के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya
सोमप्राज एल (Sompraz L) कैप्सूल मुख्य रूप से गैस्ट्रोइसोफेगल रिफलस्क डिसीज (एसिड रिफलस्क) और पेप्टिक अल्सर के इलाज में इस्तेमाल किया जाता है। कुछ लक्षण जैसे कि हार्टबर्न, स्टमक पेन या पेट में गड़बड़ी की समस्या को ठीक करने के लिए भी सोमप्राज एल कैप्सूल का यूज किया जाता है।
ये दवा स्टमक में एसिड प्रोडक्शन को न्यूट्रिलाइज करने के लिए दी जाती है। साथ ही इसका उपयोग स्टमक और इसोफेगस (esophagus) में एसिड डैमेज को कंट्रोल करने के लिए होता है। इसोफेगस ( esophagus) कैंसर से बचाने में ये दवा मदद करती है।
सोमप्राज एल (Sompraz L) में मुख्य रूप से लिवोसल्पिराइड (Levosulpiride) + इसोमेप्राजोल ( Esomeprazole) का कंपोजीशन है।
और पढ़ें : Zyloric: जाइलोरिक क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
बीमारी के अनुसार ही डॉक्टर पेशेंट के डोज का निर्धारण करता है। अगर बीमारी ज्यादा नहीं है तो डॉक्टर कम एमजी की टैबेलेट या कैप्सूल खाने की सलाह दे सकता है। वहीं बीमारी के ज्यादा होने पर अधिक एमजी की टैबलेट लेने की सलाह दी जा सकती है।
वयस्कों के लिए सोमप्राज एल का डोज – 20 से 40 mg (चार से आठ हफ्तों के लिए)
बच्चों के लिए सोमप्राज एल का डोज – 10 से 20 ग्राम ( एक से 11 साल तक के बच्चों के लिए)
अगर आप सोमप्राज एल की डोज मिस कर देते हैं तो परेशान न हो। जब आपको याद आए, आप दवा का सेवन करें। अगर आपकी अगली डोज का समय हो गया है भूली हुई डोज को छोड़ दें और पहले निर्धारित समय के अनुसार डोज का सेवन करें। एकसाथ डबल डोज न लें। दो डोज के बीच अंतर रखना जरूरी है। अगर आप सही समय पर रोजाना दवा नहीं लेंगे तो आपकी बीमारी जल्दी ठीक नहीं हो पाएगी। समय पर खुराक जरूर लें।
सोमप्राज एल का अधिक डोज यानी ड्रग का ओवरडोज हो जाने से व्यक्ति के शरीर में लो मैग्नीशियम लेवल, हार्ट बीट का बढ़ जाना या फिर पेट में दर्द होना आदि लक्षण दिख सकते हैं। डॉक्टर ने आपको जितना डोज लेने की सलाह दी, उतना ही लें। सही समय पर दवा का सेवन जरूर करें।
[mc4wp_form id=”183492″]
और पढ़ें : Dolonex DT: डोलोनेक्स डीटी क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
सोमप्राज एल (Sompraz L) टैबलेट का यूज पेट संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता है। अगर आप सही समय पर दवा का सेवन करते हैं तो एसिड रिफ्लेक्स, अल्सर, हार्टबर्न आदि समस्याओं से बच सकते हैं। टैबलेट को पानी के साथ (ओरली) लेना चाहिए। दवा को तोड़कर या फिर पीसकर न खाएं और न ही पानी में मिलाएं। दवा का सेवन खाने के बिना ही करें। दवा को कैसे खाना है, इस बारे में अपने डॉक्टर से जानकारी जरूर लें।
इन बीमारियों के ट्रीटमेंट में किया जाता है सोमप्राज एल (Sompraz L) का उपयोग
एसिड रिफ्लेक्स की समस्या लोअर चेस्ट एरिया में होती है। जब स्टमक का एसिड वापस फूड पाइप में पहुंच जाता है तो एसिड रिफ्लेक्स की समस्या शुरू हो जाती है। इस समस्या के निदान के लिए डॉक्टर सोमप्राज एल (Sompraz L) टैबलेट लेने की सलाह देते हैं।
जब एसिड रिफ्लक्स की समस्या एक ही सप्ताह में दो से अधिक बार हो जाए तो गैस्ट्रोइसोफेगल रिफ्लक्स डिसीज हो जाती है। इस समस्या के निदान के लिए डॉक्टर सोमप्राज एल (Sompraz L) टैबलेट लेने की सलाह देता है।
हार्ट बर्न की समस्या एसिड रिफलक्स के कारण होती है। जब स्टमक कंटेंट इसोफेगस में फोर्स होता है तो लोअर चेस्ट में बर्निंग पेन होता है। हार्ट बर्न की समस्या से निपटने के लिए डॉक्टर सोमप्राज एल (Sompraz L) टैबलेट लेने की सलाह दे सकते हैं।
पेप्टिक अल्सर एक तरह का घाव है जो स्मॉल इंटेस्टान, स्टमक की लाइनिंग या फिर लोअर इसोफेगस में डेवलप हो सकता है। ऐसा बैक्टीरिया के कारण या फिर स्टमक एसिड के कारण हो सकता है। इस समस्या को ठीक करने के लिए सोमप्राज एल (Sompraz L) टैबलेट खाने की सलाह दी जाती है।
उपरोक्त दी गई बीमारी अगर आपको है तो आपको असहज महसूस होगा। पेट दर्द या सीने में जलन होने पर अपने डॉक्टर से जांच कराएं। जब डॉक्टर सलाह दे, तभी सोमप्राज एल (Sompraz L) टैबलेट का सेवन करें। बिना सलाह के टैबलेट का सेवन करने से आपको शरीर में दुष्प्रभाव भी दिख सकते हैं।
और पढ़ें : Sporidex: स्पोरिडेक्स क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
सोमप्राज एल टैबलेट का सेवन करने से हो सकता है कि आपको शरीर में कुछ दुष्प्रभाव दिखें। अगर ऐसा होता है तो बिना देरी किए तुरंत इस बारे में डॉक्टर को बताएं। कई बार टैबलेट के इनएक्टिव इंग्रीडिएंट से लोगों को एलर्जी हो जाती है। वहीं कुछ जिन लोगों को पहले से एलर्जी की समस्या होती है, उन्हें अधिक परेशानी हो सकती है। जानिए इस टैबलेट को लेने से शरीर में किस तरह के साइड इफेक्ट्स दिख सकते हैं।
हो सकता है कि आपको उपरोक्त दिए गए लक्षण साइड इफेक्ट्स के रूप में न नजर आएं। कई लोगों को अन्य दुष्प्रभाव भी महसूस हो सकते हैं। अगर आपको दवा के सेवन के बाद शरीर में कुछ बदलाव महसूस हो रहा हो तो डॉक्टर को इस बात की जानकारी दें।
और पढ़ें : Dolonex DT: डोलोनेक्स डीटी क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
और पढ़ें : Acemiz MR : एसीमिज एमआर क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
सोमप्राज एल दवा अन्य दवाओं के साथ रिएक्शन कर सकती है। किसी भी दवा को लेने से पहले डॉक्टर से डिस्कस जरूर करें। अगर आप किसी प्रकार की दवा का सेवन कर रहे हैं तो उसकी जानकारी भी साझा करें।
सोमप्राज एल दवा के सेवन के दौरान क्या खाना है और क्या नहीं इस बारे में डॉक्टर से जानकारी जरूर लें।
और पढ़ें : Vizylac: विजीलैक क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
सोमप्राज एल (Sompraz L) को कमरे के तापमान यानी 25 से 30 डिग्री सेल्सियस के तापमान पर रखें। साथ ही दवा को सूर्य की सीधी रोशनी में नहीं रखना चाहिए। सोमप्राज एल को नमी में न रखें। बच्चों की पहुंच से टैबलेट को दूर रखें। इसे फ्रिज में रखने की भूल न करें। साथ ही दवा को खरीदते समय उसकी पैकिजिंग पर ध्यान दें अगर यह कहीं से यह खुला हुआ तो इसे न खरीदें। दवा का सेवन करने के बाद उसे कंटेनर में रखकर अच्छे से बंद करें। दवा को खरीदते समय एक्सपायरी डेट जरूर देख लें। पैकेज में दवा को स्टोर करने संबंधि दिशा-निर्देशों को जरूर पढ़ें।
अगर इससे जुड़ा कोई सवाल है तो जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।