स्वीटी शेट्टी अपने स्टेज नेम अनुष्का शेट्टी (Anushka Shetty) के नाम से मशहूर हैं। वे आज अपना 38 वां जन्मदिन मना रही हैं। मेगा ब्लॉकबस्टर ‘बाहुबली’ सीरीज में राजकुमारी देवसेना के रूप में अपनी भूमिका से पूरे देश का मन मोहने वाली दक्षिण भारतीय स्टार अब एक दशक से भी अधिक समय से अपने शानदार अभिनय से क्षेत्रीय भारतीय सिनेमा प्रेमियों का मनोरंजन कर रही हैं।