के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya
Shivam Rohatgi द्वारा लिखित · अपडेटेड 02/12/2021
शेलकाल एक कैल्शियम और विटामिन डी 3 युक्त दवा है। शेलकाल का उपयोग हड्डियों में कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए किया जाता है। शेलकाल टेबलेट में कैल्शियम कार्बोनेट (500 एमजी) और विटामिन डी 3 (250 आईयू) मुख्य घटक होते हैं। जिन्हें लो विटामिन डी व कमजोर हड्डियों वाले मरीजों को लेने की सलाह दी जाती है।
शेलकाल में मौजूद घटक शरीर में फास्फोरस और कैल्शियम की मात्रा को बढ़ाकर इलाज की प्रक्रिया में तेजी लाते हैं। शेलकाल का उपयोग निम्नलिखित परिस्थितियों में भी किया जा सकता है।
जब शरीर में किन्हीं कारणों से कैल्शियम की कमी हो जाती है तो डॉक्टर कैल्शियम टैबलेट के रूप में शेलकाल लेने की सलाह दे सकता है। शेलकाल में विटामिन D3 भी होता है। ये दवा एसिडिटी की समस्या , स्टमक अल्सर या हार्टबर्न की समस्या में भी दी जा सकती है। डॉक्टर अन्य मेडिकल कंडीशन में भी शेलकाल लेने की सलाह दे सकता है। आपको कैल्शियम टैबल का उपयोग बिना डॉक्टर के परामर्श के नहीं करना चाहिए। इस दवा का उपयोग ऑस्टियोपोरोसिस, पोस्टमोनोपॉजल फेज ऑस्टियोपोरोसिस और प्रेग्नेंसी में भी किया जा सकता है।
शरीर में कैल्शियम की कमी हो जाने पर शरीर हड्डियों में उपस्थित कैल्शियम का उपयोग करने लगता है। ऐसी स्थिति से बचने के लिए शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर कैल्शियम सप्लीमेंट लेना बहुत जरूरी हो जाता है। कैल्शिय शरीर के नॉर्मल फंक्शन के लिए बहुत जरूरी होता है। ये नर्व सेल्स, मसल्स और बोंस के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। आपको बताते चले कि हड्डियों की मजबूती के लिए सिर्फ कैल्शियम ही नहीं बल्कि विटामिन डी और फॉस्फोरस भी बहुत जरूरी होता है। आपको डॉक्टर ने एक दिन में जितनी भी दवा का सेवन करने की सलाह दी, उतना ही डोज लें। अधिक मात्रा में दवा का सेवन शरीर में दुष्प्रभाव भी पैदा कर सकता है।
शरीर में विटामिन डी3 का निर्माण सूर्य के प्रकाश से होता है। यानी अगर कोई व्यक्ति सुबह की धूप का सेवन कुछ देर के लिए करेगा तो उसके शरीर में विटामिन डी3 का प्रोडक्शन नैचुरल होगा। वहीं कैल्शियम गैस्ट्रोइंटेस्टानल कंडीशन और बर्निंग सेंसेशन को कम करने का काम करता है। जिन लोगों नें विटामिन डी की कमी होती है, उन्हें रीकेट्स की समस्या भी हो सकती है। शेलकाल का उपयोग विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए भी किया जा सकता है।
इस सूची में शामिल स्वास्थ्य स्थिति के अलावा भी इस दवा का उपयोग कई अन्य बीमारियों के इलाज के लिए किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर से परामर्श करें।
और पढ़ें – Caripill: कैरिपिल क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
शेलकाल दवा का सेवन केवल डॉक्टर द्वारा दिए गए निर्देश के अनुसार ही करें, लेकिन अगर आपको लगता है कि आपने दवा का ओवरडोज ले लिया है तो सबसे पहले इसके नीचे बताए गए असुविधाजनक लक्षणों को पहचानें:
शेलकाल टेबलेट का अधिक सेवन करने पर आपको गंभीर लक्षण व स्थिति महसूस हो तो तुरंत किसी पास के अस्पताल या आपातकालीन कक्ष से संपर्क करें।
और पढ़ें – Dexorange Syrup: डेक्सोरेंज सिरप क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
शेलकाल की खुराक मिस होने पर भूली हुई डोज को जल्द से जल्द लेने की कोशिश करें। हालांकि, अगर अगली खुराक का समय हो चुका है तो भूले हुए डोज को छोड़कर, पहले से तय किए गए नियमित समय पर अगली खुराक का सेवन करें। एक साथ दो खुराक न लें। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर से परामर्श जरूर कर लें।
[mc4wp_form id=”183492″]
शेलकाल को डॉक्टर की सलाह के अनुसार सुरक्षित तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा आप दवा के इस्तेमाल के बारे में लेबल पर छपे निर्देशों को भी पढ़ सकते हैं। ऐसा करने से आपको इसके इस्तेमाल करने के संबंध में अधिक जानकारी मिल जाएगी। शेलकाल के डोज में स्वयं बदलाव ना करें।
और पढ़ें – Perinorm: पेरिनोर्म क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
लेबल को ध्यानपूर्वक पढ़ें और दवा की बताई गई खुराक से अधिक का सेवन न करें। बिना डॉक्टरी सलाह के शेलकाल दवा को किसी परिचित को न दें। यदि आप प्रेग्नेंट हैं या स्तनपान करवाती हैं तो भी इसका इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से परामर्श लें।
दवा के कुछ समय के इस्तेमाल के बाद भी यदि लक्षण में किसी तरह का कोई सुधार नजर नहीं आ रहा है तो इस संबंध में डॉक्टर से सलाह लें। इस दवा का सेवन एकदम न रोकें। कुछ विशेष प्रकार की दवाओं की तरह शेलकाल का सेवन भी धीरे-धीरे छोड़ना चाहिए। एकदम से छोड़ने पर इसके विपरीत प्रभाव देखने को मिल सकते हैं।
और पढ़ें: डेक्सट्रोमेथोर्फेन क्या है? जानिए इसका उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
शेलकाल के सक्रिय घटक कैल्शियम और विटामिन डी 3 के अधिक इस्तेमाल से शरीर पर कई दुष्प्रभाव भी पड़ सकते हैं। इस दवा के दुष्प्रभाव व्यक्ति की उम्र, बीमारी के कारण और गंभीरता पर निर्भर करते हैं।
शेलकाल दवा के कारण होने वाले कुछ सामान्य साइड इफेक्ट्स निम्न हैं, जिनके लक्षण दिखाई देने पर आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए –
शेलकाल द्वारा होने वाले सभी दुष्प्रभावों को इस सूची में शामिल नहीं किया जा सकता है। इसलिए किसी भी प्रकार के मानसिक व शारीरिक साइड इफेक्ट्स नजर आने पर तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।
और पढ़ें – Mala D: माला डी क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
शेलकाल का इस्तेमाल सुरक्षित होता है, लेकिन ऐसा हर मामले में हो ऐसा निश्चित नहीं है। इस दवा के गलत व अत्यधिक इस्तेमाल से इसके कई हानिकारक प्रभाव हो सकते हैं। इसलिए इसका सेवन शुरू करने से पहले निम्न बातों को जान लें –
शेलकाल कैल्शियम का एक अच्चा स्रोत है जो गर्भाशय में पल रहे बच्चे की हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए ली जाती है। कई डॉक्टर मां में कैल्शियम की कमी होने पर इसके सेवन की सलाह देते हैं। हालांकि, इसका सेवन शुरू करने से पहले आपको अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श करने की आवश्यकता होगी। स्तनपान के दौरान इसे खाना कितना सुरक्षित है। इसके बारे में भी अपने डॉक्टर से परामर्श करें।
और पढ़ें : Ciplox 500: सिप्लोक्स 500 क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
शेलकाल का सेवन करते समय डॉक्टर की सलाह के बिना किसी भी प्रकार की अन्य दवा या सप्लिमेंट का सेवन न करें। ऐसी कई दवाएं हैं जो इसके साथ रिएक्ट कर सकती हैं जिसके कारण कई दुष्प्रभाव व विपरीत प्रभावों की आशंका बड़ सकती हैं।
सभी दवाओं के नाम इस सूची में शामिल नहीं किए जा सकते हैं। हालांकि, शेलकाल के साथ सबसे सामान्य और गंभीर रिएक्शन करने वाली दवाओं को इस लिस्ट में शामिल किया गया है। सभी सेवन करने वाली दवाओं की जानकारी डॉक्टर को जरूर दें।
और पढ़ें : Drug overdose : ड्रग ओवरडोज क्या होता है?
भोजन के साथ शेलकाल – शेलकाल को भोजन के साथ लेने से किसी भी प्रकार के दुष्प्रभाव नहीं होते हैं, लेकिन फिर भी एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर कर लें।
एल्कोहॉल और शेलकाल – इसके लिए अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
और पढ़ें – Avil: एविल क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
गुर्दे और ट्यूमर की बीमारी वाले मरीजों को इसके सेवन से परहेज करना चाहिए। इन बीमारियों में दुष्प्रभावों की आशंका बढ़ जाती है। डॉक्टर द्वारा बताई गई खुराक का ही सेवन करें। इसके साथ ही किसी भी प्रकार की शारीरिक व मानसिक हेल्थ प्रॉब्लम दिखाई देने पर डॉक्टर या आपातकालीन कक्ष से संपर्क करें।
अगर आपको इसमें मौजूद घटक से एलर्जी है तो इसे लेकर भी डॉक्टर से विचार-विमर्श कर लें क्योंकि इस दवा से एलर्जी निम्न हेल्थ कंडीशन को प्रभावित कर सकती हैं।
और पढ़ें – Cyra D: सायरा डी क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
इस दवा को ठंडी और बिना रोशनी वाली जगह पर स्टोर करना चाहिए। साथ ही इसे सूर्य की सीधी किरणों के संपर्क में न आने दें। बच्चों और पालतू जानवरों से भी इसको दूर रखें।
शेलकाल दवा निम्न रूप में उपलब्ध है।
यहां दी गई जानकारी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। किसी भी प्रकार की चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार के लिए आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। आप स्वास्थ्य संबंधि अधिक जानकारी के लिए हैलो स्वास्थ्य की वेबसाइट विजिट कर सकते हैं। अगर आपके मन में कोई प्रश्न है तो हैलो स्वास्थ्य के फेसबुक पेज में आप कमेंट बॉक्स में प्रश्न पूछ सकते हैं।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Shelcal/ https://www.drugs.com/international/shelcal.html/ accesed on 08/06/2020
Effect of Calcium and Vitamin D Supplementation on Blood Pressure: the Women’s Health Initiative randomized trial/ https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC2791957/ accessed on 08//06/2020
Effect of Calcium and Vitamin D Supplementation on Blood Pressure: the Women’s Health Initiative randomized trial/ https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC2791957/ accessed on 08/06/2020
Calcium and vitamin D combination/ https://www.drugs.com/mtm/calcium-and-vitamin-d-combination.html/ accessed on 08/06/2020
Current Version
02/12/2021
Shivam Rohatgi द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील
Updated by: Nikhil deore