लूपिटस सिरप (Lupituss Syrup) ड्राई कफ यानी कि सूखी खांसी में इस्तेमाल होने वाली दवा है। ये सिरप एंटी ट्यूसिव एजेंट है, जो पूरानी सूखी खांसी में राहत देती है। ये सिरप लेवोक्लोपरास्टाइन (Levocloperastine) नामक जेनेरिक फॉर्मूला से बना होता है। लेवोक्लोपरास्टाइन (Levocloperastine) खांसी के ट्रिगर करने वाले सिग्नल को ब्रेन से ब्लॉक करते हैं, जिसे खांसी को कम करने में मदद मिलती है। इस तरह से लेवोक्लोपरास्टाइन (Levocloperastine) सूखी खांसी में राहत देता है। इस दवा का सेवन दो साल से कम उम्र के बच्चों के लिए नहीं हैं।

इस दवा के डोज के लिए आपको अपने डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए। बिना डॉक्टर के परामर्श के आपको किसी भी दवा का सेवन नहीं करना चाहिए।
[mc4wp_form id=’183492″]
लूपिटस सिरप (Lupituss Syrup) का डोज अगर छूट जाए तो जितनी जल्दी आपको याद आ सके, उतने जल्दी ही आपको सिरप का सेवन कर लेना चाहिए। अगर आपके अगले डोज का वक्त हो गया है तो मिस हुई डोज को छोड़ दें। लेकिन दवा का डबल डोज एक साथ ना लें। इससे आपके स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है।
अगर गलती से आपने इस सिरप का ओवर डोज ले लिया है तो आपको तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए। किसी भी दवा का ओवरडोज होना एक प्रकार की मेडिकल इमरजेंसी हो सकती है।
लूपिटस सिरप (Lupituss Syrup) का सेवन मुख्य रूप से खाना खाने से पहले या खाना खाने के बाद अपने डॉक्टर की सलाह के अनुसार कर सकते हैं। बिना डॉक्टर के सलाह के लूपिटस सिरप (Lupituss Syrup) ना लें। डॉक्टर के परामर्श के बाद ही सिरप का सेवन शुरू करें। डॉक्टर के द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का पालन दवा के डोज लेते समय जरूर करना चाहिए। वहीं इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि डॉक्टर के द्वारा सुझाए गए डोज से न कम और न ही ज्यादा मात्रा का सेवन करना चाहिए। वहीं, दवा का सेवन करने के बाद रिएक्शन हो सकता है। इसके अलावा कोई स्वास्थ्य समस्या भी हो सकती है। ऐसे में आपको तुरंत डॉक्टर के पास जा कर अपना इलाज कराना चाहिए। वहीं दवा का सेवन बिना डॉक्टर से पूछे बंद ना करें। डॉक्टर से पूछने के बाद और जांच के बाद ही दवा के डोज को बंद करें।
इस सिरप का उपयोग इस स्वास्थ्य समस्या के इलाज के लिए किया जाता है :
और पढ़ें : Stalopam : स्टालोपम क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
इस सिरप का सेवन करने से निम्न साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं, जैसे :
इसके अलावा कुछ अन्य साइड इफेक्ट्स भी देखने को मिले हैं, लेकिन ये साइड इफेक्ट काफी रेयर है :
कब इस दवा का सेवन न करें?
एलर्जी
अगर आपको लेवोक्लोपरास्टाइन (Levocloperastine) से एलर्जी हो तो इस सिरप का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इससे आपको सेहत संबंधी समस्या हो सकती है।
क्या प्रेग्नेंसी या ब्रेस्टफीडिंग के दौरान लूपिटस सिरप (Lupituss Syrup) को लेना सुरक्षित है?
कोई भी डॉक्टर इस सिरप को प्रेग्नेंसी में तब तक लेने की सलाह नहीं देते हैं, जब तक कि बहुत जरूरी ना हो। जिससे मां और गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए परेशानी पैदा हो सकती है। वहीं, स्तनपान कराने वाली महिलाओं को भी बिना डॉक्टर की सलाह के इस दवा का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे बच्चे में कई तरह से साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं।
इसके अलावा अन्य स्थितियों में भी सावधानी बरतनी चाहिए :
ड्राइविंग या हैवी मशीन ऑपरेशन
अगर इस सिरप का सेवन कर के आप ड्राइविंग या हैवी मशीन चलाते हैं तो ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। क्योंकि दवा के सेवन के बाद ऊपर बताए गए साइड इफेक्ट्स, जैसे- बेहोशी, चक्कर आना, सिरदर्द इनमें से कोई भी लक्षण महसूस हो सकते हैं। ऐसे में सही यही होगा कि सिरप का सेवन करने के बाद ना तो ड्राइविंग करें और ना ही कोई हैवी मशीन ऑपरेट करें।
कार्डियोवैस्कुलर डिजीज
अगर आपको पहले कभी कार्डियोवैस्कुलर डिजीज रही है या वर्तमान में आपको कार्डियोवैस्कुलर डिजीज है तो इस दवा का सेवन करने में सावधानी बरतें। अगर जरूरी हो तो अपने डॉक्टर से दवा का डोज एडजस्ट करा लें या कोई अन्य विकल्प पूछें।
बच्चों को ना दें ये दवा
ये दवा दो साल से कम उम्र के बच्चों के लिए नहीं है। इसलिए दो साल से कम उम्र के बच्चे को आप बिना डॉक्टर के सलाह के ये दवा ना दें, वरना बच्चे में साइड इफेक्ट्स देखने को मिल सकते हैं।
हाइपरथायरॉइडिज्म
हाइपरथायरॉइडिज्म के मरीजों को इस दवा का सेवन नही करना चाहिए। इससे मरीज की स्थिति और ज्यादा बिगड़ सकती है। इसलिए हाइपरथायरॉइडिज्म के मरीज को जब सूखी खांसी की शिकायत हो जाए तो डॉक्टर से दवा का कोई अन्य विकल्प पूछना चाहिए।
दौरे आना या सीज़र डिसऑर्डर
सीज़र डिसऑर्डर या एपिलेप्सी या मिर्गी के दौरे से आप परेशान हैं तो इस दवा का सेवन ना करें। इससे दौरे आने का रिस्क ज्यादा बढ़ सकता है।
और पढ़ें : Melacare Cream : मेलाकेयर क्रीम क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
यूं तो हर दवा हर व्यक्ति पर अलग-अलग तरह से रिएक्ट करती है। इसलिए इस सिरप को लेने से पहले भी इसके रिएक्शन को लेकर डॉक्टर से सलाह मशवरा जरूर कर लें।
क्या लूपिटस सिरप (Lupituss Syrup) भोजन या शराब के साथ रिएक्शन करती है?
ये सिरप भोजन के साथ रिएक्ट करती है या नहीं इस विषय में अधिक जानकारी नहीं है। अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
शराब के साथ इस दवा का सेवन करने के रिएक्शन के बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं है। लेकिन फिर भी एल्कोहॉल के साथ किसी भी दवा का सेवन नहीं करना चाहिए।
इन दवाओं के साथ हो सकता है रिएक्शन
लूपिटस सिरप (Lupituss Syrup) को रूम टेंप्रेचर में ही रखें, कोशिश करें कि उसे डैरेक्ट सन लाइट या धूप से बचाकर रखें। इस सिरप को फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। इसके अलावा इसे बच्चों और पालतू जानवरों की पहुंच से दूर रखें। लूपिटस सिरप (Lupituss Syrup) एक्सपायर होने के पहले ही इसका सेवन करें, वहीं अगर सिरप का लंबे समय तक सेवन करना हो तो डॉक्टर का सलाह जरूर लें। सिरप एक्सपायर हो जाए तो उसे कैसे डिस्पोज करना है उसको लेकर फॉर्मासिस्ट से सलाह लेनी चाहिए। सिरप की बॉटल को डस्टबिन में डिस्पोज करें ताकि बाद में इसे रिसाइकिल किया जा सके।
ये दवा सिरप के रूप में उपलब्ध है।
उम्मीद है कि ये आर्टिकल आपके लिए बहुत मददगार होगा। इस आर्टिकल में बताए गए सभी दिशा-निर्देशों के बाद भी अपने डॉक्टर के द्वारा सलाह दिए जाने पर ही इस सिरप का सेवन करें।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Levocloperastine https://pubchem.ncbi.nlm.nih.gov/compound/688420 Accessed on 10/8/2020
Efficacy and Safety of Levocloperastine in the Treatment of Dry Cough: A Prospective Observational Study https://pubmed.ncbi.nlm.nih.gov/30477064/ Accessed on 10/8/2020
Levocloperastine in the treatment of chronic nonproductive cough: comparative efficacy versus standard antitussive agents https://pubmed.ncbi.nlm.nih.gov/15553659/ Accessed on 10/8/2020
Levodropropizine for treating cough in adult and children: a meta-analysis of published studies https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC4472410/ Accessed on 10/8/2020
Current Version
10/08/2020
Shayali Rekha द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील
Updated by: Niharika Jaiswal