अंगूर के जूस के फायदे (Benefits of Grape Juice): जानिए अंगूर के जूस के 9 फायदे!
मुझे फल खाना पसंद है, लेकिन वक्त की कमी कहिये या फिर आलस मैं नियमित रूप से फलों का सेवन नहीं कर पाती हूं। मेरे लिए रोजाना फलों का सेवन ना कर पाने का मुख्य कारण है उसे काटना, छीलना और फिर खाना। वैसे आप क्यों नहीं खाते हमें बता सकते हैं। चलिए ये तो हुई पसंद या ना पसंद की बात। अब बात करते हैं फायदों को जिससे शरीर को स्वस्थ्य रखने में मदद मिल सके। आज इस आर्टिकल में जानेंगे अंगूर के जूस के फायदे (Benefits of Grape Juice) और इससे जुड़ी कुछ अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां।
अंगूर और अंगूर की कौन-कौन सी वराइटी बाजार में उपलब्ध है?
अंगूर के जूस के फायदे क्या-क्या मिल सकते हैं?
ये हैं अंगूर और ग्रेप सीड एक्सट्रेक्ट (Grape Seed Extract) से जुड़े सवाल और आगे इनका जवाब जानते हैं।
अंगूर और अंगूर की कौन-कौन सी वराइटी बाजार में उपलब्ध है? (Grape and its type)
अंगूर मौसमी फलों के लिस्ट में शामिल है और इसके फायदे भी कईं हैं किस्में भी। बाजार में आसानी हरे, काले, लाल या फिर हल्के रंग का छोटा अंडाकार शेप में मिल जाते हैं। अंगूर की खासियत यह की आपको इस फल को काटने की जरूरत नहीं सिर्फ बढ़िया तरीके से पानी में वॉश किया और यह खाने के लिए तैयार है। आप अंगूर के जूस का भी सेवन कर सकते हैं, तो चलिए जानते हैं अंगूर के जूस के फायदे (Benefits of Grape Juice) के बारे में।
अंगूर के जूस के फायदे क्या-क्या मिल सकते हैं? (Benefits of Grape Juice)
अंगूर के जूस के फायदे एक नहीं बल्कि कईं हैं और उनके बारे में यहां एक-एक कर समझने की कोशिश करते हैं। जैसे:
1. आंखों रहती हैं स्वस्थ्य (Healthy Eyes)
आंख से जुड़ी कई तरह की परेशानी होती है, लेकिन नैशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इन्फॉर्मेशन (National Center for Biotechnology Information) में पब्लिश्ड रिपोर्ट के अनुसार अंगूर में मौजूद ऑक्सीडेटिव की वजह से रेटिनल डिजनरेशन (Retinal degeneration) की समस्या से बचाये रखने की क्षमता है। अंगूर के जूस में पॉलीफेनोल्स (Polyphenols) की मौजूदगी आंखों की कोशिकाओं को नष्ट होने से बचाव में मदद कर सकती हैं। अंगूर के जूस के फायदे आंखों की रोशनी एवं कोशिकाओं को स्वस्थ रखने में मिल सकते हैं। रिसर्च रिपोर्ट्स के अनुसार मोतियाबिंद की समस्या से भी बचा जा सकता है।
2. हड्डियां होती हैं मजबूत (Healthy for Bone health)
अंगूर के जूस में प्रोएंथोस्यानिडींस (Proanthocyanidins) जो हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करती है। रिसर्च रिपोर्ट के अनुसार कैल्शियम रिच डायट के साथ-साथ अंगूर का सेवन किया जाए या इसके सप्लिमेंट्स का सेवन किया जाए तो इससे विशेष लाभ मिल सकता है। अंगूर या अंगूर के जूस के सेवन से हड्डियों से जुड़ी समस्या ऑस्टियोअर्थराइटिस (Osteoarthritis) की भी तकलीफ दूर हो सकती है।
3. ब्लड शुगर लेवल होता है कंट्रोल (Controls Blood Sugar Level)
अंगूर के जूस के फायदे ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में है। एनसीबीआई (NCBI) में पब्लिश्ड रिसर्च रिपोर्ट्स के अनुसार अंगूर एंटी-डाइबिटिक (Anti-diabetic) है, क्योंकि इसमें ग्लाइसेमिक लोड (Glycemic load) और ग्लाइसेमिक इंडेक्स (Glycemic index) कम होता है। इसके अलावा इसमें मौजूद रेस्वेराट्रॉल (Resveratrol), क्वेरसेटिन (Quercetin) और कैटेचिन (Catechin) भी ब्लड ग्लूकोज लेवल के कम करने में मददगार माना गया है। वैसे रिसर्च रिपोर्ट्स के अनुसार डायबिटीज पेशेंट को अंगूर के जूस का सेवन ज्यादा नहीं करना चाहिए। वहीं डायबिटीज पेशेंट को हरे अंगूर का सेवन नहीं कर काले अंगूर का सेवन करना चाहिए।
4. कोलेस्ट्रॉल लेवल रहता है बेहतर (Good for Cholesterol level)
यू.एस. डिपार्टमेंट ऑफ हेल्थ एंड ह्यूमन सर्विसेस (U.S. Department of Health and Human Services) में पब्लिश्ड रिपोर्ट के अनुसार अंगूर में मौजूद हायपोलिपिडेमिक (Hypolipidemic) गुण कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रित करने में सक्षम होता है। इसलिए गुड कोलेस्ट्रॉल (Good Cholesterol) के लिए लाल अंगूर के जूस का सेवन किया जा सकता है।
5. कब्ज की समस्या हो सकती है दूर (Helps in Constipation)
अगर आपको कब्ज की समस्या रहती है, तो ऐसी स्थिति में भी अंगूर के जूस के फायदे उठाये जा सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर (Fiber) कॉन्स्टिपेशन (Constipation) के समस्या को दूर करने में मददगार माना गया है। इसलिए अंगूर के जूस के फायदे कॉन्स्टिपेशन को भी दूर करने में मिल सकते हैं।
6. ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल (Controls Blood Pressure)
बढ़े हुए ब्लड प्रेशर की समस्या कई गंभीर बीमारियों को दावत दे सकती हैं। ऐसे में बेहतर इलाज और अच्छे खानपान की जरूत होती है। इसलिए अंगूर के जूस का सेवन किया जा सकता है। नियमित रूप से एवं संतुलित मात्रा में अंगूर के जूस से सेवन से लाभ मिल सकता है।
7. किडनी के लिए है फायदेमंद (Healthy for Kidney health)
अंगूर में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट एवं एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण किडनी को हेल्दी रखने में सहायक है। इसलिए अंगूर या अंगूर के जूस के फायदे लिए जा सकते हैं। वहीं अगर आपको किडनी डिजीज है तो डॉक्टर से सलाह लेकर इसका सेवन किया जा सकता है।
8. वजन कम करने के लिए है लाभकारी (Benefits in Weight loss)
अगर आप उन लोगों में हैं जिन्हें वजन कम करना है, तो आपके लिए अंगूर का जूस लाभकारी हो सकता है। अंगूर में मौजूद फ्लेवोनोल्स (Flavonols), फ़्लेवन-3-ओल्स (Flavan-3-ols), एंथोसायनिन (Anthocyanins) और फ्लेवोनोइड पॉलिमर (Flavonoid polymers) वजन कम करने में आपके लिए मददगार हो सकता है।
9. ब्रेस्ट कैंसर से बचाव (Prevents from Breast Cancer)
ब्रेस्ट कैंसर की समस्या सामान्य होती जा रही है, लेकिन डायट में कुछ विशेष खाद्य पदार्थों को शामिल कर इस परेशानी में बचने में मदद मिल सकती है। नैशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इन्फॉर्मेशन (National Center for Biotechnology Information) एवं यू.एस. डिपार्टमेंट ऑफ हेल्थ एंड ह्यूमन सर्विसेस (U.S. Department of Health and Human Services) में पब्लिश्ड रिपोर्ट के अनुसार अंगूर के सेवन से ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को कम किया जा सकता है। दरअसल अंगूर में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट (Antioxidant) एवं एंटी-कैंसर (Anti-Cancer) प्रॉपर्टीज ब्रेस्ट कैंसर से बचाव में मदद करते हैं।
इन ऊपर बताई गई स्थितियों में अंगूर के जूस से लाभ मिल सकता है। इसलिए नियमित रूप से और संतुलित मात्रा में अंगूर या अंगूर के जूस के फायदे (Benefits of Grape Juice) मिल सकते हैं।
नोट: अंगूर या अंगूर के जूस के सेवन से अगर कोई परेशानी या एलर्जी महसूस हो, तो इसका सेवन ना करें क्योंकि ऐसी स्थिति आपकी परेशानी को कम करने के बजाये बढ़ा सकती है।
अंगूर या अंगूर के जूस के फायदे (Benefits of Grape Juice) से जुड़े अगर आपके किसी सवाल का जवाब जानना चाहते हैं, तो आप हैलो स्वास्थ्य के फेसबुक पेज पर अपने सवालों को पूछ सकते हैं। वहीं अगर आपको अंगूर के जूस के सेवन से कोई परेशानी महसूस होती है या आप किसी बीमारी के शिकार हैं, तो ऐसी स्थिति में डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही इसका सेवन करें।
स्वस्थ रहने के लिए अपने डेली रूटीन में योगासन शामिल करें। यहां हम आपके साथ योग महत्वपूर्ण जानकारी शेयर कर रहें हैं, जिसकी मदद से आप अपने दिनचर्या में योग को शामिल कर सकते हैं। नीचे दिए इस वीडियो लिंक पर क्लिक कर योगासन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी जानिए।
बीएमआर कैलक्युलेटर
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Cholesterol/https://medlineplus.gov/cholesterol.html/Accessed on 17/06/2022
Grape/https://www.betterhealth.vic.gov.au/health/ingredientsprofiles/Grape/Accessed on 17/06/2022
Grape/https://healthywa.wa.gov.au/Recipes/F_I/Grape/Accessed on 17/06/2022
Biological and Medicinal Properties of Grapes and Their Bioactive Constituents: An Update
https://pubmed.ncbi.nlm.nih.gov/19627194/Accessed on 17/06/2022
Grape Phytochemicals and Associated Health Benefits
https://pubmed.ncbi.nlm.nih.gov/24007424/Accessed on 17/06/2022
Breast Cancer
https://medlineplus.gov/ency/article/000913.htm/Accessed on 17/06/2022
Anticancer and Cancer Chemopreventive Potential of Grape Seed Extract and Other Grape-Based Products
https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC2728696/#fn1/Accessed on 17/06/2022
Potential Anticancer Properties of Grape Antioxidants
https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC3420094/Accessed on 17/06/2022
Protective effects of a grape-supplemented diet in a mouse model of retinal degeneration
https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC4744109/Accessed on 17/06/2022