ऐसा जरूरी नहीं है कि आपको दवा का दुष्प्रभाव दिखाई या महसूस हो ऊपर दी की सूची की मदद से लक्षणों को पहचानने की कोशिश करें। आप चाहे तो इस बारे में डॉक्टर से भी सलाह ले सकती हैं।
और पढ़ें – Karvol Plus: कारवोल प्लस क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
सावधानियां और चेतावनी
पेरिनोर्म (Perinorm) का इस्तेमाल करने से पहले मुझे क्या जानना चाहिए?
पेरिनोर्म का इस्तेमाल करने से पहले आपको कई सारी सावधानियां बरतने की जरूरत पड़ सकती है। यह वैसे तो इसके नुकसान कम हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं की गलत व अत्यधिक इस्तेमाल के कारण कोई हानिकारक प्रभाव नहीं हो सकते हैं। पेरिनोर्म के सेवन से पहले निम्न जानकारी के बारे में जान लें –
- अगर आपको किडनी संबंधित रोग है तो पेरिनोर्म का सेवन अधिक सावधानी के साथ करें। किडनी डिजीज में खुराक में फेरबदल करने की आवश्यकता पड़ सकती है। इसके लिए डॉक्टर से संपर्क करें।
- अगर आप दवा में मौजूद सक्रिय घटक से एलर्जिक हैं तो इसका सेवन बिलकुल न करें और अन्य विकल्पों का चयन करें। अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर से परामर्श करें।
- अगर आप पहले से किसी ड्रग या विटामिन का सेवन कर रहे हैं तो उसके बारे में अपने डॉक्टर को जरूर बताएं। इसमें भविष्य में होने वाली सर्जरी, पुरानी बीमारी, स्वास्थ्य समस्या, गर्भावस्था और स्तनपान शामिल हैं।
- पेरिनोर्म टैबलेट का सेवन इन स्थिति में न करें – मिर्गी, एलर्जी, स्तन कैंसर, हाई बीपी, पार्किंसन रोग, अवसाद, आंतों में रक्तस्राव, गुर्दे की बीमारी और हृदय रोग।
और पढ़ें – Nicotex: निकोटेक्स क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
क्या प्रेग्नेंसी या ब्रेस्टफीडिंग के दौरान पेरिनोर्म (Perinorm) को लेना सुरक्षित है?
डॉक्टरी सलाह के साथ गर्भावस्था के दौरान पेरिनोर्म का सेवन किया जा सकता है। इसका मां और बच्चे पर प्रभाव कम पड़ता है। हालांकि, अगर आप स्तनपान करवाती हैं तो पेरिनोर्म के आप पर व शिशु पर दुष्प्रभाव पड़ सकते हैं।
आपको इस दवा से परहेज करने की जरूरत है। इससे बच्चे में भी साइड इफेक्ट्स देखे जा सकते हैं। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर से सलाह लें।
अमेरिकी फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) के मुताबिक, पेरिनोर्म को प्रेग्नेंसी रिस्क कैटेगरी में ‘C’ में है।
FDA प्रेग्नेंसी रिस्क कैटेगरी की लिस्ट नीचे दी गई है:
- A= कोई खतरा नहीं
- B= कुछ अध्ययनों में खतरा पाया गया
- C= कुछ खतरे हो सकते हैं
- D= खतरे के पॉजिटिव एविडेंस मौजूद हैं
- X= Contraindicated, (कॉन्ट्रेनडिकेटेड)
- N= पता नहीं
इसके अलावा अगर आप गर्भधारण करने का सोच रही हैं तो भी अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से सलाह लें।
और पढ़ें – Ondem: ओंडम क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
रिएक्शन
कौन-सी दवाइयां पेरिनोर्म (Perinorm) के साथ रिएक्शन कर सकती हैं?
एक से अधिक दवाओं का सेवन करने से ड्रग रिएक्शन का जोखिम बढ़ जाता है। ऐसी कई दवाएं हैं जिन्हें पेरिनोर्म के साथ लेने से मना किया जाता है। निम्न दवाओं के साथ इसका सेवन न करें, इससे ड्रग रिएक्शन हो सकता है –
- एस्पिरिन (Aspirin)
- कैफीन (Caffeine)
- सोल्विन कोल्ड (Solvin cold)
- क्लोज़ापाइन (Clozapine)
- लिडोकेन (Lidocaine)
- सेरिडॉन (Saridon)
और पढ़ें – Avil: एविल क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
क्या पेरिनोर्म (Perinorm) भोजन या एल्कोहॉल के साथ रिएक्शन करती है?
पेरिनोर्म को खाने के साथ व बाद भी खाया जा सकता है। इसके साथ में सेवन करने से किसी भी खाद्य पदार्थ से नुकसान नहीं पहुंचता है। हालांकि, अगर आप किसी विशेष आहार के बारे में जानना चाहते हैं तो एक बार डॉक्टर से जरूर परामर्श कर लें।
पेरिनोर्म टैबलेट का एल्कोहॉल युक्त पदार्थ के साथ सेवन करना खतरनाक हो सकता है। इससे थकान, बेहोशी, सिर दर्द, अनियमित दिल की धड़कन, उनींदापन (नींद आना) और कमजोरी बढ़ सकती है।
और पढ़ें – Unienzyme: युनिएंजाइम क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
पेरिनोर्म (Perinorm) हेल्थ कंडिशन पर क्या असर डालती है?
पेरिनोर्म के आपके स्वास्थ्य पर अच्छे व बुरे दोनों प्रभाव पड़ते हैं। हालांकि, इसकी अधिक खुराक के कारण दुष्प्रभाव की जोखिम बढ़ जाता है। शरीर में इसके गंभीर रिएक्शन हो सकते हैं और साथ ही व्यक्ति दर व्यक्ति पेरिनोर्म का प्रभाव अलग होता है।
सावधानी न बरतने पर इसका असर हेल्थ पर कुछ इस प्रकार पड़ सकता है –
- बुखार बढ़ जाना
- घबराहट
- भूख न लगना
- त्वचा पर लाल चकत्ते
- पेट दर्द
- सांस लेने में तकलीफ
- चिंता
- कब्ज या दस्त
- अनिद्रा
- जी मचलना
- अनियमित दिल की धड़कन
- हाइव्स
- बेचैनी
- चक्कर आना
- सोने में परेशानी होना
- एंजायटी
- जलन
- पेट में दर्द
- दस्त
- एलर्जी
- हृदय की अनियमित धड़कन
- एडिमा
- त्वचा पर चकत्ते
- बेचैनी
- मतली या उल्टी
- त्वचा पर चकत्ते
- अपच
- अनिद्रा
उपर दी गई जानकारी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। इसके रिएक्शन से बचने के लिए दवा का उपयोग लेबल पर दिए गए निर्देशों या डॉक्टरी सलाह के अनुसार ही करें।
और पढ़ें – Caripill: कैरिपिल क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
स्टोरेज
मैं पेरिनोर्म (Perinorm) को कैसे स्टोर करूं?
दवाई कमरे के सामान्य तापमान (25 डिग्री) में स्टोर करें। इसके साथ ही ध्यान रहे कि इस पर सूर्य की सीधे किरणें व अन्य प्रकार की हीट न पड़े। पेरिनोर्म को बच्चों और पालतू जानवरों के संपर्क में न आने दें।
और पढ़ें – Diclowin Plus Tablet : डाइक्लोविन प्लस टैबलेट प्लस टैबलेट क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
पेरिनोर्म किस रूप में उपलब्ध है?
पेरिनोर्म 4 रूपों में उपलब्ध है –
- पेरिनोर्म सीरप
- पेरिनोर्म टेबलेट
- पेरिनोर्म कैप्सूल
- पेरिनोर्म इंजेक्शन
यहां दी गई जानकारी डॉक्टरी सलाह का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए डाॅक्टर से संपर्क करें।