backup og meta

दीपिका से लेकर बिपाशा तक, जानिए बॉलीवुड सेलेब्स के फिटनेस टिप्स

दीपिका से लेकर बिपाशा तक, जानिए बॉलीवुड सेलेब्स के फिटनेस टिप्स

ऐसा माना जाता है कि हमारे देश में लोग दो चीजों के दीवाने हैं, एक क्रिकेट और दूसरा बॉलीवुड। फैंस न केवल अपने पसंदीदा सेलेब्रिटी के जैसा बनना चाहते हैं, बल्कि उन्हें फॉलो भी करते हैं। जैसे कोई रणवीर सिंह जैसे मसल्स पाना चाहता है तो कोई ऋतिक रोशन जैसी बॉडी। लड़कियां भी करीना और कैटरीना जैसी फिगर पाने के लिए बेताब रहती हैं। लोग यह जानना चाहते हैं कि सेलिब्रिटीज ऐसा क्या करते हैं, जिससे वो फिट और स्वस्थ रहते हैं। यही नहीं, वो उनसे फिटनेस टिप्स और ब्यूटी सीक्रेट्स के साथ-साथ फिट रहने के टिप्स भी लेना चाहते हैं। अगर आप भी उन फैंस में से हैं, तो आज हम आपकी कुछ मदद कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : ये हैं 5 हुला हूप एक्सरसाइज, जानिए इनके बेहतरीन फायदे

जानिए बॉलीवुड सेलेब्स के कुछ फिटनेस टिप्स

ऋतिक रोशन के फिटनेस टिप्स 

ऋतिक रोशन बॉलीवुड के सबसे फिट और बेहतरीन बॉडी वाले एक्टर माने जाते हैं। अपनी पहली फिल्म में ही अपनी बॉडी से उन्होंने लाखों लोगों का दिल जीत लिया था। एक इंटरव्यू में एथलेटिक बॉडी वाले ऋत्विक रोशन ने बताया था कि उन्होंने अपने व्यायाम में क्रॉस फिट और वेट ट्रेनिंग को शामिल किया है। उनके अनुसार, वो सप्ताह में चार बार कार्डियो एक्सरसाइज करते हैं। ऋतिक की डायट में 100 ग्राम मीट और कुछ फाइबर वाले आहार, कार्बोहाइड्रेट्स जैसे ब्रोकली, स्प्राउट्स, पालक आदि शामिल होते हैं। इसके साथ ही, वो प्रोटीन पाउडर और अंडे आदि का सेवन भी करते हैं।

मल्लिका शेरावत के फिटनेस टिप्स

मल्लिका शेरावत भी अपने फिट और सेक्सी फिगर के लिए जानी जाती हैं। अपनी ऐक्टिंग से नहीं, बल्कि फिटनेस टिप्स की वजह से वो अक्सर चर्चा में रहती हैं। आजकल मल्लिका टीवी स्क्रीन पर अधिक नजर नहीं आ रहीं, लेकिन फिटनेस को लेकर वो पूरी तरह से जागरूक हैं। मल्लिका योग की दीवानी हैं और नियमित रूप से इसे करती हैं। मल्लिका अपनी फिटनेस टिप्स का एक ही राज बताती हैं, उनका वेगन होना। वेगन यानी वो लोग, जो पशुओं में मिलने वाली चीजों का बिल्कुल भी प्रयोग नहीं करते जैसे अंडे, चिकन, मीट, दूध और दूध से बने पदार्थ। इसकी जगह वो बहुत से फल, सब्जियां खाती हैं, जिनमे फाइबर भरपूर होता है। मल्लिका भी ऐसा ही आहार लेती हैं। व्यायाम में वो किक बॉक्सिंग भी करती हैं, जिससे उसके शरीर का निचला भाग स्वस्थ और फिट रहता है।

यह भी पढ़ें : बेली फैट कम करने के लिए व्यायाम

अक्षय कुमार के फिटनेस टिप्स

खिलाड़ी अक्षय कुमार को इंडस्ट्री में उनकी समय की पाबंदी और फिटनेस के लिए जाना जाता है। अक्षय को फिट रहना केवल प्राकृतिक तरीकों से ही पसंद है। इसके साथ ही, उन्हें फंक्शनल ट्रेनिंग और मार्शल आर्ट्स भी पसंद है। अक्षय कुमार के अनुसार, भारी-भरकम शरीर के साथ बाइसेप्स या एब्स होने को फिट नहीं कहा जा सकता। इसके लिए जरूरी है सही खाना और रोजाना व्यायाम करना। वो एक कठोर दिनचर्या का पालन करते हैं। वो पार्टी नहीं करते, ड्रिंक या स्मोक भी नहीं करते। इसके साथ ही, वो अपने रात का खाना सात बजे से पहले खा लेते हैं, क्योंकि ऐसा माना जाता है कि जो भी आप खाते हैं सोने से पहले शरीर को उसे पचाने में तीन से चार घंटे लगते हैं।

इसलिए खाने के बाद एकदम सोना हानिकारक हो सकता है। उनका दिन सुबह चार बजे शुरू हो जाता है। अक्षय अपनी इस दिनचर्या का बिना भूले पालन करते हैं। अक्षय कुमार के फिटनेस टिप्स आपके काम जरूर आएंगे।

यह भी पढ़ें : वजन कम करने में फायदेमंद हैं ये योगासन, जरूर करें ट्राई

शिल्पा शेट्टी के फिटनेस टिप्स 

शिल्पा शेट्टी का योग से प्यार किसी से छुपा नहीं है। इसके लिए उन्होंने अपनी CD भी निकाली थी। शिल्पा मां बनने के दस महीने बाद योग के सहारे ही शेप में आई थीं। शिल्पा शेट्टी फिटनेस टिप्स के लिए यही सलाह देती हैं कि नई माताओं को सप्ताह में कम से कम चार से पांच दिन एक घंटे के लिए व्यायाम करना चाहिए। इससे वो जल्दी शेप में आ जाएंगी। योग के साथ ही, शिल्पा कार्डियो और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग भी करती हैं। दिन में 10 मिनट तक वो मेडिटेशन भी करती हैं। शिल्पा का कहना है कि इन फिटनेस टिप्स के साथ आपको सही खाना भी चाहिए। शिल्पा खाने की शौकीन हैं, लेकिन वो थोड़ा और संतुलित मात्रा में खाती हैं।

बिपाशा बसु के फिटनेस टिप्स

बिपाशा की तरह बॉडी पाना कई लड़कियों का सपना है। बिपाशा ने इसे पाने के लिए कड़ी मेहनत की है। इसके लिए बिपाशा रोजाना वर्कआउट करती हैं और कभी भी एक तरह की एक्सरसाइज नहीं करतीं। बिपाशा ने भी अपने फिटनेस टिप्स और वर्कआउट  की CD निकाली थी। बिपाशा का कहना है कि अगर आप वेट ट्रेनिंग से डरते हैं, तो आप कभी फिट नहीं रह सकते। वेट ट्रेनिंग से शरीर के अंग शेप में आते हैं, जिससे आपका शरीर सुडौल बनता है। बिपाशा के अनुसार वो चावल या जंक फूड नहीं खाती। वो केवल हरी सब्जियां, चिकन, दाल, मछली, दही, स्प्राउट्स आदि लेती हैं। इसके साथ ही, वो शरीर में पानी की कमी नहीं होने देती। इसके लिए जूस और अन्य तरल पदार्थों को भी अपने आहार में शामिल करती है।

यह भी पढ़ें : साइनस (Sinus) को हमेशा के लिए दूर कर सकते हैं ये योगासन, जरूर करें ट्राई

दीपिका के फिटनेस टिप्स

दीपिका फिट रहने के लिए कड़ी मेहनत करती हैं। वो अपने फिटनेस टिप्स के वर्कआउट में पिलाटे, कार्डियो, स्ट्रेंथ और वेट ट्रेनिंग करती हैं। इसके साथ ही, वो योग, सूर्य नमस्कार और अन्य आसन भी करती हैं। अपने दिमाग को शांत करने के लिए  दीपिका पादुकोण प्राणायाम और मेडिटेशन करती हैं। अगर व्यस्त होने पर वो जिम न जा पाएं, तो वो स्विमिंग, रनिंग, जॉगिंग आदि से अपने शरीर का व्यायाम करती हैं। उनके सुडौल शरीर का रहस्य है उनका एक्टिव रहना। डांस आदि से भी वो अपने शरीर की अतिरिक्त कैलोरी को कम करती हैं।

इसमें कोई दो राय नहीं है कि फिट और एक्टिव रहने के लिए सेलिब्रिटीज को कड़ी मेहनत के साथ-साथ कई त्याग भी करने पड़ते हैं जैसे चटपटे खाने का त्याग आदि। अगर आप भी इनकी तरह बनना चाहते हैं, तो उनके इन फिटनेस टिप्स का पालन करने की कोशिश करें। परिणाम खुद आपको कुछ दिनों में दिखाने देंगे।

और पढ़ें : तो इस तरह खुद को फिट रखते हैं सलमान खान, जानिए उनका फिटनेस सीक्रेट

[embed-health-tool-heart-rate]

डिस्क्लेमर

हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

10 Fitness Tips By Our Favorite Bollywood Actresses

https://www.femina.in/wellness/fitness/how-bollywood-celebs-stay-fit-83356.html

https://www.indiawest.com/life_and_style/health_beauty/bollywood-super-mummies-and-their-secret-diet-plan-to-help/article_c3dfc2be-f245-11e7-98d7-cbbd8f171bae.html

https://www.fitness-world.in/blog/7-fitness-secrets-of-bollywood-celebrities

Current Version

14/12/2019

Anu sharma द्वारा लिखित

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. हेमाक्षी जत्तानी

Updated by: Sanket Pevekar


संबंधित पोस्ट

गरम मौसम में खुद को कैसे रखा जाए फिट, जानिए क्या करें और क्या न करें?

Home Cardio Exercises: जानिए होम कार्डियो एक्सरसाइज में किये जाने वाले आसान 11 एक्सरसाइज!


के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

डॉ. हेमाक्षी जत्तानी

डेंटिस्ट्री · Consultant Orthodontist


Anu sharma द्वारा लिखित · अपडेटेड 14/12/2019

ad iconadvertisement

Was this article helpful?

ad iconadvertisement
ad iconadvertisement