कच्चा लहसुन डायट में करें शामिल
इम्यूनिटी पावर बढ़ाने में कच्चा लहसुन भी बहुत कारगर है। लहसुन में विटामिन ए, सल्फर और जिंक होता है। जिससे बहुत ज्यादा इम्यून पावर बढ़ता है।
वजन कंट्रोल करना
मोटापा होना या दुबलेपन की वजह से भी इम्यूनिटी कम होती है। इसलिए वजन को शरीर के अनुसार नियंत्रित रखें। शरीर में कमजोरी की वजह से ज्यादा इम्यूनिटी पावर कम होता है।
विटामिन डी के स्त्रोतों का रखें ध्यान
इम्यूनिटी बढ़ाने के उपाय में विटामिन-सी काफी ऊपर आता है। खाने में विटामिन-सी के अलावा विटामिन-डी पर भी ध्यान दें। विटामिन-डी इम्यूनिटी बढ़ाने में बहुत मदद करता है। इसी तरह बादाम में विटामिन-ए होता है, जिससे इम्यून पावर बढ़ता है।
नवजात शिशुओं के लिए मां का दूध
नवजात शिशु में इम्यून पावर (immunity power) बढ़ाने के लिए मां का दूध रामबाण काम करता है, जो छाेटे बच्चों को दस्त, बुखार, एलर्जी और इंफेक्शन से बचाने में मदद करता है।
हर्बल्स का सेवन करना
इसी तरह महिलाएं, बुजुर्ग और व्यस्क लोग इम्यून पावर बढ़ाने के लिए शतावरी, अश्वगंधा, तुलसी, शिलाजीत, गिलोय, मुलेठी का प्रयोग कर सकते हैं।
दही का सेवन करना
सभी लोग घर में खाने में दही को शामिल करके अपने शरीर में इम्यूनिटी को बैलेंस कर सकते हैं।
हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना
इम्यूनिटी बढ़ाने के उपाय में आप सब्जियों का सेवन भी कर सकते हैं। इसी तरह हरी पत्तेदार सब्जियों को हर तरह से सही माना जाता है। पालक में फोलिक एसिड होता है, जो शरीर में नए सेल्स व पुराने सेल्स को ठीक करने में मदद करता है। पालक में फाइबर एंटी-ऑक्सिडेंट और विटामिन-सी होता है, जिससे शरीर स्वस्थ रहता है और इम्यूनिटी भी बढ़ता है।
तो ये थे घरेलू तरीकों को अपनाकर इम्यूनिटी बढ़ाने के उपाय। अगर आपकी या आपके किसी अपने की इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर है, तो इन उपायों को अपना सकते हैं।
और पढ़ेंः प्रेग्नेंसी में इम्यून सिस्टम पर क्या असर होता है?
कुछ अंतिम शब्द इम्यूनिटी बढ़ाने के उपाय पर
इस आर्टिकल में आपने जाना कि इम्यूनिटी कम किन कारणों से होती है और इसके लक्षण क्या हैं। तो अगर आपको ऊपर बताए गए लक्षण दिखाई दें, तो ये लो इम्यूनिटी का संकेत हो सकता है। इसके लिए आपको इम्यूनिटी बढ़ाने के उपाय आजमाने चाहिए, जो हमने आपको इस आर्टिकल में बताए हैं।
इम्यून पावर बढ़ने से आप बार-बार बीमार नहीं पड़ेंगे और कई बैक्टीरिया, बीमारियां आपसे कोसो दूर रहेंगी।