backup og meta

Strep Throat: स्ट्रेप थ्रोट/गले का संक्रमण क्या है? जानिए इसके कारण, लक्षण और उपचार

Strep Throat: स्ट्रेप थ्रोट/गले का संक्रमण क्या है? जानिए इसके कारण, लक्षण और उपचार

स्ट्रेप थ्रोट (Strep Throat) क्या है ?

गले में स्ट्रेप्टोकोकस बैक्टीरिया के इंफेक्शन की वजह से स्ट्रेप थ्रोट होता है। वायरल थ्रोट इंफेक्शन की तुलना में स्ट्रेप थ्रोट इंफेक्शन ज्यादा परेशानी पैदा करता है। अगर स्ट्रेप थ्रोट का इलजा नहीं किया गया तो परेशानी बढ़ सकती है और इससे रूमेटिक फीवर (rheumatic fever) होने का खतरा बना रहता है।

कितना सामान्य है स्ट्रेप थ्रोट (Strep Throat)?

5 से 15 वर्ष के लोगों में स्ट्रेप थ्रोट का खतरा ज्यादा होता है। लक्षणों को समझकर इससे बचा जा सकता है।

और पढ़ें : Throat cancer: गले (थ्रोट) का कैंसर क्या होता है?

जानिए इसके लक्षण

स्ट्रेप थ्रोट (Strep Throat) के लक्षण क्या हैं ?

स्ट्रेप जर्म्स के संपर्क में आने के 2 से 5 दिनों के बाद लक्षण नजर आते हैं। इन लक्षणों में शामिल हैं:

और पढ़ें : जानें किस वजह से पड़ी इस दिन को मनाने की जरूरत और रोचक तथ्य

डॉक्टर से कब संपर्क करना चाहिए ?

निम्लिखित लक्षण नजर आने या महसूस होने पर डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए:

और पढ़ें : डेंगू और स्वाइन फ्लू के लक्षणों को ऐसे समझें

[mc4wp_form id=’183492″]

जानिए इसके कारण

किन कारणों से होता है स्ट्रेप थ्रोट (Strep Throat)?

स्ट्रेप्टोकोकस बैक्टीरिया या इसके ग्रुप के इंफेक्शन की वजह से स्ट्रेप थ्रोट इंफेक्शन होता है। इसके निम्नलिखित कारण हैं:

और पढ़ें : आसानी से बनाएं ये पांच हेल्दी ब्रेकफास्ट; करेगा आपकी सेहत को काफी अपलिफ्ट

स्ट्रेप थ्रोट की समस्या कोई गंभीर शारीरिक परेशानी या बीमारी नहीं है, लेकिन अगर कुछ बातों जैसे अगर इसके लक्षणों को नजअंदाज किया जाए, तो पेशेंट्स की तकलीफ बढ़ सकती है। अगर यह तकलीफ बढ़ती है, तो निम्नलिखित शारीरिक अंगों में इंफेक्शन फैलने का खतरा बना रहता है। जैसे:

  •  टॉन्सिल
  • कान
  • ब्लड
  • साइनस
  • स्किन

इन ऊपर बताये बॉडी ऑर्गेन में इंफेक्शन फैलने से पेशेंट्स की परेशानी बढ़ सकती है। इसलिए शुरुआती लक्षणों को ही समझकर इलाज शुरू करवाएं।

जानिए जोखिम कारक

किन कारणों से बढ़ सकती है स्ट्रेप थ्रोट (Strep Throat) की समस्या ?

  • उम्र: 5 से 15 वर्ष के लोगों में इसका खतरा ज्यादा होता है।
  • समय: वैसे तो स्ट्रेप थ्रोट कभी भी हो सकता है लेकिन, वसंत के मौसम में इसका खतरा ज्यादा रहता है।
  • इम्यून सिस्टम कमजोर होना।

वैसे इन कारणों के अलावा अन्य कारण भी हो सकते हैं।

और पढ़ें : इम्यून सिस्टम स्ट्रॉन्ग करने के साथ ही लिवर के लिए फायदेमंद है लौकी का जूस, जानें 7 फायदे

निदान और उपचार

दी गई जानकारी किसी भी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा अपने चिकित्सक से संपर्क करें और सलाह लें।

स्ट्रेप थ्रोट (Strep Throat) का निदान कैसे किया जाता है ?

लक्षणों के आधार पर, शारीरिक जांच और टेस्ट के माध्यम से स्ट्रेप थ्रोट का निदान किया जाता है। यह डॉक्टर तय करते हैं कि पेशेंट को कौन सा टेस्ट करवाना है:

  • थ्रोट कल्चर: इससे बैक्टीरिया की जांच की जाती है।
  • रैपिड एंटीजन टेस्ट करवाने की सलाह डॉकटर पेशेंट को दे सकते हैं।

और पढ़ें : बच्चों को सर्दी- जुकाम से बचाने के लिए अपनाएं ये 5 डेली हेल्थ केयर टिप्स

स्ट्रेप थ्रोट (Strep Throat) का इलाज कैसे किया जाता है ?

वैसे लोग जिनमें इंफेक्शन का खतरा ज्यादा होता है, उन्हें एंटीबायोटिक दी जाती है। पेशेंट पेनिसिलिन भी खा सकते हैं। वैसे पेशेंट, जिन्हें पेनिसिलिन से एलर्जी है वे अन्य दवओं का सेवन कर सकते हैं। बच्चों को एमोक्सीस्लिन सस्पेंशन दी जा सकती है। इसका स्वाद बच्चों को पसंद आ सकता है। दर्द और बुखार कम करने के लिए आईबूप्रोफेन और एसिटामिनोफेन लिया जा सकता है। रे सिंड्रोम (Reye’s syndrome) के खतरे से बचने के लिए बच्चों को एस्पिरिन दी जा सकती है। इनसब के साथ आराम करना, बहुत सारा पानी पीना, पौष्टिक आहार, गर्म नमक के पानी से गरारे करना, ह्यूमिडिफायर का उपयोग करना, और सिगरेट के धुएं से बचना लोगों को बेहतर महसूस कराने में मदद कर सकता है।

और पढ़ें : डेंगू से जुड़ी रोचक बातें जो आपको जानना जरूरी है

जीवनशैली में बदलाव और घरेलू उपचार

निम्नलिखित टिप्स अपनाकर स्ट्रेप थ्रोट (Strep Throat) से बचा जा सकता है:

  • इंफेक्शन से बचने के लिए हाथ धोना चाहिए। कुछ भी खाने से पहले हाथ अवश्य धोएं।
  • डॉक्टर द्वारा दिए गए एंटीबायोटिक दवाओं का कोर्स पूरा करें। अपनी मर्जी से दवा खाना बंद नहीं करें।
  • स्ट्रेप थ्रोट इंफेक्शन (Strep Throat Infection)पीड़ित व्यक्ति के संपर्क में नहीं आएं या उनका जूठा खाद्य पदार्थ न खाएं।
  • सूप, पका हुआ खाना, उबले हुए आलू और योगर्ट का सेवन किया जा सकता है।
  • अगर आप खुद बीमार हैं, तो किसी के मुंह पर नहीं खासें और न ही छीकें।

 स्ट्रेप थ्रोट (Strep Throat) के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं, लेकिन डॉक्टर से परामर्श जरूर ले लें।

  • लहसुन स्ट्रेप थ्रोट में बेहद फायदेमंद होता है। ये इन्फेक्शन के बैक्टीरिया को मारता है और गले की सुजन को कम करता है। इसके लिए लहसुन की कली को छीलकर हल्के -हल्के दांत से दबाकर चूसिये, जिससे लहसुन का रस धीरे -धीरे गले में जाता रहेगा और इससे आराम मिलता जायेगा।
  • स्टीम गले की खराश में बहुत आराम देती है दरअसल कभी -कभी इंफेक्शन में गले के सूख जाने से खराश हो जाती है ऐसे में भाप लेने से खुश्की कम होती है। स्ट्रेप थ्रोट दूर करने के लिए  एक बर्तन में गर्म पानी लें और किसी मोटे तौलिये से मुंह को ढक के बर्तन के ऊपर से भाप लें।
  • अदरक और शहद दोनों में एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं जो कि स्ट्रेप थ्रोट में फायदा करते हैं। इस्तेमाल के लिए 1 कप पानी लेकर उसमे अदरक को अच्छे से उबाल लें फिर इसे छानकर हल्का ठंडा होने दें जितना आप आराम से पी सकें , फिर इसमें 1 टेबल स्पून शहद मिलाकर पी लें। जल्द आराम पाने के लिए दिन में कम से कम 3 बार इसे जरूर पिएं।   

इस आर्टिकल में हमने आपको  स्ट्रेप थ्रोट (Strep Throat) से संबंधित जरूरी बातों को बताने की कोशिश की है। उम्मीद है आपको हैलो हेल्थ की दी हुई जानकारियां पसंद आई होंगी। अगर आपको इस बीमारी से जुड़े किसी अन्य सवाल का जवाब जानना है, तो हमसे जरूर पूछें। हम आपके सवालों के जवाब मेडिकल एक्सर्ट्स द्वारा दिलाने की कोशिश करेंगे। अपना ध्यान रखिए और स्वस्थ रहिए।

डिस्क्लेमर

हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

Should we treat strep throat with antibiotics? https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC1949249/ Accessed on 02/10/2019

Strep throat https://www.mayoclinic.org/diseases-conditions/strep-throat/symptoms-causes/syc-20350338 Accessed on 02/10/2019

Strep throat https://medlineplus.gov/ency/article/000639.htm Accessed on 02/10/2019

Streptococcal throat https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC4613642/ Accessed on 02/10/2019

Strep Throat Test https://labtestsonline.org/tests/strep-throat-test Accessed on 02/10/2019

Strep Throat https://kidshealth.org/en/parents/strep-throat.html Accessed on 02/10/2019

Current Version

21/01/2021

Nidhi Sinha द्वारा लिखित

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड Dr Sharayu Maknikar

Updated by: Nikhil deore


संबंधित पोस्ट

सर्वाइकल डिस्टोनिया (स्पासमोडिक टोरटिकोलिस) क्या है? जानें इसके कारण, लक्षण और उपाय

Fever : बुखार क्या है? जानें इसके कारण, लक्षण और उपाय


के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

Dr Sharayu Maknikar


Nidhi Sinha द्वारा लिखित · अपडेटेड 21/01/2021

ad iconadvertisement

Was this article helpful?

ad iconadvertisement
ad iconadvertisement