ड्यूलूटोन एल टैबलेट (Duoluton L Tablet) एक बर्थ कंट्रोल पिल है।

ड्यूलूटोन एल टैबलेट (Duoluton L Tablet) एक प्रिस्क्रिप्शन मेडिसिन है यानी इसका इस्तेमाल डॉक्टर द्वारा पर्चे पर लिखे जाने के बाद ही आप कर सकती हैं।
इस दवा में एक्टिव इंग्रिडेंट्स के रूप में एथिनिल एस्ट्राडियोल (Ethinyl Estradiol) और लिवोनॉरजेस्ट्रल (Levonorgestrel) है।
इसका उपयोग गर्भावस्था को रोकने में किया जाता है।
यह टैबलेट निम्नलिखित स्थितियों के लिए डॉक्टर द्वारा निर्देशित की जा सकती है :
इस दवा का उपयोग अवांछित गर्भधारण की रोकथाम के लिए किया जाता है। असुरक्षित यौन संबंध के बाद जितनी जल्दी हो सके इस टेबलेट को ले लेना चाहिए।
इस टैबलेट का उपयोग अनवांटेड प्रेग्नेंसी की रोकथाम के लिए किया जाता है।
यह टैबलेट शुक्राणु के साथ अंडे के निषेचन को रोककर काम करती है। यह गर्भावस्था की रोकथाम में योगदान देने वाले हॉर्मोनल स्तर में बदलाव को भी प्रेरित करती है।
एलर्जी
इस दवा के सक्रिय तत्व एथिनिल एस्ट्राडियोल (Ethinyl Estradiol) और लिवोनॉरजेस्ट्रल (Levonorgestrel) से आपको एलर्जी है, तो दवा का उपयोग न करें।
एब्नॉर्मल वजाइनल ब्लीडिंग
रोगी की स्थिति बिगड़ने के जोखिम के कारण असामान्य रक्तस्राव की समस्या से ग्रस्त महिलाओं में इस दवा का उपयोग अनुशंसित नहीं है।
स्तन कैंसर
ब्रेस्ट कैंसर की मेडिकल हिस्ट्री वाले रोगियों में इस दवा के उपयोग की सलाह नहीं दी जाती है।
एस्ट्रोजेन-डिपेंडेंट ट्यूमर
कैंसर ग्रस्त रोगियों में इस दवा का उपयोग करने की सिफारिश नहीं की जाती है। यह शरीर में एस्ट्रोजन हॉर्मोन के असामान्य स्तर के लिए जिम्मेदार होती है।
यदि आप पहले से ही गर्भवती हैं या भविष्य में प्रेग्नेंसी प्लानिंग कर रही हैं तो इस दवा का उपयोग नहीं किया जाना चाहिए।
इस दवा का उपयोग करने के बाद मेंस्ट्रुअल साइकिल में बदलाव हो सकता है। यह टैबलेट ब्लीडिंग को कम या ज्यादा भी कर सकती है। इस दवा का कोई भी असामान्य प्रभाव जो 5 दिनों से अधिक समय तक रहता है, तो डॉक्टर को सूचित किया जाना चाहिए।
यह दवा सेक्शुअल कॉन्टैक्ट के माध्यम से फैलने वाली बीमारियों के खिलाफ कोई सुरक्षा प्रदान नहीं करती है।
चक्कर आना, उनींदापन, थकान, आदि जैसे लक्षणों के बढ़ते जोखिम के कारण इस दवा का उपयोग सावधानी के साथ किया जाना चाहिए।
इस दवा का उपयोग करने से आपका वजन थोड़ा-सा बढ़ सकता है। इसलिए, यदि आप ओबेसिटी से ग्रस्त हैं या मोटापे से संबंधित विकारों से पीड़ित हैं तो दवा का सेवन बहुत ही सावधानी के साथ करें।
किसी भी सर्जिकल प्रोसेस से कम से कम चार सप्ताह पहले और 2 सप्ताह बाद, इस टैबलेट का उपयोग नहीं करना चाहिए। नैदानिक स्थिति के आधार पर गर्भनिरोधक के वैकल्पिक उपायों पर विचार किया जा सकता हैं।
इस दवा का उपयोग (विशेष रूप से लंबी अवधि के लिए) संक्रमण के जोखिम को बढ़ा सकता है। दवा के इस्तेमाल के बाद किसी भी तरह का संक्रमण दिखने पर डॉक्टर को तुरंत सूचित किया जाना चाहिए।
इस दवा के उपयोग से अवसाद के लक्षणों में वृद्धि हो सकती है। इसलिए, यदि आप डिप्रेशन से ग्रस्त हैं तो दवा का उपयोग सावधानी के साथ करें। मनोदशा या व्यवहार में किसी भी तरीके का बदलाव दिखने पर डॉक्टर को रिपोर्ट करें।
इस दवा का उपयोग डायबिटीज से पीड़ित रोगियों में सावधानी के साथ किया जाना चाहिए। ऐसे रोगियों के लिए ब्लड शुगर लेवल की करीबी निगरानी की सिफारिश की जाती है।
इस दवा का उपयोग ब्लड क्लॉटिंग के जोखिम को बढ़ा सकता है। यह जोखिम विशेष रूप से हृदय और रक्त वाहिकाओं के रोगों से पीड़ित रोगियों, धूम्रपान करने वाले रोगियों आदि में अधिक होता है। किसी भी असामान्य लक्षण की तुरंत रिपोर्ट डॉक्टर को करें।
और पढ़ें : Acemiz Plus: एसमीज प्लस क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
यदि आप गर्भवती हैं या हाल-फिलहाल में गर्भावस्था की योजना बना रही हैं तो इस दवा का उपयोग आपके लिए बहुत ही असुरक्षित हो सकता है। इस दवा के साथ इलाज किए जाने पर यदि आपको प्रेग्नेंसी में संदेह है तो अपने डॉक्टर से संपर्क करें। स्तनपान कराने वाली महिलाओं में उपयोग के लिए इस दवा की सिफारिश नहीं की जाती है। आपका डॉक्टर आपकी नैदानिक स्थिति के आधार पर गर्भनिरोधक के दूसरे ऑप्शंस सजेस्ट कर सकता है।
ड्यूलूटोन एल टैबलेट (Duoluton L Tablet) के संभावित आम और गंभीर दुष्प्रभाव इस प्रकार हैं :
ऊपर बताए गए दुष्प्रभाव के अलावा भी कुछ साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। ये लक्षण हर कोई महसूस करें, ऐसा भी जरूरी नहीं है। अगर आपको दवा के इस्तेमाल के दौरान यदि कोई भी असामान्य लक्षण दिखें, तो डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें।
ड्यूलूटोन एल टैबलेट (Duoluton L Tablet) को लेने से पहले इसके रिएक्शन को लेकर डॉक्टर से सलाह जरूर लें। विशेष रूप से अगर आप नीचे लिखी दवाएं ले रहे हैं-
ड्यूलूटोन एल टैबलेट (Duoluton L Tablet) किस तरह के फूड्स के साथ नहीं ली जा सकती है, इस विषय में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
यह दवा कुछ हेल्थ कंडीशंस के साथ इंटरैक्ट कर सकती है। जैसे-
कॉन्ट्रासेप्शन के लिए ड्यूलूटोन एल टैबलेट (Duoluton L Tablet) की अनुशंसित खुराक रोजाना 30 या 37.5 एमसीजी है।
आपातकालीन गर्भनिरोध के लिए जितनी जल्दी हो सके 1.5 मिलीग्राम 72 घंटों के भीतर दवा की डोज ले लें।
नोट : ड्यूलूटोन एल टैबलेट (Duoluton L Tablet) के डोज के लिए आपको अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। बिना डॉक्टर के परामर्श के आपको किसी भी दवा का सेवन नहीं करना चाहिए।
यदि आप अपनी खुराक को लेना भूल जाते हैं और 12 घंटे तक आपको भूली हुई खुराक को लेना याद नहीं आता है, तो इस स्थिति में अगले 2 दिनों तक सेक्शुअल एक्टिविटी के दौरान अनवांटेड प्रेग्नेंसी से बचने के लिए कॉन्डम का उपयोग जरूर करें।
टैबलेट का ओवरडोज गंभीर दुष्प्रभावों की वजह बन सकता है। अगर भूल से आपने टैबलेट का ओवर डोज ले लिया है तो अपने डॉक्टर को तुरंत रिपोर्ट करें।
और पढ़ें : Manforce Staylong Tablet : मैनफोर्स स्टेलॉन्ग टैबलेट क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
और पढ़ें : Supracal Tablet : सुप्रसाल टैबलेट क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
यह दवा टैबलेट के रूप में 0.3 mg की स्ट्रेंथ में मार्केट में अवेलेबल है।
दवा की उपलब्धता की स्थिति : यह टैबलेट भारत में प्रतिबंधित नहीं है।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Ethinylestradiol. https://www.drugbank.ca/drugs/DB00977. Accessed On 26 Aug 2020
Levonorgestrel. https://medlineplus.gov/druginfo/meds/a610021.html. Accessed On 26 Aug 2020
Duoluton -L. https://www.medindia.net/drug-price/levonorgestrel/duoluton-l.htm. Accessed On 26 Aug 2020
DUOLUTON-L USES. https://www.ndrugs.com/?s=duoluton-l. Accessed On 26 Aug 2020
DUOLUTON-L. https://www.medicineindia.org/medicine-brand-details/15424/duoluton-l. Accessed On 26 Aug 2020
Duoluton L. https://www.drugbook.in/duoluton-l.html. Accessed On 26 Aug 2020
Current Version
27/08/2020
Shikha Patel द्वारा लिखित
के द्वारा एक्स्पर्टली रिव्यूड डॉ. पूजा दाफळ
Updated by: Niharika Jaiswal