अगर कंडोम के उपयोग को लेकर किसी प्रकार की झिझक या परेशानी महसूस करते हैं तो इस बारे में डॉक्टर से बात करें और सेक्स को एंजॉएबल और सेफ बनाएं।

    अधिक जानकारी के लिए एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। अगर आपके मन में अन्य कोई सवाल हैं तो आप हमारे फेसबुक पेज पर पूछ सकते हैं। हम आपके सभी सवालों के जवाब आपको कमेंट बॉक्स में देने की पूरी कोशिश करेंगे। अपने करीबियों को इस जानकारी से अवगत कराने के लिए आप ये आर्टिकल जरूर शेयर करें।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. हेमाक्षी जत्तानी

    डेंटिस्ट्री · Consultant Orthodontist


    Shikha Patel द्वारा लिखित · अपडेटेड 20/05/2021

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement