काइमोट्रिप्सिन अल्फा एक एंटी-इंफ्लमेटरी एंजाइम (Anti-inflammatory enzyme) है। इस दवा का इस्तेमाल फोड़े, अल्सर (Ulcer), सर्जरी या चोट लगने पर उपचार के तौर पर किया जाता है। साथ ही इंट्राकैप्सुलर लेंस एक्सट्रैक्शन के लिए एंजाइमेटिक जोनुलिसिस (Enzymatic zonulisis) के रुप में लिया जाता है। यह प्रोटीन (Protein) और पॉलीपेप्टाइड (Polypeptide) को तोड़ने में मदद करता है।

काइमोट्रिप्सिन अल्फा को फ्रिज में स्टोर करना चाहिए। इस दवा को टूटने से बचाने के लिए इसे फ्रीज नहीं करना चाहिए। काइमोट्रिप्सिन अल्फा (Chymotrypsin Alfa) के अलग- अलग ब्रांड होते हैं जिन्हें अलग तरीके से स्टोर करने की आवश्यकता होती है। दवा को स्टोर करने से पहले पैकेट पर लिखे जरूरी दिशा- निर्देशों को पढ़े या फिर अपने डॉक्टर से इसके बारे में पूछें। सुरक्षा के लिहाज से, आपको सभी दवाइयों को बच्चे और जानवरों की पहुंच से भी दूर रखना चाहिए।
बिना-निर्देश के काइमोट्रिप्सिन अल्फा (Chymotrypsin Alfa) को टॉयलेट या किसी नाले में न फेकें। अगर यह एक्सपायर हो चुका है, तो इसका इस्तेमाल न करें। काइमोट्रिप्सिन अल्फा की अधिक जानकारी के लिए आप अपने डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं।
इस दवा का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह लें, यदि-
प्रेग्नेंसी (Pregnancy) या ब्रेस्टफीडिंग (Breastfeeding) के दौरान इसका इस्तेमाल करने से महिलाओं को किस तरह की परेशानियां हो सकती हैं, इसके बारे में अभी कोई खास जानकारी नहीं है। ऐसे में, दवा के उपयोग से पहले हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह करें। हालांकि, यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) ने प्रेग्नेंसी के दौरान, इसके इस्तेमाल को लेकर इसे खतरे की ‘सी श्रेणी’ में रखा है।
नीचे एफडीए प्रेग्नेंसी से जुड़ी लिस्ट है :
इस दवा के उपयोग से ये कुछ दुष्प्रभाव देखने को मिल सकते हैं-
इस दवा का इस्तेमाल करने वाले सभी लोगों में इस तरह के लक्षण नहीं दिखाई देते हैं। दवा के कुछ साइड इफेक्ट्स ऐसे भी हैं, जिनके बारे में यहां पर नहीं बताया गया है। अगर, आपको इस दवा से होने वाले किसी भी तरह के साइड इफेक्टस को लेकर कोई सवाल है, तो आपने डॉक्टर से इस बारे में बात करें।
अगर आप किसी तरह की दवा का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो उसके साथ काइमोट्रिप्सिन लेने से पहले यह जान लें कि कहीं दोनों का साथ में सेवन से कोई परेशानी तो नहीं होगी। साथ ही, इसके बारे में अपने डॉक्टर से भी बात करें। किसी भी तरह की दवा का इस्तेमाल करने या उसकी खुराक बदलने से पहले अपने डॉक्टर से बात जरूर करें।
अपने डॉक्टर और फार्मासिस्ट को उन दवाओं के बारे में बताएं, जिनका आप इस्तेमाल करते हैं। विशेष रूप से नॉन प्रिक्रिप्शन ड्रग्स, हर्बल प्रोडक्ट (Herbal products)। अपनी सुरक्षा के लिए इन दवाओं को अपनी मर्जी से ना खरीदें और ना ही डॉक्टर की सलाह के बिना दवाओं की खुराक बदलें।
और पढ़ें : प्रेग्नेंसी में STD (Sexually Transmitted Diseases): जानें इसके लक्षण और बचाव
अगर, किसी भी दवा या एल्कोहॉल (Alcohol) के साथ काइमोट्रिप्सिन अल्फा (Chymotrypsin Alfa) का सेवन किया जाए, तो इसके परिणाम खतरनाक हो सकते हैं। इसलिए, इसे किस तरह के खाद्य पदार्थों के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके बारे में अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से बातचीत करें।
और पढ़ें : प्रेग्नेंसी में एल्कोहॉल का सेवन नुकसानदायक है या नहीं? जानिए यहां
काइमोट्रिप्सिन आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। अगर, आप किसी तरह की दवा का सेवन कर रहें हैं, तो यह उसके असर को कम कर सकता है या उसके प्रभाव को उल्टा कर सकता है। अगर आप स्वास्थ्य से जुड़ी किसी भी तरह की स्थिति से गुजर रहें हैं, तो यह बेहद जरूरी है कि इसके बारे में आप अपने डॉक्टर और फार्मासिस्ट से बात करें।
एक निर्धारित सर्जरी से कम से कम दो सप्ताह पहले तक इस दवा का इस्तेमाल करना बंद कर दें क्योंकि यह खून का थक्का बनने की प्रक्रिया को प्रभावित करती है।
इन परिस्थितियों में यह दवा स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है-
इमरजेंसी या ओवरडोज होने की स्थिति में लोकल इमरजेंसी सर्विस नंबर पर कॉल करें या अपने नजदीकी इमरजेंसी वॉर्ड में जाएं। कृपया याद रखें कि हर रोगी और उसकी स्वास्थ्य स्थिति अलग-अलग होती है। इसलिए, रोग, दवाई देने के तरीके, रोगी की आयु, रोगी का चिकित्सा इतिहास (medical history) और अन्य कारकों के आधार पर ही दवा की खुराक निर्धारित की जानी चाहिए।
और पढ़ें : गर्भनिरोधक दवा से शिशु को हो सकती है सांस की परेशानी, और भी हैं नुकसान
अगर कोई काइमोट्रिप्सिन अल्फा (Chymotrypsin Alfa) की एक खुराक लेना भूल जाते हैं, तो याद आने पर जल्द से जल्द अपनी खुराक लें। हालांकि, अगर इसके कुछ ही समय बाद आपको अपनी अगली खुराक लेनी हो, तो इसे न लें और अपनी नियमित खुराक के अनुसार ही दवा का सेवन करते रहें।
[mc4wp_form id=’183492″]
हैलो हेल्थ ग्रुप चिकित्सक सलाह, निदान या उपचार प्रदान नहीं करता है।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Chymotrypsin Alfa/https://www.medindia.net/doctors/drug_information/chymotrypsin_alfa.htm/ Accessed on 17/11/2017
Chymotrypsin/https://www.guidetopharmacology.org/GRAC/FamilyDisplayForward?familyId=751/ Accessed on 06/12/2019
Teratogenic action of alpha-chymotrypsin inhibitor of Ascaris lumbricoides in mice/https://www.meta.org/papers/teratogenic-action-of-alpha-chymotrypsin/8189818/ Accessed on 06/12/2019
Activity of alfa-chymotrypsin after addition of natural and synthetic inhibitors [2006]/https://agris.fao.org/agris-search/search.do;jsessionid=53A7B456E8454633430532CABCE76B0F?request_locale=ru&recordID=SK2006V00487&query=&sourceQuery=&sortField=&sortOrder=&agrovocString=&advQuery=¢erString=&enableField=/ Accessed on 06/12/2019
Chymotrypsin/https://pubchem.ncbi.nlm.nih.gov/compound/Chymotrypsin/Accessed on 29/12/2021
Structure of alpha-chymotrypsin refined at 1.68 A resolution/https://pubmed.ncbi.nlm.nih.gov/4046030/Accessed on 29/12/2021
Current Version
29/12/2021
Anoop Singh द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील
Updated by: Nidhi Sinha