backup og meta

Black eye: काली आंख क्या है?

के द्वारा एक्स्पर्टली रिव्यूड डॉ. पूजा दाफळ · Hello Swasthya


Sunil Kumar द्वारा लिखित · अपडेटेड 25/09/2020

Black eye: काली आंख क्या है?

परिचय

काली आंख (Black eye) क्या है?

आंख या आंख के आस-पास के ऊत्तकों में खरोंच, चेहरे या सिर पर चोट लगने की वजह से आंख में सूजन और गहरी कालिमा आ जाती है। इसे काली आंख कहते हैं। आमतौर पर सिर या चेहरे पर आघात (ट्रॉमा) होने पर त्वचा के नीचे ब्लीडिंग होती है। छोटी रक्त वाहिकाएं या कैपिलरीज (capillaries), त्वचा के नीचे आसपास के ऊत्तकों में ब्लड लीकेज (रक्त स्राव) होने पर आंख के आस-पास की त्वचा का रंग बदलकर काला पड़ जाता है, जिसे काली आंख के नाम से जाना जाता है।

काली आंख होना कितना सामान्य है?

काली आंख एक सामान्य समस्या है। ज्यादातर काली आंख की समस्या गंभीर नहीं होती हैं, लेकिन कई बार यह चिकित्सा आपातकालीन स्थिति जैसे खोपड़ी में फ्रैक्चर का संकेत होती हैं। आंख के आसपास खंरोच आने पर भी काली आंख की समस्या होती है। आप इसकी अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं।

लक्षण

काली आंख के क्या लक्षण हैं?

  • काली आंख में दर्द, सूजन और खरोंच सबसे ज्यादा सामान्य लक्षण हैं।
  • शुरुआती दौर में काली आंख में सूजन और त्वचा का रंग बदलना हल्का होता है। आंख धीरे-धीरे लाल पड़ना शुरू हो सकती है, जिसके बाद वह गहरे काले रंग में तब्दील हो जाती है।
  • इसके आंख के आस-पास की त्वचा गहरे बैंगनी, पीली, हरी या गहरे रंग की हो जाती है।
  • त्वचा का रंग बदलने पर सूजन बढ़ जाती है।
  • कुछ दिनों बाद यह हिस्सा हल्का हो जाता है और सूजन कम होने लगती है।
  • हालांकि, धुंधला दिखना या आंख को खोलने में परेशानी जैसी समस्याएं सूजन की वजह से आ सकती हैं। दृष्टि की गंभीर समस्याएं आना ज्यादा सामान्य नहीं है।
  • ऐसे में सिर दर्द हो सकता है, क्योंकि काली आंख के पीछे कई बार हेड इंजरी भी होती है।

गंभीर चोट के लक्षण:

  • डबल विजन
  • दिखाई न देना
  • होश खो बैठना
  • आंख को मूव करने में अक्षमता
  • नाक या कान से खून या स्पष्ट फ्लूड आना
  • आंख के अस्तर पर खून दिखना
  • लगातार सिरदर्द होना

उपरोक्त लक्षणों के अलावा भी कुछ ऐसे लक्षण हैं, जिन्हें सूचीबद्ध नहीं किया गया है। यदि आप काली आंख के लक्षणों को लेकर चिंतित हैं तो अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से सलाह लें।

और पढ़ें : आंखें होती हैं दिल का आइना, इसलिए जरूरी है आंखों में सूजन को भगाना

मुझे डॉक्टर को कब दिखाना चाहिए?

ज्यादातर काली आंख हल्की चोट होती है, जो कुछ दिनों के भीतर बर्फ लगाने और दर्द की दवा से अपने आप ठीक हो जाती है।

आंख में किसी भी प्रकार की चोट नहीं लगी है, यह सुनिश्चित करने के लिए नेत्र विशेषज्ञ से जांच कराना आवश्यक है।

निम्नलिखित स्थिति में तत्काल चिकित्सा सहायता लें:

  • दृष्टि में बदलाव
  • गंभीर दर्द
  • सूजन, जो चोट से संबंधित न हो
  • इंफेक्शन के लक्षण (उदाहरण के लिए गर्माहट, लालिमा, पस जैसे फ्लूड बहना)
  • यदि आप इलाज को लेकर आश्वस्त नहीं हैं या लक्षणों को लेकरर चिंतित हैं।
  • कुछ दिनों के बाद सूजन कम न होना।

निम्नलिखित स्थितियों में तुरंत डॉक्टर से सहायता लें:

  • दृष्टि में बदलाव या अंधापन, विशेषकर डबल विजन
  • आंख को मूव करने में असमर्थ (उदाहरण के लिए अलग-अलग दिशाओं में आंखों को न घुमा पाना)
  • एक ऐसी चोट, जिसमें आपको लगता है कि कोई वस्तु ने आंख को छेद दिया है या आंख की पुतली के भीतर
  • आंख में खून होना
  • आंख के आकार का विकृत होना या आइबॉल से फ्लूड का रिसना
  • आंख के हिस्से में किसी भी प्रकार का कट दिखना

यदि आप उपरोक्त लक्षणों या संकेतों को लेकर चिंतित हैं या आपका कोई सवाल है तो अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से सलाह लें। हालांकि, हर व्यक्ति की बॉडी काली आंख में भिन्न तरीके से प्रतिक्रिया दे सकती है। अपनी स्थिति की बेहतर जानकारी के लिए डॉक्टर की सलाह लेना उचित रहेगा।

कारण

काली आंख का क्या कारण है?

  • काली आंख का सबसे सामान्य कारण है आंख, माथे या नाक पर चोट लगना। इससे एक आंख प्रभावित है या दोनों यह चोट के हिस्से पर निर्भर करता है कि कौन सा हिस्सा प्रभावित है।
  • नाक में चोट लगने पर अक्सर दोनों आंखें प्रभावित होती हैं। नेजल इंजरी से पलकों के ढीले ऊत्तकों में फ्लूड इक्कट्ठा हो जाता है।
  • चेहरे की सर्जरी जैसे फेसलिफ्ट, जॉ सर्जरी या नाक की सर्जरी काली आंख का कारण बन सकते हैं।
  • कुछ प्रकार की हेड इंजरी जिन्हें बेसिलर स्कल फ्रैक्चर कहा जाता है, इससे दोनों आंखों में सूजन और कालिमा आ सकती है। इस स्थिति को ‘रेक्कॉन्स आईज’ (raccoon’s eyes) कहा जाता है।
  • आंख के आस-पास एलर्जिक रिएक्शन, कीड़े के काटने, सेल्युलाइटिस (cellulitis) (आंख के आस-पास त्वचा का संक्रमण), एन्गिओएडेमा (angioedema) (सूजन की एक वंशानुगत समस्या, जिसमें दोनों आंखें प्रभावित होती हैं) और डेंटल इंफेक्शन सूजन के अन्य कारण हो सकते हैं। हालांकि, यह समस्याएं आंख के आस-पास की त्वचा को काला या नीला नहीं बनाती हैं।
  • और पढ़ें : Bulging Eyes : कुछ लोगों की उभरी हुई आंखें क्यों होती है?

    जोखिम

    किन कारकों से मुझे काली आंख की समस्या का खतरा रहता है?

    निम्नलिखित कारकों से काली आंख का खतरा रहता है:

    • नाक, चेहरे की सर्जरी
    • सिर की चोट
    • नाक की चोट
    • आंख पर आघात पहुंचना
    • एलर्जिक रिएक्शन

    उपचार

    यहां प्रदान की गई जानकारी को किसी भी मेडिकल सलाह के रूप ना समझें। अधिक जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से परामर्श करें।

    काली आंख का निदान कैसे किया जाता है?

    • काली आंख के ज्यादातर मामलों में निदान के लिए कुछ सामान्य फिजिकल एग्जामिनेशन की आवश्यकता होती है।
    • इस संबंध में डॉक्टर चोट से संबंधित कारणों की जानकारी मांग सकता है। साथ ही वह इस समस्या से जुड़ी हुई चोट या लक्षणों की जांच कर सकता है।
    • सामान्य चिकित्सा जांच में मरीज के नजर की जांच, आंख की पुतली या भीतर किसी भी चोट का पता लगाने के लिए लाइट शाइन कर सकता है। साथ ही डॉक्टर आंख के मोशन और आंख के आसपास की चेहरे की हड्डियों की जांच कर सकता है। आंख के मोशन का पता लगाने के लिए वह अपने उंगली को इधर-उधर घुमाते हुए आपको उसकी तरफ देखने के लिए कह सकता है।
    • नतीजों के आधार पर डॉक्टर अतिरिक्त जांच कर सकता है।
    • आंख की पुतली की जांच या किसी बाहरी पदार्थ की जांच करने के लिए वह आंख में डाई डाल सकता है, जिससे विशेष रोशनी में इन्हें देखा जा सके।
    • यदि डॉक्टर को आंख के आस-पास चेहरे की हड्डी में फ्रैक्चर का शक होता है तो वह एक्स-रे या सीटी स्कैन करा सकता है। यदि डॉक्टर को आंख के भीतर किसी पदार्थ के होने का शक होता है तब भी यह दोनों जांच कराई जा सकती हैं।
    • यदि डॉक्टर को किसी विशेष स्थिति का पता चलता है, जो चिंता का विषय है तो डॉक्टर मरीज को संबंधित विशेषज्ञ जैसे नेत्र विशेषज्ञ के पास भेज सकता है।

    और पढ़ें : Eyelid Surgery : आइलिड सर्जरी या ब्लेफेरोप्लास्टी क्या है?

    काली आंख का इलाज कैसे किया जाता है?

    काली आंख के सामान्य मामलों में घरेलू उपचार के समान ही इलाज किया जाता है, जिसमें ओवर-दि-काउंटर दर्द की दवा (जब तक डॉक्टर सलाह ने दें एस्पिरिन का इस्तेमाल न करें), बर्फ, आराम और चोटिल हिस्से को सुरक्षा प्रदान की जाती है।

    काली आंख के गंभीर मामलों में मरीज को संबंधित विशेषज्ञ के पास भेजा जाता है।

    यह विशेषज्ञ निम्नलिखित हैं:

    • खोपड़ी या मस्तिष्क की चोट के लिए न्यूरोसर्जन
    • आंख की चोट के लिए नेत्र विशेषज्ञ
    • चेहरे से संबंधित फ्रैक्चर में कान, नाक और गला विशेषज्ञ
    • चेहरे के फ्रैक्चर्स में ओरल/ मैक्सिललोफेशियल सर्जन
    • चेहरे के कटने पर प्लास्टिक सर्जन

    घरेलू उपचार

    जीवन शैली में होने वाले बदलाव क्या हैं, जो मुझे काली आंख को ठीक करने में मदद कर सकते हैं?

    निम्नलिखित घरेलू उपाय आपको काली आंख में राहत प्रदान करने में मदद करेंगे:

    • चोट के बाद सूजन और दर्द को कम करने के लिए आराम करें और बर्फ लगाएं। बर्फ रक्त वाहिकाओं में कसावट लाकर सूजन को कम करेगी। साथ ही प्रभावित हिस्से पर बर्फ लगाने से ठंडक फ्लूड को इक्कट्ठा होने से रोकेगी।
    • जब तक आप जाग रहें हैं तब तक हर घंटे में 20 मिनट तक बर्फ लगाएं। ऐसा शुरुआती 24 घंटों तक करें। चोट पर सीधे बर्फ न लगाएं।
    • प्रभावित हिस्से पर संभावित कोल्ड इंजरी से बचने के लिए बर्फ को कपड़े में लपेटें या कमर्शियल आइस पैक का इस्तेमाल करें। एक बैग में ठंडी सब्जियां भरकर एक अच्छा आइस पैक बनाया जा सकता है।
    • आगे की चोट को रोकने के लिए प्रभावित हिस्से को सुरक्षा प्रदान करें। एथलेटिक या जब तक आपकी समस्या ठीक न हो जाए तब तक चोट की संभावना वाली एक्टिवीटीज को न करें।

    इस संबंध में आप अपने डॉक्टर से संपर्क करें। क्योंकि आपके स्वास्थ्य की स्थिति देख कर ही डॉक्टर आपको उपचार बता सकते हैं।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा एक्स्पर्टली रिव्यूड

    डॉ. पूजा दाफळ

    · Hello Swasthya


    Sunil Kumar द्वारा लिखित · अपडेटेड 25/09/2020

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement