कोरोना वायरस के चलते देश लॉकडाउन है। सभी अपने घरों में रहने को मजबूर हैं। आइसोलेशन में वक्त बिता रहे लोगों के लिए उनका बढ़ता वजन परेशानी का सबब बना हुआ है। घर पर रहकर लोग कुछ खास शारीरिक एक्टिविटी नहीं कर पा रहे हैं। लेकिन तरह-तरह व्यंजन बनाने और खाने में पीछे नहीं हैं। ऐसे में घर पर आराम करने से वजन बढ़ना तो लाजमी है। अगर आप भी अपने बढ़ते वजन को लेकर परेशान हैं तो आप कुछ खास ड्रिंक की मदद से अपने वजन पर कंट्रोल पा सकते हैं। ये खास ड्रिंक आपको इम्यूनिटी बढ़ाने में भी मदद करती है। कोविड-19 से लड़ने के लिए मनुष्य के शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इन ड्रिंक्स में खास बात ये है इसे बनाने के लिए आपको जिन समान की जरूरत है वो आपकी रोसई में ही मौजूद है। आइए जानते हैं लॉकडाउन में वजन कम करने के लिए खास ड्रिंक्स को बनाने की विधि के बारे में…