क्या प्रेग्नेंसी या ब्रेस्टफीडिंग के दौरान सिनेरीजीन लेना सुरक्षित है?
महिलाओं में प्रेग्नेंसी या ब्रेस्टफीडिंग के दौरान सिनेरीजीन के इस्तेमाल को लेकर पर्याप्त जानकारी नहीं है। इसलिए सिनेरीजीन लेने से पहले इसके फायदों और नुकसान के बारे में डॉक्टर से संपर्क करें।
साइड इफेक्ट्स
सेनेरीजीन के इस्तेमाल से क्या साइड इफेक्ट्स होते हैं?
- एलर्जी प्रतिक्रिया (होंठ, चेहरे या गर्दन की सूजन जो सांस लेने में गंभीर कठिनाई का कारण बनती है; त्वचा पर चकत्ते या पित्ती)।
- चलने में परेशानी और झटके (अतिरिक्त लक्षण)
- उनींदापन या पेट खराब होना
- उनींदापन (Cinnarizine, विशेष रूप से उपचार की शुरुआत में उनींदापन का कारण हो सकता है; इस तरह के रोगियों को मशीनरी नहीं चलाना चाहिए या संचालित नहीं करना चाहिए।)
- पेट की गड़बड़ी।
- पीलिया
- मांसपेशियों की कठोरता
सभी लोगों को ये सारे साइड इफेक्ट्स महसूस नहीं होते हैं। आपको यहां कुछ साइड इफेक्ट्स नहीं बताए गए हैं। अगर आपको इन साइड इफेक्ट्स को लेकर कोई चिंता है तो अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से संपर्क करें।
इंटरैक्शन
कौन सी दवाएं सिनेरीजीन के साथ नहीं ली जा सकती हैं?
आप वर्तमान में जिन दवाईयों को ले रहें हैं उनके साथ सिनेरीजीन इंटरैक्ट कर सकता है जिसकी वजह से दवा का एक्शन प्रभावित हो सकता है या गंभीर साइड इफेक्ट्स होने का खतरा बढ़ सकता है। निम्नलिखित दवाइयों के साथ सिनेरीजीन का इंटरैक्शन हो सकता है जैसे
- बारब्यूटरेट
- हिपनोटिक्स
- नारकोटिक एनाल्जेसिक
- ट्राईसाइक्लिक एन्टीडिप्रेसेंट
- सेडेटिव और ट्रांसक्विलाइजर
- मोनोएमीन-ऑक्सीडेज इन्हिबिटर।
इस तरह के ड्रग इंटरैक्शन को रोकने के लिए आप उन दवाओं (जिनमें प्रिस्क्रिप्शन ड्रग, नॉनप्रेस्क्रिप्शन ड्रग और हर्बल प्रोडक्ट शामिल हैं) की लिस्ट रखें और उन्हें डॉक्टर या फार्मासिस्ट के साथ शेयर करें। सुरक्षा के लिहाज से आप बिना डॉक्टर के सहमति के ना तो कोई दवा अपने से शुरू करें, ना ही बन्द करें और ना ही उसकी खुराक को बदलें।
और पढ़ें : रेनिटिडाइन क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
क्या भोजन या एल्कोहॉल के साथ सिनेरीजीन लेना सुरक्षित है?
सिनेरीजीन भोजन या एल्कोहॉल के साथ इंटरैक्ट कर सकता है जिससे ड्रग का एक्शन प्रभावित हो सकता है या फिर गंभीर साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। इसलिए भोजन या एल्कोहॉल के साथ इस ड्रग को इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर या फार्मासिस्ट से इस बारे में बात करें। अपच को कम करने के लिए भोजन के बाद लिया जाना चाहिए
[mc4wp_form id=”183492″]
सिनेरीजीन खाने से स्वास्थ्य पर किस तरह का प्रभाव पड़ सकता है?
सिनेरीजीन आपकी स्वास्थ्य स्थिति के साथ इंटरैक्ट कर सकता है। इससे आपकी स्वास्थ्य स्थिति और अधिक खराब हो सकती है या दवा का एक्शन प्रभावित हो सकता है। इसलिए बेहरत यही होता है कि आप अपने मौजूदा स्वास्थ्य स्थिति के बारे डॉक्टर या फार्मासिस्ट को बताएं।
डॉक्टर की सलाह
सिनेरीजीन कैसे उपलब्ध है?
सिनेरीजीन निम्नलिखित खुराक और क्षमता में उपलब्ध है:
- सिनेरीजीन 15 मिलीग्राम/टैबलेट
- सिनेरीजीन 25 मिलीग्राम/टैबलेट
- सिनेरीजीन 75 मिलीग्राम/टैबलेट
इमरजेंसी या ओवरडोज की स्थिति में क्या करना चाहिए?
इमरजेंसी या ओवरडोज की स्थिति में अपने लोकल इमरजेंसी सर्विस को कॉल करें या अपने नजदीकी इमरजेंसी वार्ड में जाएं।
क्या करना चाहिए अगर एक खुराक लेना भूल जाएं?
अगर आप सिनेरीजीन की खुराक लेना भूल जाते हैं तो याद आने पर जल्द से जल्द अपनी खुराक लें। हालांकि, अगर इसके कुछ ही समय बाद आपको अपनी अगली खुराक लेनी हो तो इसे न लें और अपनी नियमित खुराक के अनुसार ही इसका सेवन करते रहें। डबल खुराक ना लें।