Betnesol: बेटनेसोल क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya


Bhawana Awasthi द्वारा लिखित · अपडेटेड 17/05/2021

Betnesol: बेटनेसोल क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स

फंक्शन

बेटनेसोल (Betnesol) कैसे काम करता है?

बेटनेसोल (Betnesol) स्टेरॉइड मेडिसिन है जो डिफरेंट कंडिशन और सीरियस इलनेस के दौरान पेशेंट को दी जाती है। बेटनेसोल इंजेक्शन और टैलबेट को कोर्टिकोस्टेरोइड (corticosteroids) मेडिसिन ग्रुप में रखा गया है। बेटनेसोल इंजेक्शन को लेने से शरीर के कोर्टिकोस्टेरोइड बूस्ट होते हैं और बॉडी की इंफ्लामेशन दूर होती है। बेटनेसोल इंजेक्शन लेने से शरीर के किसी स्थान में लालिमा, स्वेलिंग यानी सूजन आदि में कमी आती है। बेटनेसोल इंजेक्शन का प्रयोग कई प्रकार की समस्याओं के निजात में किया जाता है। जानिए कौन सी है समस्याओं से निजात पाने के लिए डॉक्टर आपको बेटनेसोल इंजेक्शन लेने की सलाह दे सकता है।

  • अस्थमा के ट्रीटमेंट में
  • कुछ एलर्जी के इलाज के दौरान
  • ड्रग के रिएक्शन के दौरान
  • बॉडी इंफ्लामेशन
  • आंख में समस्या होने पर
  • आर्गन रिप्लेसमेंट के दौरान
  • सर्जरी, चोट या फिर संक्रमण के दौरान
  • कोर्टिकोस्टेरॉइड्स का उपयोग ऑर्गन ट्रांसप्लांट के दौरान होने वाले रिजेक्शन को रोकने का काम करता है।

बेटनेसोल (Betnesol) का कैमिकल कंपोजीशन क्या है?

बेटनेसोल (Betnesol) में कैमिकल कंपोजीशन के रूप में बेटामेथासोन (Betamethasone ) पाया जाता है। बेटामेथासोन कॉर्टिकोस्टेरॉइड है जो बॉडी में उन कैमिकल के प्रोडक्शन को कम करने का काम करते हैं जो सूजन का कारण बनते हैं। बेटामेथासोन ब्लड डिसऑर्डर, मल्टिपल स्केलेरोसिस, अल्सरेटिव कोलाइटिस आदि समस्याओं के इलाज के लिए किया जाता है।

और पढ़ें : Acotiamide: अकोशियामाइड क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स

डोसेज

बेटनेसोल (Betnesol) का सामान्य डोज क्या है?

बेटनेसोल इंजेक्शन डॉक्टर की सलाह पर लिया जाता है। डॉक्टर आपको दिन में एक बार बेटनेसोल इंजेक्शन लेने की सलाह दे सकते हैं। अगर किसी व्यक्ति को गंभीर समस्या है तो बेटनेसोल के दिन में दो से तीन डोज भी दिए जा सकते हैं। आपको डोज के बारे में जानकारी प्राप्त करनी चाहिए। यहां दी गई जानकारी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है, बेहतर होगा कि आप डॉक्टर से बेटनेसोल इंजेक्शन के डोज के बारे में जानकारी प्राप्त करें।

ओवरडोज या आपात स्थिति में मुझे क्या करना चाहिए?

बेटनेसोल इंजेक्शन या टैबलेट के अधिक डोज लेने से शरीर में दुष्प्रभाव भी दिख सकते हैं। अगर इंजेक्शन ओवरडोज हो गया है और शरीर में गंभीर लक्षण नजर आ रहे हैं तो तुरंत ही पास के इमरजेंसी वार्ड में जाएं। निर्धारित मात्रा से अधिक सेवन करने से शरीर में कई प्रकार के साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं।

बेटनेसोल (Betnesol) का डोज मिस हो जाए तो क्या करूं?

बेटनेसोल इंजेक्शन या टैबलेट का डोज मिस हो जाए तो याद आते ही उसे लगवाना या लेना चाहिए। हालांकि, अगर आपकी अगली डोज का समय होने वाला है तो भूले हुए डोज की बजाए, अगली खुराक का सेवन पहले से तय किए गए समय पर करें। एक साथ दो खुराकों का सेवन न करें। इससे आपकी स्थिति बिगड़ सकती है।

किसी भी दवा का ओवरडोज या मिस डोज होने पर तुरंत डॉक्टर से परामर्श जरूर करें। हैलो हेल्थ ग्रुप किसी भी प्रकार की चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार प्रदान नहीं करता है।

और पढ़ें : Eldoper: एल्डोपर क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स

उपयोग

बेटनेसोल (Betnesol) का इस्तेमाल कैसे करना चाहिए?

  • बेटनेसोल (Betnesol) इंजेक्शन वेंस में धीमे-धीमे दिया जाता है। मसल्स में डीप इंजेक्शन दिया जाता है। डॉक्टर तय करता है कि इंजेक्शन कैसे दिया जाना है।
  • अगर आपको इंजेक्शन देते समय किसी प्रकार कि समस्या का एहसास हो रहा है तो तुरंत अपने डॉक्टर को बताएं।
  • बेटनेसोल टैबलेट या इंजेक्शन के जितने डोज डॉक्टर ने बताएं हैं, उतने ही लगवाएं।
  • अगर आप राहत मिलते ही टैबलेट का यूज करना बंद कर देंगे तो शरीर में फिर से समस्या होने लग सकती है।
  • बेटनेसोल (Betnesol) का उपयोग करने के बाद अगर आपको बुखार या संक्रमण या एब्नॉर्मल डिप्रेशन के लक्षण दिखते हैं तो डॉक्टर आपकी डोज में बदलाव कर सकता है।
  • बेटनेसोल (Betnesol) इंजेक्शन या टैबलेट लगवाने के पहले खाना है या फिर खाली पेट इंजेक्शन लगवाना है, इस बारे में डॉक्टर से जानकारी जरूर लें।

और पढ़े Sinarest Syrup: सिनारेस्ट सिरप क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां

साइड इफेक्ट्स

बेटनेसोल (Betnesol) के क्या साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं?

बेटनेसोल (Betnesol) इंजेक्शन लेन से शरीर में कुछ साइड इफेक्ट्स भी दिख सकते हैं। कुछ साइड इफेक्ट अस्थाई होते हैं और अपने आप ही ठीक हो जाते हैं। वहीं कुछ साइड-इफेक्ट्स बहुत रेयर और गंभीर हो सकते हैं। अगर आपको भी बेटनेसोल इंजेक्शन लेने के बाद शरीर में कुछ समस्या का अहसास हो तो डॉक्टर को इस बारे में जरूर बताएं। अगर आपने लापरवाही की तो हो सकता है कि आपके शरीर को अधिक क्षति पहुंच जाए। जानिए बेटनेसोल इंजेक्शन को लेने के बाद किस तरह से साइड इफेक्ट्स शरीर में दिख सकते हैं।

ब्लड शुगर लेवल बढ़ने के कारण

स्किन में चेंसेज दिखना

इंफेक्शन होने के कारण

अन्य साइड इफेक्ट्स

सीरियस साइड इफेक्ट्स

  • सीने में जकड़न
  • बुखार
  • त्वचा का रंग नीला होना
  • इंफेक्शन

यहां पर सभी साइड इफेक्ट्स नहीं दिए गए हैं। अगर आपको उपरोक्त में से कोई भी साइड इफेक्ट्स नजर आता है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

और पढ़ें : Nicotex: निकोटेक्स क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स

सावधानियां और चेतावनी

बेटनेसोल (Betnesol) का इस्तेमाल करने से पहले मुझे क्या जानना चाहिए ?

  • बेटनेसोल (Betnesol) का लंबे समय तक सेवन करने से हाॅर्मोन लेवल लो हो जाता है। ऐसे में पीरियड्स के अनियमित होने के साथ ही अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं। इस बारे में अपने डॉक्टर को बताएं।
  • बेटनेसोल (Betnesol) इंजेक्शन को लेने से कोलेस्ट्रॉल का लेवल भी बढ़ जाता है। अगर आपको इंजेक्शन लेने के बाद परेशानी का अहसास हो रहा है तो तुरंत कोलेस्ट्रॉल लेवल की जांच कराएं।
  • बेटनेसोल (Betnesol) इंजेक्शन लेने के बाद पोटैशियम लेवल कम हो जाता है, जिसके कारण ब्लड प्रेशर हाई हो सकता है। इंजेक्शन अगर आप लंबे समय से ले रहे हैं और साथ ही बॉडी में चेंजेस भी महसूस कर रहे हैं तो डॉक्टर से जांच जरूर कराएं।
  • जिन लोगों को हार्ट का प्रॉब्लम हो, उन्हें बेटनेसोल (Betnesol) लेने से पहले डॉक्टर से राय जरूर ले लेनी चाहिए। बेटनेसोल कई बार सीरियस हार्ट प्रॉब्लम का कारण बन सकता है।

क्या गर्भावस्था या ब्रेस्टफीडिंग के दौरान बेटनेसोल (Betnesol) को लेना सुरक्षित है?

प्रेग्नेंसी के दौरान बेटनेसोल (Betnesol) इंजेक्शन लेना सुरक्षित है या फिर नहीं, इस बारे में अधिक जानकारी नहीं है। साथ ही ब्रेस्टफीडिंग के दौरान इसका सेवन सही है या फिर नहीं, आप डॉक्टर से पूछें। कुछ दवाएं प्रेग्नेंसी के समय नहीं लेनी चाहिए। अगर आप प्रेग्नेंट हैं तो डॉक्टर को इस बारे में जरूर बताएं।

और पढ़ें : Cyra D: सायरा डी क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स

रिएक्शन

कौन-सी दवाइयां बेटनेसोल (Betnesol) के साथ रिएक्शन कर सकती हैं?

अगर आप बेटनेसोल (Betnesol) का सेवन कर रहे हैं तो ध्यान रखें कि अन्य दवाओं का सेवन न करें। अन्य दवाओं के साथ बेटनेसोल (Betnesol) रिएक्शन कर सकती है। इस बात का ध्यान रखे कि अगर आप पहले से किसी प्रकार का सप्लीमेंट ले रहे हैं तो इस बारे में अपने डॉक्टर को जरूर बताएं। अगर आप डॉक्टर को बता देंगे तो दवा के रिएक्शन से बच जाएंगे। दवा का रिएक्शन शरीर में दुष्प्रभाव पैदा कर सकता है।

  • निओरल (Neoral)
  • रिफामेट (Rifamate)
  • सेंडीम्यून (Sandimmune)
  • कोमाडिन (Coumadin)
  • रिफाडिन (Rifadin)
  • रिफाटर (Rifater)
  • सॉल्फोटन (Solfoton)
  • राइमाक्टेन (Rimactane)
  • डाइलाटिन (Dilantin)

बेटनेसोल (Betnesol) एल्कोहॉल और फूड के साथ रिएक्शन करती है?

बेटनेसोल (Betnesol) लेने के दौरान शराब का सेवन नहीं करना चाहिए। बेटनेसोल का एल्कोहॉल के साथ रिएक्शन के संबंध में अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। फूड के साथ बेटनेसोल के रिएक्शन की जानकारी उपलब्ध नहीं है। बेहतर होगा कि आप इस बारे में एक बार डॉक्टर से जानकारी प्राप्त कर लें।

बेटनेसोल (Betnesol) हेल्थ कंडिशन को प्रभावित कर सकती है?

किडनी की समस्या, थायरॉइड, डायबिटीज, ऑस्टियोपोरोसिस, मांसपेशी विकार जैसे-मायस्थेनिया ग्रेविस, मोतियाबिंद, हाई ब्लड प्रेशर आदि होने पर बेटनेसोल (Betnesol) का सेवन करने से समस्या उत्पन्न हो सकती है। अगर आपको स्वास्थ्य स्थितियों या किसी प्रकार की हेल्थ कंडीशन है तो बेहतर होगा कि आप डॉक्टर को इस बारे में जानकारी जरूर दें।

और पढ़ें : Sporidex: स्पोरिडेक्स क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स

स्टोरेज

बेटनेसोल (Betnesol) को कैसे स्टोर करूं?

बेटनेसोल (Betnesol) इंजेक्शन को स्टोर करने के लिए 25 डिग्री सेल्सियस तापमान उपयुक्त है। आप बेटनेसोल को स्टोर करने के लिए ऐसे कमरे का चयन करें, जिसका तापमान नियंत्रित हो, यानी न तो बहुत कम हो और न ही बहुत ज्यादा। बेटनेसोल को बच्चों और जानवरों की पहुंच से दूर रखें। बेटनेसोल को स्टोर करने के लिए लेबल में दिशा- निर्देश दिए जाते हैं, उसे ध्यान से जरूर पढ़ें। बेटनेसोल को स्टोर करने के लिए बाथरूम या ठंडी जगह (जैसे कि फ्रिज) पर न रखें। बेटनेसोल को खरीदते समय एक्सपायरी डेट जरूर चेक कर लें।

बेटनेसोल (Betnesol) किस रूप में उपलब्ध है ?

  • इंजेक्शन
  • सिरप
  • टैबलेट

ऊपर दी गई जानकारी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। इसलिए किसी भी दवा या सप्लिमेंट का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर करें।

डिस्क्लेमर

हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

डॉ. प्रणाली पाटील

फार्मेसी · Hello Swasthya


Bhawana Awasthi द्वारा लिखित · अपडेटेड 17/05/2021

advertisement

Was this article helpful?

advertisement
advertisement
advertisement